National Service Scheme-SGS

National Service Scheme-SGS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from National Service Scheme-SGS, Government Organization, Gunj Basoda.

14/05/2022
Congratulations You Both On Getting Selected For  We Wish You Best Of Luck For Your Bright Future ✨
05/03/2022

Congratulations You Both On Getting
Selected For

We Wish You Best Of Luck For Your Bright Future ✨

दिनांक 16/12/21 (गुरुवार) को शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंज बासौदा , की राष्ट्रीय सेवा योजना के "ब...
18/12/2021

दिनांक 16/12/21 (गुरुवार) को शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंज बासौदा , की राष्ट्रीय सेवा योजना के "बाल संरक्षण क्लब" के विद्यार्थियों द्वारा आगाज इंटर्नशिप के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल श्रम विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई l इसमें छात्राओं ने बड़ चढ़कर सहभागिता की l

गंज बासौदा। सोमवार को शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा ...
18/04/2021

गंज बासौदा। सोमवार को शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा राजीव गांधी शासकीय जन चिकित्सालय स्थित टीकाकरण केंद्र पर कोविड 19 टीका उत्सव के अंतर्गत अभियान में सहयोग प्रदान किया। स्वयंसेवकों ने सुबह 9 बजे केंद्र पर आए लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस बनवाने का काम किया।

टीका करण पंजीकरण फॉर्म भरवाने व बुजुर्गों को टीकाकरण के दौरान मदद करने में सहयोग किया। टीकाकरण अभियान में दोपहर 5 बजे तक 500 से ज्यादा लोगों

को टीका लगाया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार व सहप्रभारी मनीष दुबे व केंद्र पर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविन्द्र चिढ़ार ने मिलकर तैयार की। स्वास्थ्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों के निर्देशानुसार स्वयंसेवकों द्वारा टीकाकरण के दौरान लोगों की मदद करने में सहयोग किया। स्वयंसेवकों का नेतृत्व अभय तिवारी ने किया। इस सेवा कार्य में सुरभि गुर्जर

अक्षत श्रीवास्तव, रितिक रघुवंशी सानिया प्रजापति अभिषेक साहू रोहित विश्वकर्मा, सुमित गिरी आदि ने अपनी सेवाएं दी।

*क्या है गुड टच और बेड टच, स्वयं सेवकों ने किया जागरूक*शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंज बासौदा,जिला...
28/01/2021

*क्या है गुड टच और बेड टच, स्वयं सेवकों ने किया जागरूक*

शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंज बासौदा,जिला विदिशा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम वेदनखेडी में बच्चों को गुड टच और बेड टच के विषय में जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम आदि विषय को विस्तार से समझाया। ताकि बच्चे, बाल अपराधों के प्रति सतर्क रहें। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार और मनीष दुबे संयोजन के नेतृत्व में स्वयं सेवक सुरभि गुर्जर, आस्था दुबे, अभय तिवारी, अक्षय श्रीवास्तव, चंचल, प्रिया, मेघा, गायत्री आदि उपस्थित रहे।

26/01/2021

Happy Republic Day

सत्र 2020-21 उन्मुखीकरण कार्यक्रम
07/12/2020

सत्र 2020-21 उन्मुखीकरण कार्यक्रम

*"इज्जत करो बुज़ुर्गों की क्योंकि* , *तुम पे भी बुढापा आना है"*                                                          ...
08/10/2020

*"इज्जत करो बुज़ुर्गों की क्योंकि* ,
*तुम पे भी बुढापा आना है"*
*शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंज बासौदा, जिला- विदिशा*, की *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई* द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को स्वल्पाहार वितरण एवं पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की आधारशिला "नर मैं ही नारायण है" इस पंक्ति को सार्थक करते हुए NSS इकाई द्वारा गंज बासौदा में स्थित वृद्धाश्रम मैं निवासरत वृद्धजनों से मिलकर उनके हालचाल जाने , स्वयंसेविका आस्था दुबे द्वारा एक गीत सुनाया गया जिससे वृद्धजनों मैं एक खुशी की लहर दौड़ पड़ीं एवं वृद्धजनों के साथ मिलकर वृद्धाश्रम में पौधरोपण किया गया । साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा वृद्धजनों को स्वल्पाहार वितरण किया गया साथ ही मधुर वार्तालाप कर उनके अकेलेपन को कम करने का प्रयास किया । कार्यक्रम में आश्रम कर्मचारियों के साथ रा.से.यो सहप्रभारी मनीष दुबे , स्वंयसेवक अक्षत श्रीवास्तव , प्रियांश कुशवाह , वंश रघुवंशी , अभय तिवारी , आस्था दुबे , सुरभि गुर्जर , चंचल रघुवंशी एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे ।

जय हिंद ।🇮🇳

_scheme

स्वच्छता का करोगे जब काम , विकसित राष्ट्रों में आएगा अपना नाम ।                                                         ...
20/08/2020

स्वच्छता का करोगे जब काम , विकसित राष्ट्रों में आएगा अपना नाम ।
शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंज बासौदा, जिला- विदिशा, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छ भारत मिशन , ग्रामीण गंदगी मुक्त अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों के मध्य रचनात्मता एवं नवाचारों को जाग्रत करने हेतु पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ,और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर लोगों को जागरूक किया गया।

16/06/2020

Today is World Elder Abuse Awareness Day.

Violence against older people, who are already bearing the brunt of this pandemic, has risen sharply since the beginning of the COVID-19 pandemic and imposition of lockdown measures.

दिनांक  05/06/2020 (शुक्रवार)  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंज बा...
05/06/2020

दिनांक 05/06/2020 (शुक्रवार)

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंज बासौदा, जिला- विदिशा, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महाविद्यालय परिसर में स्वच्छ्ता (गाजर घांस उन्मूलन) एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे स्वयंसेवकों , कार्यक्रम अधिकारी व Forester(वनरक्षक) जितेंद्र चतुर्वेदी द्वारा पौधे लगाए गए । वृक्षारोपण के पश्चात स्वयंसेवको द्वारा रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया एवं लॉक डाउन के दौरान महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों श्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा एवं श्री तुलसीराम द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जा रही है उनके इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए आज कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया |

जय हिंद ।

National Service National Service Scheme-SGSNational Service Scheme-SGSNational Service Scheme-SGS


Address

Gunj Basoda

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Service Scheme-SGS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share