09/01/2024
#हार्दिक_आभार_व_धन्यवाद
संगठन ने वर्ष 2019 में मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर दिया था ।इन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया। बहुत से ऐसे पड़ाव आए जहां लगा कि शायद इस जिम्मेदारी को निभाना बहुत मुश्किल हो जाएगा लेकिन हमारे पथ प्रदर्शक हमारे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा" मेरे मनोंमस्तिष्क में हमेशा गुंजायमान होने और मेरे राजनीतिक गुरू स्व उपेंद्र दत्त शुक्ल जी दुर्भाग्य से जिनका सानिध्य भी छूट गया,जिनके संघर्षों का बाल्यकाल से ही साक्षी रहा , जिनके सानिध्य में ही मैंने भारतीय जनता पार्टी संगठन ककहरा सीखा और जिनके राजनीतिक अनुभवों के किस्से कहानियों को सुनकर बड़ा हुआ उसने उत्प्रेरक की तरह मेरे आत्मबल को और भी मजबूत किया। इसके साथ ही साथ संगठनात्मक दृष्टि से खजनी का गौरवशाली इतिहास हमारे अभिभावक गणों आदरणीय डा रमापति राम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ल जी सहित मेरे अभिभावकों,श्रेष्ठजनों, सहयोगियों तथा हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने मुझे अपनी भूमिका के निर्वहन में अनवरत परिश्रम करते हुए अपार सहयोग व समर्थन देकर खजनी मंडल को संगठनात्मक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिम्मेदारी मिलना विश्वास हासिल करना बहुत आसान होता है।परंतु समय के व्यतीत होने के साथ उस ज़िम्मेदारी के योग्य बने रहने के लिए अपने श्रेष्ठजनो सहायोगियो का विश्वास अक्षुण्ण बनाए रखना बहुत कठिन होता है।
मैं सौभाग्यशाली हूं कि भारतीय जनता पार्टी नेतृृत्व ने पुनः मुझ जैसे समान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त किया मैं ऐसे स्नेह एवम् आशीर्वाद का हृदय की गहराइयों से आभार व धन्यवाद प्रकट करता हूं।