Gopalganj District Administration

Gopalganj District Administration Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gopalganj District Administration, Government Organization, Collectorate, Gopalganj.
(4)

District Administration, Gopalganj | जिला प्रशासन, गोपालगंज
Official Government Page | आधिकारिक सरकारी पेज
Government of Bihar | बिहार सरकार
Public Services • Information • Updates

26/08/2026
आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने मंगलपुर पुल औ...
26/08/2026

आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने मंगलपुर पुल और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
​डीएम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, जिला प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, गोपालगंज सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शाहनवाज खान सहित संबंधित कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।

तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के कारण गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए गोपालगं...
26/08/2026

तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के कारण गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी ने आमजन से न घबराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
​तटवर्ती व निचले इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। सभी अंचलाधिकारियों (COs) को शरण स्थलों का निरीक्षण करने तथा सिविल सर्जन व स्वास्थ्य अधिकारियों को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
​किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9473125459 तथा 06156-225509 पर संपर्क किया जा सकता है।

26/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए समिति का गठन किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समिति संबंधित विषय का अध्ययन कर व्यावहारिक एवं जनहितकारी समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Samrat Choudhary

26/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) हेतु 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ समारोह।

मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ, जिसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह की सहायता ।

‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ का भी शुभारम्भ, जिसके अंतर्गत ₹50,000 से ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता।

Samrat Choudhary
Vijay Kumar Choudhary
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt.
Mithilesh Kumar Tiwari
संजय सिंह टाइगर
Bihar Education Department
Higher Education Department, Government of Bihar

26/08/2026

Address

Collectorate
Gopalganj
841428

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopalganj District Administration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share