DM Gonda

DM Gonda Official page of DM Gonda, office. You can contact us on [email protected]
(1)

14/11/2025
12/11/2025

28/10/2025

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेसनोट)

लखनऊ: 27 अक्टूबर, 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के द्वितीय चरण में देश के 12 राज्यों में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। यह पुनरीक्षण आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों और समय-सारणी के अनुसार आयोजित किया जायेगा। इस विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इसके पहले विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण वर्ष 2003 में हुआ था। लगभग 22 वर्ष के अंतराल के बाद पुनः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध व समावेशी बनाने के लिए विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 28 अक्टूबर, 2025 दिन मंगलवार से शुरू होगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2025 तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जायेगा। 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जायेगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा। 09 दिसम्बर, 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक होगी। नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी। 07 फरवरी, 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण को लेकर प्रदेश में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा बूथ लेविल अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता न हों, इसके लिए मतदेय स्थलों के सत्यापन एवं सम्भाजन की प्रक्रिया भी इस दौरान पूर्ण की जायेगी।

30/07/2025

गोंडा – सिर्फ एक कार्यक्षेत्र नहीं, एक आत्मिक जुड़ाव रहा 🙏

आज जब मैं गोंडा से विदा ले रही हूं, तो मन में कई भावनाएं एक साथ उमड़ रही हैं। लगभग दो वर्षों तक इस जनपद में सेवा का अवसर मिला – यह मेरे जीवन का बेहद सीखने वाला, प्रेरणादायक और आत्मीय समय रहा।

यहां के लोगों की सादगी, प्रेम और सहयोग हमेशा मेरे साथ रहेंगे। आप सभी ने जिस विश्वास और समर्थन से मुझे कार्य करने का अवसर दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं।

प्रशासन के हर क्षेत्र में आपने मेरी टीम का साथ दिया – स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और विकास के हर कदम पर आपका सहयोग अद्वितीय रहा।

गोंडा ने मुझे सिर्फ एक अधिकारी नहीं, एक परिवार दिया।
यह बंधन औपचारिक विदाई से नहीं टूटता – यह भावनात्मक जुड़ाव जीवनभर रहेगा।

जहाँ भी रहूँगी, गोंडा मेरी स्मृतियों में और प्रार्थनाओं में हमेशा रहेगा।

आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

💐 सादर नमन और पुनः आभार

----- नेहा शर्मा

नगर पालिका परिषद गोण्डा द्वारा वाणिज्यिक क्षेत्रों में शाम की सफाई शिफ्ट का नियमित संचालन किया जा रहा है। यह पहल बाजार क...
28/07/2025

नगर पालिका परिषद गोण्डा द्वारा वाणिज्यिक क्षेत्रों में शाम की सफाई शिफ्ट का नियमित संचालन किया जा रहा है।

यह पहल बाजार क्षेत्रों को दिनभर की गतिविधियों के बाद भी स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में मदद कर रही है।

स्वच्छ गोण्डा की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath A K Sharma Yogi Adityanath

गोंडा : बदलाव की एक नई शुरुआत
28/07/2025

गोंडा : बदलाव की एक नई शुरुआत

"अटल वन" की ओर एक हरित कदम तहसील तरबगंज के ग्राम मरगूबपुर में आज  "अटल वन" की स्थापना के शुभ अवसर पर माननीय विधायक तरबगं...
28/07/2025

"अटल वन" की ओर एक हरित कदम

तहसील तरबगंज के ग्राम मरगूबपुर में आज "अटल वन" की स्थापना के शुभ अवसर पर माननीय विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायण पांडेय जी के नेतृत्व में 5100 सम्मानित नागरिकों की सहभागिता के साथ एक ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हरिशंकरी वाटिका, पंचवटी वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, औषधीय पौधों की वाटिका, फलदार एवं इमारती वृक्षों की मिश्रित वाटिका सहित अलंकृत पौधों के साथ 5100 पौध रोपित किए गए।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छता का अमूल्य उपहार भी है।

"हर पौधा, एक संकल्प – हरित गोंडा की ओर।"

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

गोंडा : विकास की ओर बढ़ते कदम
28/07/2025

गोंडा : विकास की ओर बढ़ते कदम

कोडर महर्षि पतंजलि धाम में पूर्व मुख्य सचिव महोदय का आगमन एवं पौधारोपण आज जनपद गोंडा की पावन भूमि कोडर महर्षि पतंजलि स्थ...
27/07/2025

कोडर महर्षि पतंजलि धाम में पूर्व मुख्य सचिव महोदय का आगमन एवं पौधारोपण

आज जनपद गोंडा की पावन भूमि कोडर महर्षि पतंजलि स्थल पर उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी का शुभागमन हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने स्थल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को नमन करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उनकी उपस्थिति इस धरोहर स्थल के लिए प्रेरणादायक रही, जिससे हमें इसे और अधिक संरक्षित व समृद्ध करने का संबल प्राप्त हुआ।

Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Yogi Adityanath

RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023आज जनपद गोंडा में RO/ARO (प्रा.) परीक्षा-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद के कुल 26...
27/07/2025

RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023

आज जनपद गोंडा में RO/ARO (प्रा.) परीक्षा-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्णत: शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

इस सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए
👉 सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटगण,
👉 केंद्र व्यवस्थापकगण,
👉 एवं पुलिस विभाग के प्रति हार्दिक आभार एवं प्रशंसा।

आप सभी की तत्परता, सतर्कता एवं समर्पण के कारण यह परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी।

#गोंडा_प्रशासन Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Yogi Adityanath

Address

जिलाधिकारी कार्यालय
Gonda

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Gonda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DM Gonda:

Share