चौपाल

चौपाल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from चौपाल, करीमनगर, Gorakhpur.

यूपी में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलानउत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुना...
13/03/2026

यूपी में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव इस बार एक साथ कराए जा सकते हैं। इसके लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों की पहचान, बूथों की व्यवस्था और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेगा।
इधर पंचायत चुनाव की संभावना के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सियासी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, प्रदेश के गांवों में चुनावी माहौल और भी गर्म होने की उम्मीद है।

पंचायत सूची अब 15 अप्रैल को होगी प्रकाशित
21/02/2026

पंचायत सूची अब 15 अप्रैल को होगी प्रकाशित

✨ *उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का वेतन 10 हजार से बढ़कर 18 हजार होगा*
20/02/2026

✨ *उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का वेतन 10 हजार से बढ़कर 18 हजार होगा*

हैवानियत अपने चरम पर......... See more
20/02/2026

हैवानियत अपने चरम पर......... See more

20/02/2026

17/02/2026

दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की वाहन का भीषण दुर्घटना में एक दरोगा की मौत, पाँच घायलपेड़ से टकराई पुलिसकर्मियों की स्कॉर...
17/02/2026

दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की वाहन का भीषण
दुर्घटना में एक दरोगा की मौत, पाँच घायल
पेड़ से टकराई पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो
कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर जा रही थी गोरखपुर पुलिस
घायल पुलिसकर्मियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
इलाज के दौरान गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार की मौत
एसआई रमेश चंद, संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक व अन्य दो सदस्य गाड़ी में थे सवार
दुर्घटना में स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
सूचना पर जिले के आलाधिकारी पहुँचे बीआरडी
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ हादसा.

अप पंचायत चुनाव के अब हर दिन बदल रहे हैं रिपोर्ट आपको क्या लगता है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
17/02/2026

अप पंचायत चुनाव के अब हर दिन बदल रहे हैं रिपोर्ट आपको क्या लगता है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

17/02/2026

I got over 2,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन जल्द, हाई कोर्ट में सरकार का जवाब, देखे पूरी रिपोर्टलखनऊ:प्रदेश में आगामी पं...
16/02/2026

पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन जल्द, हाई कोर्ट में सरकार का जवाब, देखे पूरी रिपोर्ट

लखनऊ:प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को राज्य सरकार ने सूचित किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जस्टिस राजन राय और जस्टिस ए.के. चौधरी की पीठ के समक्ष दाखिल जवाब के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया। माना जा रहा है कि अब सरकार पर आयोग का गठन शीघ्र करने का दबाव बढ़ गया है। यदि गठन में देरी हुई तो पुनः हाई कोर्ट में नई याचिकाएं दायर की जा सकती हैं।
दरअसल, आयोग का कार्यकाल लगभग पांच महीने पहले समाप्त हो चुका था। इसी को लेकर जनहित याचिका दाखिल कर सरकार को आयोग के पुनर्गठन का निर्देश देने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से बताया गया कि गठन की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका में कुछ शेष न रहने के आधार पर उसे समाप्त कर दिया।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश का पूर्ण पालन किया जाएगा।
जून में जारी हो सकती है चुनाव अधिसूचना
जानकारों का कहना है कि यदि फरवरी में आयोग का गठन कर दिया जाता है तो जून तक चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। आयोग को रिपोर्ट देने में लगभग दो महीने, सीटों के आरक्षण निर्धारण में एक महीना और राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम 35 दिन का समय लगेगा। ऐसे में जून तक चुनाव संभव माने जा रहे हैं, हालांकि समय पर चुनाव होना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।
पूर्व में नगरीय निकाय चुनावों में देरी को लेकर सर्वोच्च अदालत का कड़ा रुख सामने आ चुका है, इसलिए सरकार इस बार लंबी देरी के जोखिम से बचना चाहेगी।
पिछली बार मार्च में जारी हुई थी अधिसूचना
वर्ष 2021 में राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 मार्च को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। अप्रैल में चार चरणों में मतदान संपन्न हुए थे, जबकि 26 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई थी। क्षेत्र एवं जिला पंचायत के चुनाव जून-जुलाई में कराए गए थे।
अब सबकी नजर आयोग के गठन और चुनाव की संभावित तारीखों पर टिकी हुई है।

जन्म तिथि में बदलाव पे कड़े कानून
16/02/2026

जन्म तिथि में बदलाव पे कड़े कानून

Address

करीमनगर
Gorakhpur
273158

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चौपाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share