Gopalganj Police

Gopalganj Police Official page of Gopalganj Police. Helpline: 9470092879
(4)

आज दिनांक-01-06.2026 को पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई...
01/06/2026

आज दिनांक-01-06.2026 को पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिन पर पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। विदित हो कि पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा स्वयं जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाता है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान ...
01/06/2026

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर टेंगराही दियारा क्षेत्र में थानाध्यक्ष जादोपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सघन तलाशी एवं जांच में लावारिस अवस्था में 108 लीटर देशी शराब एवं 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ एवं जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि बरामद तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। सभी बरामद सामानों को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया है। इस संबंध में अवैध शराब एवं चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार गोपालगंज जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्त...
01/06/2026

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार गोपालगंज जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोपालपुर थाना कांड संख्या-173/26, दिनांक-30.05.2026, धारा- 126(2) /115(2) /117 (2)/118(1)/109/351(2)/352/3(5) B N S (हत्या का प्रयास) के प्राथमिकी अभियुक्त 01. विनोद साह, पे0- स्व० रामविलास साह, 02. शंभू साह, पे0- स्व० मुनेश्वर साह एवं 03. दिनेश साह, पे0- उदय साह, सभी सा0 -विशुनपुर, थाना-गोपालपुर, जिला-गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



01/06/2026

बिहार पुलिस फेसबुक अकाउंट बना 13 लाख का मजबूत परिवार!
आपके सहयोग और स्नेह के लिए हृदय से आभार।

Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

गोपालगंज पुलिस द्वारा प्रातः कालीन भ्रमण (माॅर्निंग पेट्रोलिंग) के दौरान नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा...
01/06/2026

गोपालगंज पुलिस द्वारा प्रातः कालीन भ्रमण (माॅर्निंग पेट्रोलिंग) के दौरान नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है, ताकि आमजन स्वंय को सुरक्षित महसूस कर सकें।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार गोपालगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु रात्रि गश्ती क...
01/06/2026

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार गोपालगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न थाना अंतर्गत बैंक/ATM, बाजार, वाहन इत्यादि की चेकिंग की जा रही है।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



01/06/2026

तेज़ गर्मी, बंद कार और मासूम ज़िंदगी — यह लापरवाही जानलेवा बन सकती है!
कुछ मिनटों की चूक भी बच्चे की जान को खतरे में डाल सकती है।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।


Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मीरगंज थान...
31/05/2026

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सवेया फील्ड क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब निर्माण करने वालों के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध देशी शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (फर्मेंटेड घोल/जावा) बरामद किया गया। बरामद जावा को विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया।
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



सक्रिय पुलिसिंग के तहत गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई, विगत 24 घटे में गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई,22 अभियुक्त गिरफ्तार Bihar...
31/05/2026

सक्रिय पुलिसिंग के तहत गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई, विगत 24 घटे में गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई,22 अभियुक्त गिरफ्तार
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Gopalganj District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



Address

Sp Office
Gopalganj
841428

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gopalganj Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gopalganj Police:

Share