National Crime Investigation Bureau

National Crime Investigation Bureau Its motto is “Justice, Awareness, and Safety for all.” People are being misled by those fake organizations.
(967)

NCIB is a legally registered Non-Governmental Organization founded in 2011, Dedicated to Crime Prevention, legal awareness, victim support, and promoting public safety and social justice. सार्वजनिक सूचना :-
———————
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीआईबी के नाम से मिलते जुलते कई नकली संगठन देश में सक्रिय है। उन नकली संगठन संचालकों द्वारा एनसीआईबी के नाम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अतः ऐसे गुमराह करने वाले संगठनो से बचे एवं अगर कोई व्यक्ति खुद को एनसीआईबी का अधिकारी बताता है तो उसके यूनिक आईडी एवं मोबाइल नम्बर से हमारे वेब्सायट के ऑफ़िसर वेरिफकेशन में जाकर उनकी सत्यता जाँच ले। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति/ संगठन द्वारा एनसीआईबी के नाम से ठगी का शिकार बनते है तो एनसीआईबी मुख्यालय जिम्मेदार नही होगा।

Public Notice :-
———————-
Many fake organizations similar name of NCIB are active in the country. Therefore, avoid such misleading organizations and if any person declares himself an officer of NCIB then go to the officer verification of our website with his unique ID and mobile number and check the veracity of them. If you become a victim of cheating in the name of NCIB by any such person/ organization, then NCIB headquarters will not be responsible.

:-
NCIB Headquarters
Web : www.ncib.in, Email : [email protected]
Helpline : +919792580000

07/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत के अचानक ढहने की घटना बेहद चिंताजनक और गंभीर सवाल खड़े करती है।

समूचे दिल्ली-NCR में कम लागत में निर्माण कर किराए से अधिक कमाई के लालच में कई मकान मालिकों और बिल्डरों द्वारा निर्माण गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने का मामला किसी से छिपा नहीं हैं।

कुछ स्वार्थी लोगों के लालच और लापरवाही की कीमत आखिर बेगुनाह लोगों को अपनी जान देकर क्यों चुकानी पड़े?

आदरणीय Rekha Gupta जी,
सत्य निकेतन हादसे सहित दिल्ली में ऐसे समस्त भवनों के निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और भवनों की नियमित सुरक्षा जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
CMO Delhi

हेलो, समस्त प्रदेशों के डीजीपी महोदय,यह देखने में आ रहा है कि कुछ दारोगा एवं उनसे उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों द्वारा य...
07/09/2026

हेलो, समस्त प्रदेशों के डीजीपी महोदय,

यह देखने में आ रहा है कि कुछ दारोगा एवं उनसे उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों द्वारा यात्रा के दौरान अपने निजी एवं किराए के वाहनों के डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखकर यात्रा करने का चलन बड़े तेजी से बढ़ रहा है।

निजी या किराए के वाहन में पुलिस की कैप का इस प्रकार प्रदर्शन आम वाहन चालकों एवं आम नागरिकों के बीच अनावश्यक भय अथवा पुलिस की मौजूदगी का भ्रम उत्पन्न करता है। साथ ही, इससे पुलिस की वर्दी एवं प्रतीकों की गरिमा और उनके उचित उपयोग से जुड़े नियमों पर भी सवाल खड़े होते हैं।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि,
अपने-अपने प्रदेश में इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश/आधिकारिक आदेश जारी कर ऐसे कृत्य पर रोक लगाई जाए तथा आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

(नोट: कृपया आप समस्त लोग भी इस संदेश को अपने प्रदेश पुलिस/ डीजीपी एवं सीपी को टैग करके आगे बढ़ाए।)

Delhi Police Madhya Pradesh Police Uttarakhand Police UP Police Kerala Police

06/09/2026

देश की जनसंख्या 125 करोड़ से 150 करोड़ कब पहुंचने वाली हो गई पता ही न चला।

आदरणीय PMO India जी,
अगर समय रहते जनसंख्या नियंत्रण कानून न बनाया गया तो आने वाले कुछ वर्षों में स्थित और भी भयानक होगी।

Narendra Modi President of India Amit Shah

डिजिटल दुनिया का एक ऐसा ‘फरिश्ता’, जो आज भी मुफ्त है! 💻🧡आज जहाँ हर दूसरी डिजिटल सुविधा सब्सक्रिप्शन मांगती है, विज्ञापन ...
06/09/2026

डिजिटल दुनिया का एक ऐसा ‘फरिश्ता’, जो आज भी मुफ्त है! 💻🧡

आज जहाँ हर दूसरी डिजिटल सुविधा सब्सक्रिप्शन मांगती है, विज्ञापन दिखाती है और प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े करती है, वहीं VLC Media Player दशकों से बिना किसी लालच के दुनिया की सेवा कर रहा है।

VideoLAN के अनुसार, VLC ने 7 बिलियन यानी 700 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। जनवरी 2025 में 6 बिलियन के बाद यह उपलब्धि बेहद कम समय में हासिल हुई।

लेकिन VLC की असली जीत सिर्फ आंकड़ों में नहीं है।

VLC की असली जीत है लोगों को परेशान करने वाले विज्ञापन के बिना सेवा, न जबरन प्रीमियम प्लान और न ही इंटरनेट की अनिवार्यता। MP4, MKV, AVI जैसे अनगिनत फॉर्मेट्स को आसानी से चलाने वाला यह ओपन-सोर्स मीडिया प्लेयर आज भी उसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा है—तकनीक लोगों के लिए हो, सिर्फ मुनाफे के लिए नहीं।

बचपन के कंप्यूटर से लेकर आज के स्मार्टफोन तक हमारा साथी रहे इस छोटे से नारंगी कोन 🧡 को दिल से सलाम!

VLC सिर्फ Media Player नहीं, इंटरनेट की उस पुरानी खूबसूरत सोच की निशानी है – जहाँ कुछ चीजें सच में लोगों के लिए बनाई जाती थीं। ✨

~ साभार:

सड़क सुरक्षा के लिए NCIB ने पुलिस टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियानलखनऊ | 05 सितंबर 2026पुराने लखनऊ के व्यस्त क्षेत्र कोतवा...
06/09/2026

सड़क सुरक्षा के लिए NCIB ने पुलिस टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान

लखनऊ | 05 सितंबर 2026

पुराने लखनऊ के व्यस्त क्षेत्र कोतवाली कैसरबाग में दिनांक 05 सितंबर 2026 की शाम सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर दोपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया।

ACP श्री नवरत्न गौतम के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज एवं पुलिस टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में NCIB अधिकारी श्री इरफान अहमद ने पुलिस टीम के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किया।

अभियान के दौरान तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहन पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। वहीं स्कूटी सवार वाहन चालक को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

NCIB द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ इस प्रकार के सहयोग का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

कल दिनांक 05 सितंबर 2026 को इंदौर के गोपुर स्क्वायर नोडल पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित यातायात नियंत्रण एवं ट्रैफ...
06/09/2026

कल दिनांक 05 सितंबर 2026 को इंदौर के गोपुर स्क्वायर नोडल पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित यातायात नियंत्रण एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट में NCIB इंदौर के अपराध सूचना अधिकारी श्री गौरव शाह ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण एवं वाहन चालकों को व्यवस्थित आवागमन में सहयोग प्रदान किया।

05/09/2026

नागरिक सुरक्षा एवं अपराध उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत देश के सशक्त एवं विश्वसनीय संस्थान “नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद” से जुड़ने का अवसर।सदस्यता हेतु आज ही www.crpc.in पर ऑनलाइन आवेदन करें या आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 09648020000 पर संपर्क करें।

NCIB Manipur Provides Crowd Assistance and Safety Support During JanmashtamiImphal, Manipur | 04 September 2026: On the ...
05/09/2026

NCIB Manipur Provides Crowd Assistance and Safety Support During Janmashtami

Imphal, Manipur | 04 September 2026: On the occasion of Janmashtami, a large number of devotees gathered at ISKCON Temple, Imphal West. The NCIB Manipur Team voluntarily provided its services to assist devotees and support the temple volunteers.

The team assisted with safe and orderly movement of devotees, crowd management and necessary cooperation throughout the gathering. With devotees arriving from different districts of Manipur, the team worked in coordination with temple volunteers to help ensure their safety, convenience and smooth movement.

The initiative reflects the NCIB Manipur Team’s commitment to public safety, community service and social cooperation.

05/09/2026

नाबालिग है, इसलिए क्या कुछ भी कहने की छूट मिल जाती है?

एक नाबालिग लड़की करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ी मां दुर्गा की तुलना बेहद आपत्तिजनक शब्दों से करे, तो क्या सिर्फ उसकी उम्र के आधार पर उस कृत्य की गंभीरता को नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए?

और दूसरी ओर, एक अलग नाबालिग लड़की प्रधानमंत्री की मां के लिए गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करे, तो क्या नाबालिग होने के कारण यह सब भी स्वीकार्य हो जाएगा?

राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन बच्चों और महिलाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए ढाल की तरह इस्तेमाल करना बेहद चिंताजनक है।

लोग पहले अपने स्वार्थ के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज अगर कुछ राजनीतिक लोग और स्वार्थी बाप अपने राजनीतिक हित साधने के लिए नाबालिग बच्चियों को मोहरा बना रहे हैं, तो यह केवल राजनीति के गिरते स्तर का सवाल नहीं है, बल्कि हमारी नैतिकता और सामाजिक मूल्यों के पतन का भी प्रश्न है।

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि –
एक पिता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपनी नाबालिग बेटी को इस तरह इस्तेमाल करने के लिए कैसे तैयार हो सकता है?

सबकी विचारधारा अलग हो सकती है,
सरकार और प्रधानमंत्री का विरोध भी लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन धार्मिक आस्था, महिलाओं, बच्चों और संवैधानिक पदों की गरिमा को राजनीतिक हथियार बनाना किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है? और हमारी राजनीतिक नैतिकता का इससे आगे कितना पतन होगा?
Indian National Congress Bharatiya Janata Party (BJP) Aam Aadmi Party Samajwadi Party

05/09/2026

अब इसे स्मगलिंग कहें या किसी अपने को खुश करने के लिए दिया जाने वाला ‘उपहार’?

बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका!

राजधानी दिल्ली से 1st Class AC ट्रेन के जरिए महंगे लगेज बैग में शराब की कथित तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है।

वायरल वीडियो के अनुसार, करीब 20–25 वर्ष की एक युवती, जो देखने में किसी अच्छे-खासे परिवार से आती हुई प्रतीत होती है, 1st AC कोच में चार लगेज बैग में ब्रांडेड शराब लेकर बिहार पहुंचने के दौरान रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आई है।

श्रीमान बिहार पुलिस से अनुरोध हैं कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच करे, कि क्या वाकई यह युवती शराब की तस्करी कर रही थी, या फिर किसी ‘अपने’ को खुश करने के लिए पूरे साल भर का उपहार लेकर बिहार आई थी?

Address

Opp : Civil Court, Main Lucknow Road
Gonda Oudh
271001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 2pm

Telephone

+919792580000

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Crime Investigation Bureau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Crime Investigation Bureau:

Shortcuts

Share

Category