Friends Of VHP- गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर

  • Home
  • India
  • Greater Noida
  • Friends Of VHP- गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर

Friends Of VHP- गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल), गौतम नगर , ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर

हिन्दी दिवस के अवसर पर 'अमर उजाला काव्य' में मेरी रचना 'मातृशक्ति हिंदी भाषा' को जगह देने के लिए संस्थान का बहुत-बहुत धन...
14/09/2024

हिन्दी दिवस के अवसर पर 'अमर उजाला काव्य' में मेरी रचना 'मातृशक्ति हिंदी भाषा' को जगह देने के लिए संस्थान का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
Kavya - काव्य
Bharat Charcha

MatraShakti Hindi Bhasha (14 September)

09/11/2023
28/08/2021
आप सादर आमंत्रित हैं    #विहिप_स्थापना_ग्रेटरनोएडा
27/08/2021

आप सादर आमंत्रित हैं

#विहिप_स्थापना_ग्रेटरनोएडा

14/08/2021
प्रखंड (गौतम नगर विहिप) के मंत्री  पद का निर्वहन कर रहे श्रीमान करन कपूर जी को संगठन में जिला स्तर पर प्रोन्नत किए जाने ...
11/08/2021

प्रखंड (गौतम नगर विहिप) के मंत्री पद का निर्वहन कर रहे श्रीमान करन कपूर जी को संगठन में जिला स्तर पर प्रोन्नत किए जाने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामना ।
आप जिला प्रचार प्रमुख के दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे, ऐसा हमें विश्वास है।
एक बार पुनः बधाई और शुभकामनाएं।

💐💐🙏🙏
जय श्री राम
🚩🚩🚩🚩

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु रखी गई 5 अगस्त 2020 को आधारशिला की प्रथम वर्षगांठ की हादिक शुभकामनाएं।
05/08/2021

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु रखी गई 5 अगस्त 2020 को आधारशिला की प्रथम वर्षगांठ की हादिक शुभकामनाएं।

प्रेस विज्ञप्ति *गौतम बुद्ध नगर जिले में लगातार बढ़ रहा विश्व हिन्दू परिषद का दायरा, ग्रेटर नोएडा पहुंचे प्रान्त अधिकारी*...
26/07/2021

प्रेस विज्ञप्ति

*गौतम बुद्ध नगर जिले में लगातार बढ़ रहा विश्व हिन्दू परिषद का दायरा, ग्रेटर नोएडा पहुंचे प्रान्त अधिकारी*

रविवार को ग्रेटर नोएडा के सिग्मा स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में विश्व हिन्दू परिषद की जिला स्तर की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला एवं प्रान्त स्तर के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता मेरठ प्रान्त संगठन मंत्री माननीय नागेन्द्र जी 'समर्थ' ने ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ता ने बताया कि देश मे विहिप के कुल 44 प्रान्त हैं प्रत्येक प्रान्त विभागों में बटा हुआ है और विभाग को जिलों से जोड़ा जाता है और जिलों को क्रमशः प्रखंड, खंड, और उपखंड स्तर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाता है।

रविवार को हुई विहिप व बजरंग दल की जिला स्तर की बैठक ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में हुई। विहिप जिला मंत्री गौरव अग्रवाल ने मंच का संचालन किया। प्रान्त संगठन मंत्री माननीय नागेन्द्र समर्थ जी मुख्य वक्ता के रूप उपस्थित रहे। साथ ही सह-प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पांडेय जी, जिला अध्यक्ष महेंद्र जी, जिला कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश जी एवं विभाग विशेष संपर्क प्रमुख ललित शर्मा जी भी मंचासीन रहे। प्रान्त संगठन मंत्री समर्थ जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद की संरचना को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि विहिप सम्पूर्ण भारतवर्ष में हिंदुत्व को समरसता की डोर से बांधकर रखने का प्रयास करता है। विहिप के कर्तव्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंदुओं में सवर्ण और दलित को लेकर काफी दुर्व्यवहार की भावना देखने को मिलती है जिसके कारण दुर्भावना या दुर्व्यवहार से प्रताड़ित हिन्दू धर्मपरिवर्तन कर अन्य धर्म को मानने लगते है जबकि विश्व हिन्दू परिषद सभी हिंदुओं में समरसता का भाव जाग्रत करता है। कार्यकर्ताओं को मुख्य तौर पर जातिभेद मिटाकर हिन्दू धर्म की सभी जातियों को एक साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने संगठन की रूपरेखा समझते हुए कहा कि प्रखंड, खंड और उपखंड स्तर के कार्यकर्ता ही मुख्य रूप से समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं यानी कि वे ही समाज की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज में चल रही कुरीतियों और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुरजोर विरोध करना चाहिए।

बात दें कि विहिप जिला अध्यक्ष महेंद्र जी ने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का दायरा बढ़ाते हुए संगठन के प्रखंडों गौतम नगर, ग्रेटर नोएडा नगर और केशव नगर के खंड और उपखंड के कई कार्यकर्ताओं के नए दायित्व की घोषणा कर संगठन का प्रतिनिधित्व सौंपा।

धन्यवाद
भानु प्रताप सिंह
प्रचार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद गौतम नगर,
जिला गौतम बुद्ध नगर

प्रेस विज्ञप्तिग्रेटर नोएडा सेक्टर 36 RHO-1 में विश्व हिंदू परिषद का उद्घोषविश्व हिंदू परिषद देश में हिंदुत्व और भारतीय ...
18/07/2021

प्रेस विज्ञप्ति

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36 RHO-1 में विश्व हिंदू परिषद का उद्घोष

विश्व हिंदू परिषद देश में हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के रक्षक के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखता है। जीव हत्या से लेकर धर्म परिवर्तन व अन्य अनैतिक कार्यों के खिलाफ समय समय पर विश्व हिन्दू परिषद अपना मोर्चा निकालता रहता है। यही कारण है कि विश्व हिन्दू परिषद एक दरख्त के समान बड़ी शाखाओं वाला एक मजबूत संगठन बनता जा रहा है। इसी कड़ी में विहिप ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में भी अपनी एक टीम तैयार की है । रविवार को हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सेक्टर 36 के कई लोगों को विहिप का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नियुक्त किया गया। मौके पर मौजूद विहिप के प्रांत एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों व देश की गरिमा बनाये रखने हेतु संबोधित किया।
मौके पर सह प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पाण्डेय जी के साथ विहिप गौतम नगर मंत्री करन कपूर जी, नगर धर्मचार्य संपर्क प्रमुख आत्मा प्रसाद वर्मा जी और विवेक कृष्ना जी अलावा अन्य विहिप के कई कार्यकर्ता व सेक्टर के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। साथ ही बता दे सेक्टर की संगठन की सेक्टर 36 कार्यकारिणी में श्रीमान सुखराम वर्मा जी को अध्यक्ष बनाया गेया साथ ही मनोज मित्तल जी को उपाध्यक्ष, अनुज उपाध्याय जी को मंत्री,मंतून कुमार जी को सेवा प्रमुख और बजरंग दल के लिए मनोज भाटी जी को सेक्टर संयोजक, सचिन जगारिया जी को सेक्टर विद्यर्थि प्रमुख का पदभार सौपा गेया।

धन्यवाद,
भानु प्रताप
नगर प्रचार प्रमुख
विश्व हिन्दू परिषद,गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर

14/06/2021

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव श्री चंपत राय जी का प्रेस वक्तव्य:

Address

Pari Chowk
Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Friends Of VHP- गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category