Collector Office Guna

Collector Office Guna Official Handle of Collector of Guna, Government of Madhya Pradesh
(1)

05/06/2026

#गुना - विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगवासा तालाब परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh

 #गुना - मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS जिला चिकित्सालय की सेवाओं को...
05/06/2026

#गुना - मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS

जिला चिकित्सालय की सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रबंधन एवं गुणवत्ता सुधार के बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने अस्पताल परिसर में मशीनों के माध्यम से नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले 80 प्रतिशत से अधिक पात्र मरीजों का आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीयन कर उनके उपचार संबंधी क्लेम समय पर प्रस्तुत किए जाएं।

उन्होंने समस्त एमएलसी एवं पोस्टमार्टम प्रकरणों को ऑनलाइन मेडसाक्ष्य पोर्टल पर दर्ज कर सीसीटीएनएस के माध्यम से प्रेषित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की मासिक समीक्षा कर कमियों की पहचान एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने उपलब्ध बजट का योजनाबद्ध उपयोग कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने तथा जनसामान्य के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण विकसित करने की बात कही। साथ ही एनक्यूएएस (NQAS), कायाकल्प (Kayakalp) एवं लक्ष्य (LaQshya) जैसी गुणवत्ता प्रमाणन प्रक्रियाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने अस्पताल की सभी एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों को सतत क्रियाशील रखने तथा उनकी लॉगबुक का नियमित सत्यापन संबंधित प्रभारियों द्वारा सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री कन्याल ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रभारी एवं सहायक प्रबंधक प्रतिदिन भोजन की गुणवत्ता की जांच कर अभिलेख संधारित करें तथा शासन की गाइडलाइन के अनुसार खाद्य सामग्री का निर्माण मशीनों के माध्यम से किया जाए।

ब्लड कलेक्शन सेंटर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आभा आईडी निर्माण एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपकरणों की प्रस्तुत मांगों को समेकित कर ऑनलाइन औषधि पोर्टल पर मैप करने तथा बजट उपलब्धता के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय में रोगी संतुष्टि एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का प्रभावी मूल्यांकन करने के उद्देश्य से Parakh Application के माध्यम से एक विशेष फीडबैक प्रणाली विकसित की गई है। इसके अंतर्गत QR Code जनरेट कर ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म तैयार किया गया है। यह कार्य सीनियर जीआईएस एग्जीक्यूटिव पूजा कुमारी, द्वारा संपादित किया गया। अब जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु आने वाले मरीज एवं उनके परिजन QR Code स्कैन कर सरलता से अपना फीडबैक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। प्राप्त सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं के आधार पर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की संतुष्टि तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का वस्तुनिष्ठ आकलन किया जाएगा।

फीडबैक प्रणाली से प्राप्त आंकड़ों एवं रिपोर्ट का साप्ताहिक एवं मासिक विश्लेषण किया जाएगा, जिससे सेवाओं में आवश्यक सुधार एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में तैयार रिपोर्ट का नियमित अवलोकन कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा किया जाएगा, ताकि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

समीक्षा बैठक के पूर्व कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मॉ बाल स्वरूपा बाल आश्रम पहुंचकर पौधरोपण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण कर निर्धारित समय पर केंद्र संचालित करने एवं पर्याप्त दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

05/06/2026

#गुना - कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS द्वारा खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh SP Guna MP

 #गुना - सस्ती और सुविधायुक्त कॉलोनियां विकसित करें, हर परिवार का घर का सपना पूरा हो: कलेक्टरअवैध कॉलोनियों पर सख्ती, वै...
05/06/2026

#गुना - सस्ती और सुविधायुक्त कॉलोनियां विकसित करें, हर परिवार का घर का सपना पूरा हो: कलेक्टर

अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, वैध परियोजनाओं को मिलेगा प्रशासनिक सहयोग; सिंगल विंडो सिस्टम की तैयारी

शहर का विकास केवल प्लॉट बेचने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसी व्यवस्थित और सुविधायुक्त कॉलोनियां विकसित हों जहां आम नागरिकों को कम लागत में घर मिल सके और बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हों। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गुरुवार को जिले के कॉलोनाइजरों के साथ आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का सपना अपना घर होने का होता है, इसलिए कॉलोनी विकास में लाभ कमाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और शहर के सुनियोजित विकास को भी प्राथमिकता देनी होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुरूप विकसित कॉलोनियों को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा, जबकि अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कॉलोनी नहीं, बेहतर जीवनशैली विकसित करें
कलेक्टर ने कहा कि भविष्य की कॉलोनियों में केवल सड़क, बिजली और पानी ही नहीं बल्कि दैनिक जीवन से जुड़ी सेवाओं की भी व्यवस्था होनी चाहिए। खाना बनाने, कपड़े धुलाई, साफ-सफाई, एसी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत जैसी सेवाएं कॉलोनी स्तर पर उपलब्ध कराने के मॉडल विकसित किए जाएं, जिससे रहवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर जोर
बैठक में कलेक्टर ने आधुनिक एवं पर्यावरण हितैषी निर्माण तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि भवनों में ऐसी तकनीकें अपनाई जा सकती हैं जिनसे तापमान नियंत्रित रहे, ऊर्जा की बचत हो और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। कॉलोनाइजरों से नवाचार आधारित निर्माण को बढ़ावा देने की अपील भी की गई।

वैध कॉलोनियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी
कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वीकृत एवं वैध कॉलोनियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे वैध परियोजनाओं में ही निवेश या मकान खरीदने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल अवैध कॉलोनियों की प्रवृत्ति को भी रोकने में मददगार होगी।

सिंगल विंडो सिस्टम से आसान होगी प्रक्रिया
बैठक में कॉलोनी विकास से जुड़ी अनुमतियों एवं विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि इसके तहत एक नोडल अधिकारी के माध्यम से विभिन्न विभागों की प्रक्रियाओं का समन्वय किया जाएगा, जिससे कॉलोनाइजरों को अनावश्यक देरी और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
टीएनसीपी और एसडीएम ने समझाए नियम-कायदे
बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनी विकास की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ले-आउट अनुमोदन, स्वीकृति संबंधी प्रावधान तथा प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम-2016, मध्यप्रदेश एकीकृत टाउनशिप नियम-2026 सहित अन्य संबंधित अधिनियमों की जानकारी भी साझा की गई। एसडीएम द्वारा कॉलोनाइजरों को सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही विकास कार्य शुरू करने की सलाह दी गई। साथ ही अवैध कॉलोनियों के दुष्परिणाम एवं संभावित कानूनी कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई।

सुझाव भी लिए, शंकाओं का भी हुआ समाधान
बैठक के दौरान विभिन्न कॉलोनाइजरों ने अपने सुझाव रखे तथा कॉलोनी विकास से जुड़े व्यावहारिक प्रश्नों और शंकाओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देकर उनका समाधान किया गया।

बैठक में एसडीएम श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मंजुषा खत्री, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री संजय श्रीवास्‍तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं कॉलोनाइजर उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

 #गुना - खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देशमंडी विकास एवं अधोसंरचना संबंध...
05/06/2026

#गुना - खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण, किसानों की सुविधाओं के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मंडी विकास एवं अधोसंरचना संबंधी विषयों पर व्यापारियों के साथ की बैठक

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने नानाखेड़ी स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों को बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद प्राप्त करने आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने खाद वितरण केंद्र पर किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कतार व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए बैरिकेडिंग लगाने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने और वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं बेहतर होना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि कई बार एक ही परिवार के स्थान पर अन्य व्यक्ति खाद लेने पहुंच जाते हैं तथा ओटीपी संबंधित प्रक्रिया के दौरान मोबाइल धारक से संपर्क करने में समय लगने के कारण कतार प्रभावित होती है। इस पर कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया कि जिस किसान के नाम पर खाद आवंटित है, वह स्वयं केंद्र पर आए अथवा संबंधित मोबाइल साथ लेकर आए। साथ ही ओटीपी प्रक्रिया की जानकारी पहले से सुनिश्चित करें, ताकि वितरण में अनावश्यक विलंब न हो और अन्य किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि किसान निर्धारित तिथि एवं स्लॉट के अनुसार ही खाद प्राप्त करने आएं। उन्होंने बताया कि कई बार आगामी दिनों के टोकनधारी किसान भी पूर्व निर्धारित तिथि से पहले केंद्र पर पहुंच जाते हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ बढ़ती है और व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने निर्धारित दिवस पर ही खाद प्राप्त करने आएं, जिससे सभी किसानों को समय पर सुविधा मिल सके। उन्होंने खाद गोदाम परिसर में किसानों के लिए छाया, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को उनके नंबर की जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए माइक एवं घोषणा प्रणाली स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अब किसानों को नाम पुकारकर बुलाया जाएगा, जिससे वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत जिले में खाद वितरण की नई व्यवस्था लागू की गई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 300 किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 500 किसानों तक करने का निर्णय लिया गया है। इससे अधिक किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगा और प्रतीक्षा अवधि भी कम होगी। उन्होंने किसानों को खाद की निर्धारित दरों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि शासन द्वारा तय मूल्य के अनुसार ही भुगतान लिया जाएगा तथा संबंधित पर्ची के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ खाद वितरण किया जाएगा।

मंडी विकास के लिए नई भूमि चयन प्रक्रिया पर चर्चा
निरीक्षण उपरांत कलेक्टर श्री कन्याल ने मंडी कार्यालय गुना में व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मंडी विकास एवं अधोसंरचना संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में रवि एवं खरीफ विपणन सीजन के दौरान कृषि उपज लेकर आने वाले किसानों और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिलोनिया क्षेत्र में नवीन मंडी प्रांगण हेतु भूमि चयन पर योजना बनाकर सभी के सुझाव प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पर काम करने के लिए कहा।

बैठक में ए.बी. रोड पर वर्षा जल निकासी के लिए नाला एवं पुलिया निर्माण कार्य में जनसहयोग के माध्यम से सहयोग राशि उपलब्ध कराने के संबंध में भी व्यापारियों को अवगत कराया गया। व्यापारियों द्वारा मंडी स्थित दुकानों एवं गोदामों की लीज तथा किराया अवधि नवीनीकरण संबंधी विषय पर कलेक्टर ने समस्याओं के समाधान हेतु पृथक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टेकरी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान भी किया।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे, तहसीलदार गुना श्री जी.एस. बैरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

 #गुना - विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगवासा तालाब परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पविश्व पर्यावरण दिव...
05/06/2026

#गुना - विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगवासा तालाब परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंगवासा तालाब परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष धरम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका क्षेत्र में विशेष पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं तथा आवश्यक मरम्मत कार्य भी किए जा रहे हैं, ताकि मानसून प्रारंभ होते ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम होने के कारण लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

 #गुना - जिले में संचालित शासकीय योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे – कलेक्टरबैंकों की देरी से नहीं रुकेगा यो...
04/06/2026

#गुना - जिले में संचालित शासकीय योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे – कलेक्टर

बैंकों की देरी से नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ, रोज होगी समीक्षा

कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी व मत्स्य विभाग की संयुक्त बैठक; जनसुनवाई में जागरूकता स्टॉल लगाने के निर्देश

जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें, इसके लिए अब विभाग और बैंक प्रतिदिन समन्वय के साथ काम करेंगे। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, सहकारिता एवं स्वरोजगार योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि ऋण स्वीकृति, बैंकिंग प्रक्रिया या अन्य स्तर पर आने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने एलडीएम और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि यह लगातार मॉनिटर किया जाए कि योजनाओं में कितने हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं और यदि कहीं ऋण स्वीकृति या अन्य प्रक्रिया में अड़चन है तो उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय ही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कुंजी है।

समीक्षा के दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना और क्षीरधारा ग्रामों की प्रगति की जानकारी दी। विभाग ने बताया कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 84 से बढ़ाकर 132 कर दी गई है, जबकि वर्ष 2025-26 में 52 नई समितियां गठित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 1962 टोल-फ्री नंबर पर संचालित इमरजेंसी वेटरनरी हेल्पलाइन और एनिमल एम्बुलेंस सेवा की जानकारी भी दी गई।

उद्यानिकी विभाग ने गुलाब, थाई पिंक अमरूद सहित आधुनिक बागवानी की उन्नत किस्मों और तकनीकों का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर को उद्यानिकी का मॉडल परिसर विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई में विभागीय स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को पौधारोपण, बागवानी और संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाए।

कृषि विभाग को खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने और किसानों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मध्यप्रदेश मत्स्य समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मछली पालन, तालाब निर्माण, हैचरी, बायोफ्लॉक, कलर फिश यूनिट और मत्स्य विपणन जैसी गतिविधियों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। योजना में सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा महिला एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को 60 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।

खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।साथ ही नापतौल विभाग को नियमित जांच अभियान चलाकर उपकरणों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सतत निरीक्षण करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

 #गुना - स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचारपूर्ण प्रयास करें – कलेक्टर श्री कन्याल...
04/06/2026

#गुना - स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवाचारपूर्ण प्रयास करें – कलेक्टर श्री कन्याल

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, डीपीएम एनआरएलएम श्रीमती सोनू सुशील यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) श्री अजय पाल सिंह राजपूत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि समूहों की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जाए।

कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि जिले के उत्कृष्ट एवं सफल स्व-सहायता समूहों की पहचान कर उनकी उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों को प्राप्त वित्तीय सहायता, निवेशित व्यवसाय तथा उससे प्राप्त आय एवं लाभ की जानकारी समूह के सभी सदस्यों के समक्ष पारदर्शी रूप से साझा की जाए, जिससे अन्य समूह भी प्रेरित होकर बेहतर कार्य कर सकें।

कलेक्टर ने कहा कि सफल आजीविका मॉडलों को अन्य समूहों तक पहुंचाकर महिलाओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। साथ ही रात्रि चौपाल में भी आदर्श के रूप में स्‍व सहायता समूह के नवाचारों को उदाहरण के रूप में प्रस्‍तुत किया जाये ताकि अन्‍य महिलाएं भी कार्य के लिए प्रेरित हो सकें।

बैठक में ‘‘लखपति दीदी’’ की भी समीक्षा गई। कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले की 36 हजार से अधिक लखपति दीदियों में से शीर्ष 50 महिलाओं की पहचान कर उनकी सफलता की कहानियों का संकलन एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के अनुभव अन्य समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे तथा आजीविका गतिविधियों के विस्तार में सहायक होंगे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब केवल एक लाख रुपये वार्षिक आय तक सीमित न रहकर महिलाओं की आय को पांच लाख रुपये तथा दस लाख रुपये वार्षिक तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाए।

बैठक के दौरान डीपीएम एनआरएलएम श्रीमती सोनू सुशील यादव ने जिले में संचालित स्व-सहायता समूहों की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में 10,400 स्वयं सहायता समूह (SHG), 1,050 ग्राम संगठन (VO) तथा 30 संकुल स्तरीय संघ (CLF) सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समूहों की संरचना, संचालन व्यवस्था तथा आजीविका गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण की गतिविधियों की नियमित समीक्षा हेतु प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रत्येक बैठक में नए विचारों, नवाचारों एवं प्रभावी योजनाओं के साथ उपस्थित हों, ताकि जिले की अधिकाधिक महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा सके।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

03/06/2026

“ गुना, गुलाब, गुनिया देखेगी दुनिया”

कुंभराज क्षेत्र के ग्राम बड़ौद में आयोजित रात्रि चौपाल से कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने दिया आत्मनिर्भर गांव और प्राकृतिक खेती का मंत्र

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Horticulture, Madhya Pradesh SP Guna MP

“गुना गुलाब गुनिया देखेगी सारी दुनिया”: रात्रि चौपाल से कलेक्टर ने दिया आत्मनिर्भर गांव और प्राकृतिक खेती का मंत्रफूल वर...
03/06/2026

“गुना गुलाब गुनिया देखेगी सारी दुनिया”: रात्रि चौपाल से कलेक्टर ने दिया आत्मनिर्भर गांव और प्राकृतिक खेती का मंत्र

फूल वर्षा व साफा बांधकर कलेक्टर-एसपी का स्वागत, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर साझा की विकास की रूपरेखा

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक खेती, स्वरोजगार और आधुनिक तकनीक को अपनाना जरूरी है। इसी संदेश के साथ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने बुधवार रात कुंभराज क्षेत्र के ग्राम बड़ौद में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आत्मीय वातावरण में हुई। ग्रामीणों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर तथा परंपरागत साफा बांधकर कलेक्टर श्री कन्याल का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों की जुबान पर एक ही स्वर गूंजता रहा— “गुलाब गुनिया देखेगी सारी दुनिया।” स्वागत से अभिभूत कलेक्टर ने कहा कि गुना जिला आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और इसमें गांवों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़ की परंपरा लौटाने का आह्वान
कलेक्टर श्री कन्याल ने किसानों से कहा कि “खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़” कोई नई अवधारणा नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध ग्रामीण परंपरा का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि पहले खेतों की मेड़ों पर बड़े-बड़े वृक्ष होते थे, जो पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और अतिरिक्त आय का माध्यम बनते थे। किसानों से नीम, पीपल, बरगद, आम सहित अन्य फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कृषि और पर्यावरण के संतुलन पर जोर दिया।

प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ भविष्य की राह
किसानों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग मिट्टी की उर्वरता के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे ऐसी खेती करें जिसका उत्पादन सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक हो, क्योंकि जो अन्न खेतों में उगाया जाता है वही समाज की थाली तक पहुंचता है। उन्होंने रसायनों के उपयोग को कम कर प्राकृतिक और जैविक विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता बताई।

युवाओं को दिया गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने का मंत्र
रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि रोजगार के लिए केवल शहरों की ओर पलायन ही विकल्प नहीं है। उन्होंने आईटीआई, कौशल विकास प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से गांवों में ही रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को रेखांकित किया। इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, मोटर रिपेयरिंग, ड्रोन संचालन, सोलर तकनीक तथा हॉर्टिकल्चर जैसे क्षेत्रों को भविष्य के अवसर बताते हुए उन्होंने युवाओं को कौशल आधारित रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विभागों ने दी योजनाओं और तकनीकों की जानकारी
चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की योजनाओं एवं तकनीकी नवाचारों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कृषि विभाग ने ड्रिप सिंचाई और उन्नत कृषि पद्धतियों पर मार्गदर्शन दिया। उद्यानिकी विभाग ने आधुनिक बागवानी और उच्च उत्पादकता वाली फसलों की जानकारी साझा की। स्वास्थ्य विभाग ने जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया, जबकि कौशल विकास विभाग ने प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से अवगत कराया। स्व सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सफल कार्यों और मॉडल गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई, जिससे महिलाओं एवं किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में स्थानीय प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा कर कृषि नवाचारों की उपयोगिता बताई।

समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री कन्याल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के निराकरण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम चाचौड़ा श्री रवि मालवीय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh

Address

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, नवीन कलेक्टर भवन
Guna
473001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Guna:

Share