Gumla police

Gumla police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gumla police, Police station, sp office gumla, Gumla.

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर...
31/10/2025

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति हमारे संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस केंद्र, गुमला एवं जिला के सभी थाना / संस्थानों में "Run For Unity" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस केंद्र, गुमला एवं सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा संबंधित थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

Jharkhand Police

लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है इसी क्रम...
31/10/2025

लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार गुमला पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पुलिस उपाधिक्षक (मु0) एवं SDPO, गुमला के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया दौड़ के शुरुवात गुमला शहर के थाना चौक से पुलिस केंद्र तक हुई।




Jharkhand Police

पुलिस स्मृति दिवस पर हम उन बहादुर पुलिस जवानों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन में अपने प्राणों की आहुति दी...
21/10/2025

पुलिस स्मृति दिवस पर हम उन बहादुर पुलिस जवानों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन में अपने प्राणों की आहुति दी,उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और सफलता लेकर आए ।आप सभी कोदीपावली की हार्दिक...
20/10/2025

अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और सफलता लेकर आए ।
आप सभी को
दीपावली की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं! 🙏

आज दिनांक 16.10.2025 को अपराध समीक्षा बैठक उपरांत दिनांक 26.07.2025 को गुमला जिला के घाघरा थानान्तर्गत ग्राम-लवादाग के ज...
16/10/2025

आज दिनांक 16.10.2025 को अपराध समीक्षा बैठक उपरांत दिनांक 26.07.2025 को गुमला जिला के घाघरा थानान्तर्गत ग्राम-लवादाग के जंगली क्षेत्रों में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में JJMP एवं 05.08.2025 को कामडारा थानान्तर्गत ग्राम-कोनसा,लतरा,जेराटोली,चंगाबारी के जंगली क्षेत्रों में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड में PLFI नक्सलियों को मार गिराने तथा विभिन्न आग्नेयास्त्र, भारी मात्रा में गोली एवं अन्य सामग्री बरामदगी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुमला जिला बल के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Jharkhand Police

आज दिनांक 16.10.2025 को पुलिस अधीक्षक, गुमला की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय स...
16/10/2025

आज दिनांक 16.10.2025 को पुलिस अधीक्षक, गुमला की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मु0), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर/गुमला, पुलिस उपाधीक्षक(परिविक्ष्यमान)/नवप्रोन्नत, गुमला/अंचल निरीक्षक, गुमला/चैनपुर/सिसई/बसिया, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, गुमला के साथा सभी थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम दीपावली/छठ पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा उक्त अवसर पर आयोजित विभिन्न् कार्यक्रम/पूजा पंडाल/विसर्जन/मेला, यातायात व्यवस्था/छठ घाटों में CCTV की व्यवस्था/पर्याप्त रोशनी एवं गोताखोरों की व्यवस्था इत्यादि से संबंधित सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Jharkhand Police

प्रेस विज्ञप्तिजिला-गुमला, आज दिनांक 11.10.2025 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स ...
11/10/2025

प्रेस विज्ञप्ति
जिला-गुमला,
आज दिनांक 11.10.2025 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के बीच पुलिस अधीक्षक, गुमला की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र एवं पु०नि० सह थाना प्रभारी, गुमला तथा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष के साथ अन्य छः सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में गुमला जिलान्तर्गत आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि गुमला जिला में आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
गुमला पुलिस।
।। गुमला पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ।।
Jharkhand Police

“बापू के आदर्शों पर चलकर हम देश और दुनिया को प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दें।"गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
02/10/2025

“बापू के आदर्शों पर चलकर हम देश और दुनिया को प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दें।"
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पावन पर्व  #विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
02/10/2025

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पावन पर्व #विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दुर्गा पूजा के मद्देनज़र शहरी इलाक़ों में यातायात व्यवस्था को लेकर जारी आवश्यक दिशा निर्देश इस प्रकार हैँ:-Jharkhand Pol...
29/09/2025

दुर्गा पूजा के मद्देनज़र शहरी इलाक़ों में यातायात व्यवस्था को लेकर जारी आवश्यक दिशा निर्देश इस प्रकार हैँ:-
Jharkhand Police
DC Gumla

Jharkhand Police DC Gumla
29/09/2025

Jharkhand Police
DC Gumla

प्रेस विज्ञप्तिजिला-गुमला, दिनांक 27.09.2025गुमला जिलान्तर्गत दुर्गा पूजा-2025 के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधा...
27/09/2025

प्रेस विज्ञप्ति

जिला-गुमला, दिनांक 27.09.2025

गुमला जिलान्तर्गत दुर्गा पूजा-2025 के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, गुमला के निर्देशानुसार आज दिनांक-27.09.2025 को गुमला पुलिस द्वारा सभी तैयारियों के साथ पुलिस केन्द्र, गुमला में मॉक ड्रील किया गया, ताकि गुमला जिला में आपसी प्रेम, सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भयमुक्त वातावरण में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जा सके।

।। गुमला पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ।।
Jharkhand Police

Address

Sp Office Gumla
Gumla
835207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gumla police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category