UP 43 GONDA वाले

UP 43 GONDA वाले Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UP 43 GONDA वाले, Social service, Gonda.

19/01/2026

गोण्डा महिला अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत !जिम्मेदार मौन!

16/01/2026

गोण्डा...

गोंडा में परसपुर बाईपास परियोजना के लिए 10.21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कुल 20.42 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर लंबा और...
16/01/2026

गोंडा में परसपुर बाईपास परियोजना के लिए 10.21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कुल 20.42 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा यह बाईपास बनेगा। इसके निर्माण से कर्नलगंज, बेलसर, नवाबगंज और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को परसपुर में लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग अब इसके निर्माण की तैयारी में जुट गया है!

16/01/2026

तरबंगज में अब तक सबसे अधिक काम किस मा विधायक के कार्यकाल में हुआ है!!

गोंडा में नवविवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिला, गला दबाकर हत्या की आशंकागोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक नववि...
16/01/2026

गोंडा में नवविवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय पूजा, निवासी मैनपुर के रूप में हुई है। उसका शव मायके से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रामापुर गांव के पास गन्ने के खेत में बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस और क्षेत्राधिकारी तरबगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर कसने के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पूजा की शादी 9 नवंबर को कुंजालपुर गांव निवासी सुभाष के साथ हुई थी। वह 14 जनवरी (मकर संक्रांति) पर मायके मैनपुर आई थी। परिजनों के मुताबिक, वह कल सुबह करीब 10 बजे से लापता थी।

क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पति और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मृतका के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति सुभाष इस समय गोवा में हैं और सूचना मिलते ही गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गोंडा में 21.47 करोड़ का लोन घोटाला, 16 लोगों पर FIRकोऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर, कैशियर और 12 खाताधारक आरोपीगोंडा जिल...
13/01/2026

गोंडा में 21.47 करोड़ का लोन घोटाला, 16 लोगों पर FIR

कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर, कैशियर और 12 खाताधारक आरोपी

गोंडा जिले में कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। ऋण वितरण में भारी अनियमितता करते हुए करीब 21.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, मैनेजर, कैशियर और 12 खाताधारकों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मामला उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की महारानीगंज शाखा से जुड़ा है। बैंक के मुख्य प्रबंधक भुवन चंद्र सती ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को शिकायत दी थी। आंतरिक जांच में 205 खातों और 5 आंतरिक खातों से 2147.78 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

कैसे हुआ घोटाला

जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल ने अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ मिलकर एक सिंडिकेट बनाया। बिना पात्रता और बिना सही दस्तावेजों के फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कराए गए।

फर्जी और कूटरचित कागजातों के जरिए ऋण पास किए गए और फिर उन पैसों को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निजी इस्तेमाल में लाया गया। कुछ मामलों में नए लोन की रकम से ही पुरानी किस्तें जमा कर खातों को NPA होने से बचाया गया ताकि बैंक मुख्यालय को भनक न लगे।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

FIR में जिनके नाम शामिल हैं—
• पवन कुमार पाल (तत्कालीन शाखा प्रबंधक)
• अजय कुमार (तत्कालीन प्रबंधक)
• सुशील कुमार गौतम (तत्कालीन सहायक कैशियर)
• सुमित्रा पाल, संजना सिंह, राज प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह
• फूल मोहम्मद, राघव राम, शिवाकांत वर्मा
• रितेंद्र पाल, गीता देवी वर्मा, दुष्यंत प्रताप सिंह
• मोहम्मद असलम और प्रतीक कुमार सिंह

पुलिस की कार्रवाई

नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह ने बताया कि बैंक की जांच रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

11/01/2026

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, जमींदोज की गई जंगल की जमीन पर बनी मजार

11/01/2026

बाराबंकी से रामनगर तक कई घर हाईवे निर्माण के दायरे में है
निशान लग गया है!!

जन्मदिन के अवसर पर नेता जी का पैर हल्का सा फिसल गया, जिससे वे कुछ क्षण असहज हुए।इसी घटना का वीडियो बनाकर कुछ लोग सोशल मी...
10/01/2026

जन्मदिन के अवसर पर नेता जी का पैर हल्का सा फिसल गया, जिससे वे कुछ क्षण असहज हुए।
इसी घटना का वीडियो बनाकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जो सोचने का विषय है।
तर्क सीधा है—
उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा होना असामान्य नहीं है। इसके बावजूद नेता जी आज भी सक्रिय, स्वस्थ और सार्वजनिक जीवन में लगातार भागीदारी निभा रहे हैं।
यदि यही स्थिति आपके अपने पिता के साथ होती, तो क्या आप उनका वीडियो बनाकर सार्वजनिक करते?
राजनीति में समर्थन और विरोध स्वाभाविक है,
लेकिन व्यक्तिगत क्षणों का मज़ाक बनाना या उन्हें वायरल करना न तो तर्कसंगत है और न ही मानवीय।
आलोचना नीतियों, कार्यों और विचारों की होनी चाहिए—
किसी के असहज निजी पल की नहीं।

Brij Bhushan Sharan Singh Karan Bhushan Singh

10/01/2026
10/01/2026

Hello friends

Address

Gonda
271001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP 43 GONDA वाले posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category