SCAMemorial Public School, Gulaothi

SCAMemorial Public School, Gulaothi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SCAMemorial Public School, Gulaothi, Public School, Bulandshahr road, Gulaothi.

Wish u all a V V Happy New Year
31/12/2025

Wish u all a V V Happy New Year

विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित होने के लिए उपस्थिति प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार।
28/12/2025

विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मिलित होने के लिए उपस्थिति प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार।

सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजनगुलावठी। सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरि...
28/12/2025

सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन

गुलावठी। सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा। विज्ञान प्रदर्शनी के इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभागों से बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें मोहम्मद ज़ैद, निखिल सिरोही, तनिष्क यादव ने हेलीकॉप्टर का बहुत ही शानदार मॉडल बनाया, वहीं लविश ने फेफड़ों (लंग्स) का अत्यंत आकर्षक एवं उत्कृष्ट मॉडल तैयार किया। अंशिका, तमन्ना और स्वाति ने अंग्रेज़ी विभाग और पर्व अग्रवाल, गगनदीप, ताशु, यशु गर्ग ने गणित विभाग से बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गुलावठी के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया अतिथि में कुलदीप नय्यर, अमरीश गोयल व प्रेम वीर सिरोही, पारित चौधरी, जतिन प्रकाश आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय आगमन पर अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल, विद्यालय निदेशक मयंक अग्रवाल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मेहनत एवं वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होती है। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक आयोजनों के आयोजन का आश्वासन दिया।विज्ञान विभाग के शिक्षकों मुशायदा, रणजीत सिंह खारी, ऋतु गोयल, सनोबिया चौहान, आकृति चौधरी, नितिन तेवतिया एवं सानिया परवीन द्वारा किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन अत्यंत प्रशंसनीय, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय रहा। इसके अतिरिक्त अंग्रेज़ी विभाग से अंजली त्यागी, नायला सिद्दीकी, तर्रन्नुम ज़ुबैर का भी कार्य सराहनीय रहा और गणित विभाग से प्रमोद कुमार शर्मा, के पी चौहान और अंकित पाल, हिन्दी विभाग से अमरीश सिरोही व अन्य सभी का कार्य भी प्रभावित रहा।

*अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई* गुलावठी। सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, ग...
25/12/2025

*अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई*

गुलावठी। सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वी. के. अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच, सरल व्यक्तित्व तथा ओजस्वी नेतृत्व पर प्रकाश डाला।

चेयरमैन वी. के. अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर के.पी.चौहान, अंजलि त्यागी, रनजीत खारी, प्रमोद शर्मा, मुशायदा सैफी, स्वाति, कपिल कुमार, अंकित, अमरेश मोनिका राजपूत आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प के साथ किया गया।

*सादर आमंत्रण*🌟 विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 🌟सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में दिनांक 26 दिसंबर...
25/12/2025

*सादर आमंत्रण*

🌟 विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 🌟

सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में दिनांक 26 दिसंबर को प्रातः10 बजे भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
✨ मुख्य अतिथि
🔹श्री विकास चौहान जी
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

✨ विशिष्ट अतिथि
🔹श्री दीपक ऋषि जी
जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
🔹 श्री शैलेश तेवतिया जी
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, गुलावठी
🔹 श्री राजीव सैनी जी
मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगी।
आप सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।

वीरेंद्र अग्रवाल
चेयरमैन

मयंक अग्रवाल
डायरेक्टर

शुभम अग्रवाल
प्रशासक

गोपाल शर्मा
प्रधानाचार्य
एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका विद्यालय परिवार

*सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल स्कूल गुलावठी में वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन, विधायक लक्ष्मीराज रहे मुख्य अतिथि* सुरेश...
01/12/2025

*सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल स्कूल गुलावठी में वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन, विधायक लक्ष्मीराज रहे मुख्य अतिथि*

सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल स्कूल गुलावठी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।तीन दिवसीय खेलकूद दिवस में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विद्यालय परिसर में खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, रिले रेस सहित अनेक खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
फाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक लक्ष्मीराज, राजीव सैनी मण्डल अध्यक्ष भाजपा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, सभासद विपिन तेवतिया, अजीत तेवतिया, हिमांशु गोयल द्वारा सभी खिलाड़ियों को मैडल्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक लक्ष्मीराज ने सभी विद्यार्थियों को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वी के अग्रवाल, स्कूल डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने विधायक लक्ष्मीराज, राजीव सैनी मण्डल अध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया का पटका पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करके की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल-भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्ट्स अध्यापक सोमरिटा, वर्षा, प्रदीप, हिमांशु यादव, मोनिका सिंह, सत्येंद्र यादव आदि का विशेष योगदान रहा।

27/11/2025

NCC DAY CELEBRATION 2025

27/11/2025
एस.सी. ए.मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभएस.सी. ए.मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में...
26/11/2025

एस.सी. ए.मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

एस.सी. ए.मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में 26 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन वी. के. अग्रवाल, विद्यालय डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा तथा स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजय शर्मा द्वारा की गई।

यह प्रतियोगिता विद्यालय के प्रेरणास्त्रोत स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने उनके फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। पूजा एवं माल्यार्पण के उपरांत खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

पहले दिन 100 मीटर दौड़, रिले रेस, खो-खो और वॉलीबॉल जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
मानव, मानवी, हेमंत, अयाज, शाद, अलिस्बा, यशपाल, लवि तोमर, कैफ और ऋषिका रहे।

100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
शिफा, अबुजर, अंश, अवनी, जगप्रताप, समीर, आयान, कार्तिक, पायल और शाद रहे।

खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन और रेड टीम ने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए सेमीफाइनल में विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी रेड और ग्रीन टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल भावना और जोश के साथ पूरे दिन की प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान स्कूल निदेशक मयंक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व तथा उनसे विकसित होने वाली जीवन कौशलों पर प्रेरणादायक संदेश दिए और सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।

वार्षिक खेलकूद समारोह का प्रथम दिवस अत्यंत रोमांचक एवं उत्साह से भरपूर रहा, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।
कल सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल खेला जायेगा।

*गर्ल्स इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में येलो हाउस की शानदार जीत* सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गु...
14/11/2025

*गर्ल्स इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में येलो हाउस की शानदार जीत*

सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलावठी में आयोजित तीन दिवसीय गर्ल्स इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा व अंतिम दिन उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में येलो हाउस ने बेहतरीन खेल कौशल और जोश के दम पर जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया।

फाइनल की शुरुआत से ही येलो हाउस का खेल दबदबा बनाए हुए था। हालांकि ग्रीन हाउस की कप्तान मानवी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर मैच को रोमांचक बना दिया था और अपनी टीम को जीत के काफी करीब तक ले आई थीं। ग्रीन हाउस की जेशिका बेनीशन ने भी शानदार योगदान देते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े। लेकिन अंत में येलो हाउस की घातक गेंदबाजी के आगे ग्रीन टीम टिक नहीं सकी और जीतते-जीतते मैच हाथ से निकल गया। वुमन ऑफ़ दा मैच अंजलि (येलो हाउस को उनके आल राउंड प्रदर्शन के लिए मिला।

आज के मुकाबलों का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर श्री मयंक अग्रवाल एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजय शर्मा ने टॉस करके किया। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्पोर्ट्स स्टाफ मौजूद रहा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आज हुए फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूजा तेवतिया, विशाखा तेवतिया भी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि को विद्यालय डायरेक्टर मयंक अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने पटका पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को मैडल पहना कर तथा येलो हाउस को विनर्स ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर स्कूल स्पोर्ट्स स्टाफ के सदस्य सत्येंद्र यादव, हिमांशु यादव, प्रदीप कुमार और वर्षा रानी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
तीन दिवसीय यह टूर्नामेंट न केवल छात्रों में खेल भावना को विकसित करने में सफल रहा, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Address

Bulandshahr Road
Gulaothi
203408

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SCAMemorial Public School, Gulaothi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SCAMemorial Public School, Gulaothi:

Share

Category