Ch.kailash Ranga

Ch.kailash Ranga Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ch.kailash Ranga, Social service, gurugram, Gurugram.

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉🎉
15/08/2024

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉🎉

जय भीम।             जय कांशीराम साहेब।जय बीएसपी।   इस भारत देश में दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित ,एससी, एसटी, ओबीसी और अल्प...
15/03/2024

जय भीम। जय कांशीराम साहेब।जय बीएसपी।
इस भारत देश में दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित ,एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना जगाकर इनको मुख्य धारा में लाने वाले और अपना पूरा जीवन इस बहुजन समाज को समर्पित करने वाले राजनीतिक विशेषज्ञ बहुजन नायक बामसेफ ds4 और #बहुजन_समाज_पार्टी के संस्थापक #मान्यवर_साहब_कांशीराम जी की 90 जयंती पर बहुत-बहुत बधाई व मंगल कामनाएं।
#मान्यवर_साहेब_कांशीराम_जी_जयंती।

परम पूजनीय माता रमाबाई भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🎉🎉
07/02/2024

परम पूजनीय माता रमाबाई भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🎉🎉

जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और तब से हम सब इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में म...
26/01/2024

जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और तब से हम सब इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। जब हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ तो उस समय भारत के पास अपना कोई संविधान नहीं था, लेकिन बाद में काफी विचार-विमर्श के बाद डॉ. बीआर अंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया और भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया। भारतीय संविधान के इस मसौदे को विधान परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया और 26 नवंबर 1949 में इसे अपनाया गया, लेकिन 26 जनवरी 1950 में इसे प्रभावी रूप से लागू किया गया।
आज हम सब यहां इस स्पेशल दिन को मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जो हमें मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद दिलाता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। हमारे महान भारतीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री आदि ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
इस वर्ष हम 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और केवल जनता को ही देश को सही दिशा में ले जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार है। भारतीय संविधान की शक्तियों के कारण ही हम देश में अपने पसंद का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को चुन सकते हैं। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में "पूर्ण स्वराज" के लिए 200 वर्षों से भी अधिक समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके।
हम सबको यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हमें भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाना होगा। भारत देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाएंगे। हम सब मिलकर सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। सभी नागरिकों को संविधान के प्रति सजग करेंगे और सबको समान रूप से जीने का अवसर प्रदान करेंगे। हमें अपने सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता आदि के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि आगे बढ़ने के लिए उन्हें हल किया जा सके।

धन्यवाद

जय हिंद!

जय भारत...

Address

Gurugram
Gurugram

Telephone

+919711560574

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ch.kailash Ranga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category