Village Life

Village Life Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Village Life, Guna.

हम सभी बाइबिल में बताई गई डेविड और गोलियथ की कहानी जानते हैं। गोलियथ एक राक्षस था। उसने हर आदमी के दिल में अपनी दहशत बैठ...
21/12/2025

हम सभी बाइबिल में बताई गई डेविड और गोलियथ की कहानी जानते हैं। गोलियथ एक राक्षस था। उसने हर आदमी के दिल में अपनी दहशत बैठा रखी थी।

एक दिन 17 साल का एक भेड़ चराने वाला लड़का अपने भाइयों से मिलने के लिए आया। उसने पूछा,
“तुम लोग इस राक्षस से लड़ते क्यों नहीं हो?”

उसके भाई गोलियथ से डरते थे। उन्होंने जवाब दिया,
“क्या तुमने देखा नहीं कि वह इतना बड़ा है कि उसे मारा नहीं जा सकता?”

इस पर डेविड ने कहा,
“बात यह नहीं है कि बड़ा होने की वजह से उसे मारा नहीं जा सकता, बल्कि हकीकत यह है कि वह इतना बड़ा है कि उस पर लगाया गया निशाना चूक ही नहीं सकता।”

उसके बाद जो हुआ, वह सबको मालूम है। डेविड ने उस राक्षस को गुलेल से मार डाला। राक्षस वही था, लेकिन उसके बारे में डेविड का नज़रिया अलग था।

एक आदमी मेले में गुब्बारे बेच कर गुज़र-बसर करता था। उसके पास लाल, नीले, पीले, हरे और इसके अलावा कई रंगों के गुब्बारे थे।...
20/12/2025

एक आदमी मेले में गुब्बारे बेच कर गुज़र-बसर करता था। उसके पास लाल, नीले, पीले, हरे और इसके अलावा कई रंगों के गुब्बारे थे। जब उसकी बिक्री कम होने लगती तो वह हीलियम गैस से भरा एक गुब्बारा हवा में उड़ा देता। बच्चे जब उस उड़ते गुब्बारे को देखते, तो वैसा ही गुब्बारा पाने के लिए आतुर हो उठते। वे उसके पास गुब्बारे खरीदने के लिए पहुँच जाते, और उस आदमी की बिक्री फिर बढ़ने लगती। उस आदमी की बिक्री जब भी घटती, वह उसे बढ़ाने के लिए गुब्बारे उड़ाने का यही तरीका अपनाता। एक दिन गुब्बारे वाले को महसूस हुआ कि कोई उसके जैकेट को खींच रहा है। उसने पलट कर देखा तो वहाँ एक बच्चा खड़ा था। बच्चे ने उससे पूछा, “अगर आप हवा में किसी काले गुब्बारे को छोड़ें, तो क्या वह भी उड़ेगा?” बच्चे के इस सवाल ने गुब्बारे वाले के मन को छू लिया। बच्चे की ओर मुड़ कर उसने जवाब दिया, “बेटे, गुब्बारा अपने रंग की वजह से नहीं, बल्कि उसके अंदर भरी चीज़ की वजह से उड़ता है।”

हमारी ज़िंदगी में भी यही उसूल लागू होता है। अहम चीज़ हमारी अंदरूनी शख्सियत है। हमारी अंदरूनी शख्सियत की वजह से हमारा जो नज़रिया बनता है, वही हमें ऊपर उठाता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) के विलियम जेम्स (William James) का कहना है, हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यह है कि इंसान अपना नज़रिया बदल कर अपनी ज़िंदगी को बेहतर बना सकता है।

24/11/2025
24/11/2025

Mela king

23/11/2025

Comedy

23/11/2025

22/11/2025

Address

Guna
473001

Telephone

+919165606414

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Village Life posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Village Life:

Share