Ajay Singhal

Ajay Singhal Ex Director Haryana Kala Parishad hr. govt.| writer,Work for regeneration the art & culture

27/01/2026

हिंदू राष्ट्र की राह पर चलने वालो ये किस तरफ चल पड़े?

मैं कहा था न कि रायता फैलेगा। जिन्हें UGC का Full form नहीं पता वे मीडिया में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।और ये उस एजेंडा क...
26/01/2026

मैं कहा था न कि रायता फैलेगा। जिन्हें UGC का Full form नहीं पता वे मीडिया में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
और ये उस एजेंडा का शिकार हो रहे हैं जो जातिवाद से हिंदुत्व को धूल धूसरित करना चाहते हैं।
मित्रों! चालाक लोमड़ी की तरह विपक्ष इस मुद्दे को कैश करना चाहता है।
वैसे इस मुद्दे पर तथाकथित पंडित पालन का दंभ भरने वाली संस्थाओं के अधिपतियों को मीडिया में आने का काम मिल गया है। अभी तो चुप है पर देखा-देखी ठाकुर और बनियों के अधिपति भी मैदान में आ सकते हैं।
खैर! रोटी तो सबको चाहिए।
पर इस आग में वें भी ख्वामखाह कूद पड़े हैं जो हिंदुत्व के किसी भी आंदोलन अभियान में फोटू खिंचवाने के लिए बैनर का डंडा थाम लेते हैं।
ध्यान रहे!ये युद्ध जीत लेने की कूट कला है।और इसपर आसानी से मोहित होने वाले बावलों की भारत में कमी नहीं है।देश में मुगल आक्रांताओं ने हमारी भावनाओं का अध्ययन कर इसी प्रकार कूट कला से बहादुर हिंदू राजाओं को पराजित किया था।
अभी वक्त है समझदारी का।
इस बिल में अगर कुछ ग़लत है तो आपकी आशंका आधारित कोई केस सामने आने पर ये शोर मचा
सकतें हैं।
नोट- ये आलेख उनके लिए है जो वर्तमान देश की व्यवस्था के प्रशंसक हैं।
कल्पना करिए उस कल का....जब आने वाले किसी भी चुनाव में विपक्ष की देश को हराने की ये रणनीति कामयाब हो जाती है।तो आपको पछतावा के सिवा कुछ और नहीं मिलेगा।
इस कानून का डर भी उन्हें ही है जो खुराफाती है।
तू कहोगे तो तू ही कहलवाओगे आप कौन कहेगा।
प्रत्येक को आप कहकर बोलने वाले तो निर्भय जीते हैं मेरी तरह....

ऋतुराज बसंत आये हो पुनः अपने पूर्ण वैभव और यौवन के साथ वाग्देवी की होगी वंदना शिशुओं को सौगात प्रकृति तो वासंती होगी ही ...
23/01/2026

ऋतुराज बसंत
आये हो पुनः
अपने पूर्ण वैभव और यौवन के साथ
वाग्देवी की होगी वंदना शिशुओं को सौगात
प्रकृति तो वासंती होगी ही प्राणो में भी होगी उमंग
बनेंगे पीले व्यंजन पीत वस्त्रों का होगा संग
मन के आवेगों से प्रफुल्लित हृदय से पीतांबर मय हो
आपका अभिनंदन!

कुम्हार  चमार  लौहार  सुनार  सबका  एक  घाट थामहाकुंभ मे सत्य सनातन का गर्वित हुआ ललाट थाफिर  से   अमृत  पाने  को   राक्ष...
04/03/2025

कुम्हार चमार लौहार सुनार सबका एक घाट था
महाकुंभ मे सत्य सनातन का गर्वित हुआ ललाट था
फिर से अमृत पाने को राक्षस लपक रहे थे
पर राज शक्ति के भय से सारे बिल में दुबक गये थे
इस बार न पीना पडा विष बाबा भोले शंकर को
कण- कण ने तिलक किया इस विराट अभ्यंकर को

ध्यान रहे! जिसको आज हम अपना हीरों बता रहे हैं.... उसने छात्र संघ के चुनाव में हारने पर अपना दबदबा बनाने के लिए विनिंग हि...
20/10/2024

ध्यान रहे! जिसको आज हम अपना हीरों बता रहे हैं.... उसने छात्र संघ के चुनाव में हारने पर अपना दबदबा बनाने के लिए विनिंग हिंदू कंडीडेट के पैर तोड़ दिए थे।
गुनाह तो और भी बहुत सारे हैं।
सोशल मीडिया के धसकियों ! हिंदुत्व इतना सस्ता भी नहीं कि किसी को भी अपने सर पर रख लें।

स्वतंत्रता का उत्सव मने खूब पर न भूलें बलिदानों कोनृत्य  करें  और मिष्ठान बंटे पर न भूलें वीर जवानों कोबंटवारे  की  शर्त...
15/08/2024

स्वतंत्रता का उत्सव मने खूब पर न भूलें बलिदानों को
नृत्य करें और मिष्ठान बंटे पर न भूलें वीर जवानों को
बंटवारे की शर्त पर मिली थी ये स्वतंत्रता मत भूलें
अखंड भारत हमें करना है न भूलें इन अरमानों को

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 #अजेय_अलख ४बाबा   ने  फौरन   दिया    बलात्कारी  को   दंड नेस्तनाबूत   ठिकाने   किये   धरकर  रुप  प्रचंड धरकर   रुप  प्र...
03/08/2024

#अजेय_अलख ४

बाबा ने फौरन दिया बलात्कारी को दंड
नेस्तनाबूत ठिकाने किये धरकर रुप प्रचंड
धरकर रुप प्रचंड विपक्ष ने लांघी सारी सीमा
डीएनए की मांग करअपराधी संग ताना सीना
कहें कलम सिंहल की राजनीति का गिरता मोल
जो भी ऐसा करें करो उसी का बिस्तर गोल

 #अजेय_अलख ३लहू    चढ़ाते    मूक   का   करते  खुदा   प्रसन्न दूध    दही    अभिषेक  से  भोले   होत   प्रसन्न भोले   होते ...
02/08/2024

#अजेय_अलख ३

लहू चढ़ाते मूक का करते खुदा प्रसन्न
दूध दही अभिषेक से भोले होत प्रसन्न
भोले होते प्रसन्न नादिया का भोग लगाते
संगे अस्वद वाले उसे काट खा जाते
कहें कलम सिंहल की कृत्य ये असुरों वाला
हिंदू तो ये करने से अच्छा पिये जहर का प्याला

 #अजेय_अलख २कहीं तबाही का मंजर है कहीं पे आई बाढप्रकृति ने रोद्र रुप धर घातक किया आषाढ़ घातक  किया आषाढ़ सावन लाया आफतमर...
01/08/2024

#अजेय_अलख २

कहीं तबाही का मंजर है कहीं पे आई बाढ
प्रकृति ने रोद्र रुप धर घातक किया आषाढ़
घातक किया आषाढ़ सावन लाया आफत
मरूभूम जलमग्न हुई हरी भूमि है हांपत
कहें कलम सिंहल की भौतिकता ने लीला
हरी न छोडी धरती आकाश न छोड़ा नीला

31/07/2024

#अजेय_अलख १

जात जो पूछी नेता की कूद पड़े नौ हाथ
हम तो सब की पूछेंगे तुमने क्यों पूछी भ्रात
तुमने क्यों पूछी भ्रात औकात तुम्हारी क्या है
हम रजवाड़े वाले तुम्हारा चाय बेचु पिया है
कहे क़लम सिंहल की बतावें वों अपना अपमान
घर घर जाकर जात पूछना क्या ये है सम्मान

Ex Director Haryana Kala Parishad hr. govt.| writer,Work for regeneration the art & culture

 #सावरकर सेकुलरिज्म का भूत सवार हो....राष्ट्रीय कृतव्य विस्मृत हो गये हो...मतदान के दिन अपने शहर से बाहर जाने की बीमारी ...
29/05/2024

#सावरकर

सेकुलरिज्म का भूत सवार हो....
राष्ट्रीय कृतव्य विस्मृत हो गये हो...
मतदान के दिन अपने शहर से बाहर जाने की बीमारी हो....
चरखे से आजादी मिलने का वहम हो...
कांग्रेस ने आजादी दिलाई ये मर्ज जड़ पकड़ गया हो....
जिन्हे भारत को इंडियन चश्मे से देखने का रोग हो....
फ्री का खाने में मजा आने लगा हो....

और फिर जिन अच्छे बंधु बहनों को देश पर मरने वालों को श्रद्धांजलि देनी हो.....

तो सावरकर जरूर देखें....🙏

24/02/2024

#लोक_व्यंजना

खिलौना ले लो र भैया.....

Address

Gurugram
Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajay Singhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ajay Singhal:

Share