Dr. Bhagirathi Singh

Dr. Bhagirathi Singh जीवन ऐसे जीयो कि कल ही मरना पड़े तो कुछ मलाल न रहे...

24 साल पहले दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार जिला महाराजंग से मैने कक्षा 10 पास किया था। मै यहां कक्षा 6 से कक्षा...
21/04/2026

24 साल पहले दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार जिला महाराजंग से मैने कक्षा 10 पास किया था। मै यहां कक्षा 6 से कक्षा 10 तक पढ़ाई किया। उसके बाद मै कहां-कहां भटका, कहां-कहां पढ़ाई करते रहा। अधिकारी बनने के लिए शहरों की खाक छानता रहा। डिग्रियां बटोरता रहा और देश की सबसे बड़ी एकेडमिक डिग्री डॉक्टरेट भी हासिल किया। अंततः PCS 2019 में सलेक्ट होकर अधिकारी भी बन गया। लेकिन मेरे घर से मात्र 2 किलोमीटर दूर अपने इस स्कूल में मुझे याद नहीं आ रहा कि यहां से निकलने के बाद फिर कभी गया।

इतने दिनों बाद यहां के प्रिंसिपल साहब ने मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की और मैं अगले दिन सुबह पहुंच गया। यकीन नहीं हो रहा था कि इसी स्कूल में मै कभी बैंकबेंचर स्टूडेंट था और आज वही पर सम्मान के था एक अधिकारी बन कर गया। प्रिंसिपल डॉ हरेंद्र यादव सर और बाकी सारे अध्यापक सर लोगों ने बहुत सम्मान दिया। पुराने सभी टीचर अब सेवानिवृत हो गए है। लेकिन सभी नए गुरुजी लोगों ने एकदम अपने पढ़ाए स्टूडेंट जैसा प्यार और सम्मान दिया। इसके लिए उन सभी लोगों को दिल से बहुत बहुत आभार। ये वही प्रिंसिपल कक्ष है जिसमें कभी घुसने से पहले हाड कांप जाते थे उसी कक्ष में इतना सम्मान मिलना बहुत ही गौरव और दिल को गदगद कर देने वाला था।

Address

B 29
Gorakhpur
273001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Bhagirathi Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share