RamRaj Sewa Sansthan-Reg. Trust,Greater Noida, Uttar Pradesh,India

RamRaj Sewa Sansthan-Reg. Trust,Greater Noida, Uttar Pradesh,India मानव सेवा ही सर्वोपरि सेवा है

04/04/2026

भव्य शोभा यात्रा हनुमान जन्मोत्सव 2026 आयोजक:- रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर नोएडा #विशाल_शोभायात्रा #महाकाली_तांडव

सभी भक्तों को जय श्री राम 🙏रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट एवं श्री सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर रजि. ट्रस्ट, कुलेसरा (ग्रेट...
04/04/2026

सभी भक्तों को जय श्री राम 🙏

रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट एवं श्री सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर रजि. ट्रस्ट, कुलेसरा (ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर) की ओर से सभी सम्मानित वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों, समस्त सदस्यों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।

आप सभी के अथक प्रयास, समर्पण, सेवा भाव और एकजुटता के कारण बाबा का यह दिव्य कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आस्था, श्रद्धा और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।

हम सभी का कर्तव्य है कि इसी प्रकार प्रेम, सहयोग और भाईचारे के साथ आगे भी हर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और उन्हें सफल बनाएं।

क्योंकि जब हम सब एक साथ खड़े होते हैं, तभी सच्चे अर्थों में सेवा और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

श्री सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और बालाजी महाराज आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

एक बार फिर आप सभी को दिल से धन्यवाद।

जय श्री राम 🙏🚩🚩🚩🚩🚩
आयोजक :- रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर नोएडा #विशाल_शोभायात्रा

03/04/2026

हनुमान जन्मोत्सव 2026 #महाकाली_तांडव कुलेसरा ग्रेटर नोएडा 🚩

03/04/2026

श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान जी का डोला भ्रमण ।🚩

03/04/2026

हनुमान जन्मोत्सव 2026 🚩

सभी देशवासियों को रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट व श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर नोएडा की ओर से ...
02/04/2026

सभी देशवासियों को रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट व श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर नोएडा की ओर से हनुमान जन्मोत्सव की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं 🚩

नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083  #हिंदू_न्यू_ईयर नव ऊर्जा, नव संकल्प और सनातन मूल्यों के पुनर्जागरण का पावन पर्व है आज का दिन...
19/03/2026

नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 #हिंदू_न्यू_ईयर नव ऊर्जा, नव संकल्प और सनातन मूल्यों के पुनर्जागरण का पावन पर्व है आज का दिन शक्ति के दिव्य शंखनाद का भी मंगल क्षण है आज #चैत्र_नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है । सभी देशवासियों को रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट व श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर नोएडा की ओर से बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं 🚩

होलिका दहन की पवित्र अग्नि आपके जीवन की समस्त नकारात्मकता, भय और दुःखों को जलाकर राख कर दे तथा आपके जीवन में सुख, शांति,...
02/03/2026

होलिका दहन की पवित्र अग्नि आपके जीवन की समस्त नकारात्मकता, भय और दुःखों को जलाकर राख कर दे तथा आपके जीवन में सुख, शांति, प्रेम और नव ऊर्जा का दिव्य प्रकाश भर दे। माँ गंगा से प्रार्थना है कि आपका प्रत्येक दिन उज्ज्वल, मंगलमय और आनंद से परिपूर्ण हो।

रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट व श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट कुलेसरा परिवार की ओर से आपको एवं आपके समस्त परिवार को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट व श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर द्वारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे...
23/01/2026

रामराज सेवा संस्थान ट्रस्ट व श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट कुलेसरा ग्रेटर द्वारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 129 वी जन्म जयंती मनाई गई रामराज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. भोजराज ने उनके बारे में बताया कि नेताजी का अपने सहयोगियों के लिए एक ही संदेश था कि सफलता का दिन दूर हो सकता है लेकिन उसका आना अनिवार्य है वह कहा करते थे कि जिस व्यक्ति के अंदर सनक नहीं होती वह कभी महान नहीं बन सकता आजाद हिंद सरकार की अपनी बैंक थी जिसका नाम आजाद हिंद बैंक था आजाद हिंद बैंक की स्थापना सन 1943 में हुई थी इस बैंक के साथ 10 देशों का समर्थन था आजाद हिंद बैंक ने ₹10 के सिक्के से लेकर ₹ 1लाख तक का नोट जारी किया था । एक लाख रुपए के नोट पर स्वयं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छपी थी भारत को जय हिंद का नारा देने वाले भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे । जयंती समारोह में संस्था के संस्थापक श्री रामवीर सिंह (वरिष्ठ समाज सेवक) संजू तोमर ,दीपक, अंकित ,पंडित सत्य प्रकाश शर्मा, जयंत तोमर कौटिल्य राज आदि अन्य लोगों ने भारत को आजादी दिलाने की लड़ाई में अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले इस महान भारत माता के सच्चे सुपुत्र को शत-शत प्रणाम किया ।

मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने और नव ऊर्जा के संचार का पावन पर्व है । यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश, संतुलन, मधुरता...
15/01/2026

मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने और नव ऊर्जा के संचार का पावन पर्व है । यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश, संतुलन, मधुरता और सकारात्मकता अपनाने का संदेश देता है। तिल और गुड़ की तरह हमारे विचार और व्यवहार भी मधुर हो यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति ,और समृद्धि लाए यही प्रार्थना है । जय श्री राम 🚩🙏

13/01/2026

Address

Kuleshra
Greater Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RamRaj Sewa Sansthan-Reg. Trust,Greater Noida, Uttar Pradesh,India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to RamRaj Sewa Sansthan-Reg. Trust,Greater Noida, Uttar Pradesh,India:

Share

Category