19/07/2026
Spain vs Argentina,
FIFA World Cup Final: स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरान टोरेस रहे जीत के हीरो
क्या फाइनल था! वाकई में साँस रोक देने वाला!
स्पेन ने आखिरकार 16 साल का इंतजार खत्म किया और दूसरी बार वर्ल्ड कप उठा लिया। 🏆
2010 के बाद पहला टाइटल!
पूरा 90 मिनट 0-0, बिल्कुल टेंस गेम। स्पेन ने तो अर्जेंटीना को हिलाकर रख दिया था,
20 शॉट मारे जबकि अर्जेंटीना के सिर्फ 2, और स्पेन के 2 गोल तो रद्द भी हुए थे।
फिर 106वें मिनट में आया वो दमदार गोल #टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में विलियम्स jnr के शानदार पास पर गोल दाग कर स्पेन को आगे कर दिया।
अर्जेंटीना उस टाइम 10 खिलाड़ियों पर आ गई थी रेड कार्ड के बाद, और फिर लास्ट के 5 मिनट मेसी एंड कंपनी ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी , वो तो दिल थामने वाला था
गोलकीपर मार्टिनेज़ ने फाइनल में सबसे ज्यादा सेव का रिकॉर्ड तक बना दिया, लेकिन टोरेस वाले शॉट को नहीं रोक पाया।
स्पेन का डिफेंस भी गजब था , पूरे टूर्नामेंट में सबसे कम गोल खाए।
इस तरह अर्जेंटीना का लगातार दूसरा वर्ल्डकप जीतने का सपना हुआ चकनाचूर । 🏆
| football | fifa | fifa world cup 2026 |