LSBA BHORE

LSBA BHORE लोहिया स्वच्छ भारत / स्वच्छ भारत मिशन

Save animals
30/06/2026

Save animals

15/06/2026
15/06/2026

"प्लास्टिक मुक्त वातावरण अपनाएँ, जानवरों और प्रकृति की रक्षा करें।"
सड़क पर या कूड़े में पड़ी प्लास्टिक को खाने से गाय, बकरी, कुत्ते एवं अन्य जानवरों के पेट में प्लास्टिक जमा हो जाती है। इससे उन्हें भोजन पचाने में कठिनाई होती है, गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं।
क्या करना चाहिए?
प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें।
कचरे को अलग-अलग करके निर्धारित स्थान पर डालें।
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करें।
कपड़े या जूट के थैले अपनाएँ।
आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।




🌱🌍 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 🌍🌱आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सिसई एवं विभिन्न पंचायतों में पंचायत भवन पर...
05/06/2026

🌱🌍 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 🌍🌱
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सिसई एवं विभिन्न पंचायतों में पंचायत भवन पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, भोरे के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
ग्राम सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी भोरे, मुखिया जी, वार्ड सदस्यगण, बी.सी. श्री शिवेंद्र कुमार शर्मा, कार्यपालक सहायक, रोजगार सेवक, स्वच्छता कर्मी, विकास मित्र एवं ग्रामीण जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026, स्वच्छता शुल्क, कचरा पृथक्करण, स्वच्छ ग्राम निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं हरित पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
🌳 "एक पेड़ माँ के नाम" — पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक सार्थक पहल। 🌳

♻️ प्रखंड भोरे में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित ♻️आज प्रखंड कार्याल...
03/06/2026

♻️ प्रखंड भोरे में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित ♻️

आज प्रखंड कार्यालय, भोरे में प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के सफल क्रियान्वयन एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रावधानों, कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, अपशिष्ट प्रसंस्करण, कम्पोस्ट निर्माण तथा पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता से संबंधित सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायतों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

🌱 स्वच्छ गाँव – स्वस्थ जीवन
♻️ कचरा अलग करें, पर्यावरण बचाएँ
📍 प्रखंड कार्यालय, भोरे (गोपालगंज)

Address

Bhore
Gopalganj
841426

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LSBA BHORE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share