मध्यप्रदेश शासन वन विभाग गुना

  • Home
  • India
  • Guna
  • मध्यप्रदेश शासन वन विभाग गुना

मध्यप्रदेश शासन वन विभाग गुना तन मन धन सबसे ऊपर वन

फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र के हमीरपुर ग्राम के समीप श्री गड़ारी हनुमान मंदिर के पास दिनांक 18/01/25 को स्कूली बच्चों के लिए अनु...
19/01/2025

फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र के हमीरपुर ग्राम के समीप श्री गड़ारी हनुमान मंदिर के पास दिनांक 18/01/25 को स्कूली बच्चों के लिए अनुभति camp का आयोजन किया गया , जिसमें बच्चों को जंगल मे भ्रमण कराकर पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्य्क्ष बमोरी गायत्री भील उपस्थित रहीं, वन भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं को सफेद गिद्ध, गजपाव, बुलबुल, काला थिरथिरा, टिटहरी, कपासी चील इत्यादि पक्षी दिखाए गए, वहीं नीलगाय एवं मगरमच्छ भी दिखाए गए। अंत में भोजन के पश्चात सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी।

पक्षी दर्शन...01/11/24
01/11/2024

पक्षी दर्शन...01/11/24

हादसा है तब भी कहीं न कहीं ..मानवीय लापरवाही तो है...
31/10/2024

हादसा है तब भी कहीं न कहीं ..मानवीय लापरवाही तो है...

30/10/2024
हमारा मध्यप्रदेश tiger (बाघ) state, leopard (तेंदुआ) स्टेट के साथ साथ अब चीता स्टेट भी ....स्वागतम...😊😊
16/09/2022

हमारा मध्यप्रदेश tiger (बाघ) state, leopard (तेंदुआ) स्टेट के साथ साथ अब चीता स्टेट भी ....स्वागतम...😊😊

आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस है , वन शहीद प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को वन रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की या...
11/09/2022

आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस है , वन शहीद प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को वन रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में मनाया जाता है , इस अवसर पर वन मण्डल कार्यालय में वन शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी ..💐💐💐💐

वया कुदरत  की अनोखी कारीगर
09/09/2022

वया कुदरत की अनोखी कारीगर

स्कूली बच्चों को वन भ्रमण कराकर उन्हें वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21-12-2...
21/12/2021

स्कूली बच्चों को वन भ्रमण कराकर उन्हें वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21-12-21 को वन विभाग द्वारा केदारनाथ इको पर्यटन केंद्र केदारनाथ पर *अनुभूति* कार्यक्रम का आयोजन किया गया , वन परिक्षेत्र गुना उत्तर अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम खुटियावद , भदौरा , डूंगासरा एवं टकनेरा के 138 शासकीय स्कूली बच्चों को केदारनाथ धाम एवं उसके पास जंगल मे बनाये गए प्रकृति व्याख्या पथ पर भ्रमण कराकर वनों एवं वन्यप्राणियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी । कार्यक्रम के तहत बच्चों को पहले कूनो नदी चीराघाट पर पक्षी दर्शन कराया गया इसके उपरान्त इको पर्यटन केन्द्र केदारनाथ पर चाय नाश्ता उपरांत प्रकृति व्याख्या पथ पर भ्रमण कराते हुए जल प्रपात , बोरी बन्धान, कुल्लू, तेंदू, अचार, महुआ, अर्जुन, बहेड़ा , पलाश आदि बृक्षों से परिचय कराते हुए , उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी , साथ ही इस वन क्षेत्र में पाये जाने वाले वन्यप्राणियो नीलगाय, चीतल, लकड़बघ्घा, सियार आदि के बारे में जानते हुए बच्चे घने जंगल के बीच से नकटी देवी मन्दिर पर पहुँचे इस दौरान वनमण्डलाधिकारी गुना श्री मयंक चाँदीवाल द्वारा भी उपस्थित रहकर वच्चों को वनों के महत्व से तथा अनुभूति कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया गया , तथा भ्रमण से बापिस आकर भोजन उपरांत बच्चों को भगवान भोलेनाथ के दर्शन कराए गए उसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वनमण्डलाधिकारी गुना द्वारा प्रतिभागियों को इनाम तथा प्रमाण पत्र वितरण किये गए । कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर वाय जी गोस्वामी सेवा निवृत्त उप वन मण्डलाधिकारी , श्री विष्णु प्रशाद वशिष्ठ सेवा निबृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी , श्री पी सी शर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी गुना उत्तर , चन्द्र मोहन शर्मा मानचित्रकार वन मण्डल गुना द्वारा बच्चों को वनों से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की रोचक जानकारियां देते हुए वनस्पति एवं वन्यप्राणियों की विशेषता एवं उनकी पहचान के बारे में बताया गया, कार्यक्रम में उप बनमण्डलधिकारी गुना श्री एस के पाठक सहित वन परिक्षेत्र गुना उत्तर का स्टाफ उपस्थित रहा , भ्रमण के दौरान बच्चों द्वारा लगभग 6 मीटर व्यास के विशाल बहेड़ा वृक्ष तथा 15 फीट लंबाई की कोबरा सर्प की केंचुली को बहुत उत्साह और आश्चर्य से देखा गया

Address

Railway Station Road
Guna
473001

Opening Hours

Monday 10am - 6am
Tuesday 10am - 6am
Wednesday 10am - 6am
Thursday 10am - 6am
Friday 10am - 6am

Telephone

+917542259650

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मध्यप्रदेश शासन वन विभाग गुना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मध्यप्रदेश शासन वन विभाग गुना:

Share