07/09/2019
कैसे कहूं धन्यवाद....यह सब कुछ आपको समर्पित है।
--------------------------------------------------------
जीवन में पहले परीक्षाएं होती हैं फिर उसके परिणाम आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ गुरुवार को हुआ। मौका था गोपालगंज में शिक्षाश्री सम्मान समारोह का। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक सफल आयोजन हुआ। आयोजन से पहले खूब परीक्षाएं हुईं। कदम-कदम पर बाधाएं आईं। रुकावटें आती रहीं। चीजें बनती रहीं और बिगड़ती रहीं।
आयोजन करने के लिए हम लोगों के पास ‘संकल्प’ के सिवाय कुछ भी नहीं था। शायद जब कोई ईश्वरीय कार्य होता है तो परीक्षा के बाद ही उसके परिणाम सामने आते हैं। ऐसा मान रहे हैं कि हम लोग इस आयोजन में सिर्फ एक माध्यम थे।
समारोह में गुरुजनों का सम्मान और सत्कार कर हम सभी अपने आप को धन्य मान रहे हैं। गुरुजनों ने अपना कीमती समय हम लोगों को दिया। इसके लिए हम सभी उनके दिल से आभारी हैं।
संकल्प के साथ हम लोगों ने कमला राय कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रुखसाना खातून जी से मिलें। एक झटके में उन्होंने हामी भर दी। जाते-जाते आशीर्वाद से हम लोगों की झोली भरकर दीं।
ठीक इसी तरह डॉ. एके पांडेय सर ने भी तुरंत स्वीकृति दे दी। उन्होंने कहा कि हर ईश्वरीय कार्य में मैं आप लोगों के साथ हूं। समय से आना। सब चीज की जानकारी लेना और यह कहना की बहुत सुंदर आयोजन है। सच मानिए सर यही हमारी ताकत हैं और यह हमारी ऊर्जा है।
डॉ. संदीप सर आपके हम लोग आभारी हैं। सर आपकी एक-एक बातें जीवन जीने की कला जैसी थी। कल्पना से बहुत ज्यादा मिला है हम लोगों को।
सम्मान पाने वाले में सेवानिवृत शिक्षक वृंदा सिंह, श्रीमती किशोरी देवी, कमला राय कालेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. रुखसाना खातून, प्रो.एके पांडेय, प्रो. संदीप कुमार, डिम्सलैंड पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुश्री मीनू सिंह, एएस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुश्री अर्चना सिंह, बापू आदर्श जूनियर चिल्ड्रेंस एकेडमी की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री माया पूरी, बचपन प्ले स्कूल, थावे के प्राचार्य राजीव कुमार, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल प्राचार्य इंद्रजीत कुमार, गोपलामठ राजकीय विद्यालय के नवनीत कुमार मिश्र, कुचायकोर्ट के प्रखंड शिक्षक लालदेव यादव, खेल शिक्षक विनित कुमार शर्मा, डीएन सिंह पब्लिक स्कूल के प्रार्चाय धनंजय सिंह, वृंदावन के राजकीय स्कूल के प्राचार्य रविकुमार वर्मा, सर्वोदय आईटीआई के प्राचार्य संजीत कुमार, ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल के बिरेंद्र शर्मा, ज्ञान निधि पब्लिक स्कूल के परमेश्वर प्रसाद, न्यू शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजीव रंजन सिंह, एनपीएस पब्लिक स्कूल के डीएन प्रसाद जी आप सभी के सम्मान से हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
इस आयोजन में पर्दे के पीछे रहकर एक-एक चीजों पर नजर रखने वाले ओमप्रकाश मिश्र जी, राजीव कुमार सिंह जी, धीरज सिंह जी, अजेंद्र पांडेय जी, अश्विनी गर्ग जी, सुमन कुमार जी, समीर तिवारी जी जैसे साथियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आप सब नहीं होते तो यह संभव नहीं हो पाता।
अंत में कुछ कमी रह गई हो तो उसको छोड़कर यह सब कुछ आप सभी को समर्पित है।
प्रणाम।
जय प्रकाश/कुंज बिहारी