08/10/2026
बद्रीनाथ धाम में खोया साढ़े 6 लाख का ब्रेसलेट, पुलिस ने लौटाईं श्रद्धालु की खुशियां
आस्था के धाम में चिंता के बाद मिली राहत… पुलिस की तत्परता से श्रद्धालु की लाखों की अमानत सकुशल वापस।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी मदन मोहन केरल अपने परिवारजनों के साथ भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए धाम पहुंचे थे। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर उनका करीब 5 तोले का सोने का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत लगभग साढ़े 6 लाख रुपये थी, कहीं गुम हो गया।
कीमती ब्रेसलेट खोने से श्रद्धालु बेहद परेशान हो गए और तत्काल पुलिस के पास पहुंचे। उनकी परेशानी को समझते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य माध्यमों से तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम की मेहनत, तत्परता और लगातार किए गए प्रयास रंग लाए। कुछ ही समय में लाखों रुपये कीमत का ब्रेसलेट खोज निकाला गया और आवश्यक सत्यापन के बाद उसे उसके वास्तविक स्वामी मदन मोहन केरल के सुपुर्द कर दिया गया।
खोई हुई अमानत वापस मिलते ही श्रद्धालु के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।
पुलिस टीम
हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला
कांस्टेबल शीशपाल
हेड कांस्टेबल पीटी दिवाकर सती
कांस्टेबल गौरव रावत
कांस्टेबल विकास राणा
कांस्टेबल आदर्श रमोला