09/10/2026
विगत कुछ दिनों से पार्टी संगठन को लेकर लगातार तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। मेरा मानना है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय विधायक अख्तरुल ईमान साहब के नेतृत्व पर हम सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा है। यदि संगठन में किसी तरह की कोई बात या मतभेद है, तो बेहतर होगा कि अख्तरुल ईमान साहब अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सभी पक्षों को बैठाकर मामले को स्पष्ट करें और उसका समाधान निकालें। हम जैसे कार्यकर्ता दिन-रात जमीन पर समाज के बीच पार्टी के लिए काम करते हैं और जनता के सवालों का सामना करते हैं। जब बिहार में पार्टी के चार विधायक छोड़कर चले गए थे और संगठन कठिन दौर से गुजर रहा था, उस समय मेरे मरहूम पिता जनाब अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया साहब ने अपने तन-मन और खून-पसीने से बिहार में पार्टी को दोबारा मजबूत करने के लिए मेहनत की थी। यह बात पार्टी के तमाम साथी बखूबी जानते हैं। आज भी हम परिणामों की परवाह किए बिना पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आदिल भाई, जो हमेशा भाइयों की तरह प्यार और सम्मान देते आए हैं, उनसे भी मेरा विनम्र निवेदन है। साथ ही भाई राणा रंजीत जी से भी अपील है कि मीडिया में बयानबाजी से बचें। संगठन में कोई भी बात हो, उसे आपसी बातचीत और सम्मान के साथ बैठकर सुलझाया जा सकता है। आखिरकार पार्टी भी हमारा परिवार है। परिवार और संगठन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। हम कार्यकर्ताओं को जनता के बीच शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। मेरा उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि संगठन में एकता, आपसी सम्मान और मजबूती कायम करना है। सभी वरिष्ठ नेताओं से निवेदन है कि आगे आकर इस मामले को सुलझाएँ, ताकि हम सभी मिलकर पूरी ताकत से जनता और समाज की आवाज़ उठाते रहें। 🤝
Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen
Aadil Hasan Adv Rana Ranjit Akhtarul Iman