Dhumra Deeh

Dhumra Deeh Rajputana

15/01/2026
23/10/2025

धीरे धीरे कितने नाजायज़ ख़र्च से जुड़ते गए है हम..
● टॉयलेट धोने का हार्पिक अलग,
● बाथरूम धोने का अलग.
● टॉयलेट की बदबू दूर करने के लिए खुशबू छोड़ने वाली टिकिया भी जरुरी है.
● कपडे हाथ से धो रहे हो तो अलग वाॅशिंग पाउडर
और
मशीन से धो रहे हो तो खास तरह का पाउडर...
(नहीं तो तुम्हारी 20000 की मशीन बकेट से ज्यादा कुछ नहीं.)
● और हाँ, कॉलर का मैल हटाने का व्हॅनिश तो घर में होगा ही,
● हाथ धोने के लिए
नहाने वाला साबुन तो दूर की बात,
● लिक्विड ही यूज करो,
साबुन से कीटाणु 'ट्रांसफर' होते है
(ये तो वो ही बात हो गई कि कीड़े मारनेवाली दवा में कीड़े पड़ गए)
● बाल धोने के लिए शैम्पू ही पर्याप्त नहीं,
● कंडीशनर भी जरुरी है,
● फिर बॉडी लोशन,
● फेस वाॅश,
● डियोड्रेंट,
● हेयर जेल,
● सनस्क्रीन क्रीम,
● स्क्रब,
● 'गोरा' बनाने वाली क्रीम
लेना अनिवार्य है ही.
●और हाँ दूध
( जो खुद शक्तिवर्धक है)
की शक्ति बढाने के लिए हॉर्लिक्स मिलाना तो भूले नहीं न आप...
● मुन्ने का हॉर्लिक्स अलग,
● मुन्ने की मम्मी का अलग,
● और मुन्ने के पापा का डिफरेंट.
● साँस की बदबू दूर करने के लिये ब्रश करना ही पर्याप्त नहीं,
माउथ वाश से कुल्ले करना भी जरुरी है....

तो 10-15 साल पहले जिस घर का खर्च 8 हज़ार में आसानी से चल जाता था, आज उसी का बजट 40 हजार को पार कर गया है!
उसमें सारा दोष महंगाई का ही नहीं है,

कुछ हमारी बदलती सोच भी है और दिनरात टीवी पर दिखाये जानेवाले विज्ञापनों का परिणाम है!

सोचो..
सीमित साधनों के साथ स्वदेशी जीवन शैली अपनायें, देश का पैसा बचाएं।

जितना हो सके साधारण जीवन शैली अपनाये !
सभी मित्रों एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं आपके जीवन में यह दिवाली अनेक खुशियों की सौगात लेकर आये।

नेपाल मै जो सत्ता परिवर्तन हुआ इसके  सूत्रधार हैं, नेपाल के 24वर्षिय राजकुमार अग्निवंशी हृदयेंद्र साह,राजकुमार अमेरिका म...
12/09/2025

नेपाल मै जो सत्ता परिवर्तन हुआ इसके सूत्रधार हैं, नेपाल के 24वर्षिय राजकुमार अग्निवंशी हृदयेंद्र साह,राजकुमार अमेरिका मै रहते हैं,पर उनको नेपाल मै घटी एक विचित्र घटना ने झकझोर कर रख देती है,नेपाल मै नेपाली कम्युनिस्ट सरकार से जुडे लोग पुलिस की सुरक्षा मै गौ माता की हत्या करतें हैं और उसके चल चित्र बनाकर पूरे नेपाल मै दिखातें हैं,राजकुमार तक जब यह चित्र पहुंचा तो वह बिना परिवार को पूर्व सूचना के अमेरिका से नेपाल अपने आवास पहुचतें हैं, और फिर परिवार के साथ अपने इष्ट भगवान शिव पशुपतिनाथ के दर्शन करतें हैं, तत्पश्चात अपने पर पिता से इस सम्बन्ध मै बात करते है,की राजा के जीवित रहते हिन्दुओ के देश मै गौ हत्या कैसै हुई,राजा अपने विरोध प्रदर्शन की प्रेस विज्ञप्ति दिखाकर राजकुमार को समझाते हैं, तब राजकुमार तथाकथित भारतीय हिन्दूवादी सरकार की प्रतिक्रिया और इस पर भारत सरकार ने क्या सहयोग इसकी जानकरी जुटातें हैं, फिर वह राजा ने नियम के विरुद्ध नेपाल मै भारतीय राजदूत से मिलने का प्रयास करतें हैं, भारतीय दूतावास कोई प्रतिक्रिया नही देता है।यहीं से राजकुमार अपना लक्ष्य लेकर अमेरिकी लौट जाते हैं,अब वह अमेरिका से सहयोग लेकर बडे आंदोलन की रुपरेखा तैयार करते हैं नेपाल के ज्वलंत मुद्दे सामने लाकर युवा पीढी को अपने साथ जोड़ते हैं,और फिर परिणाम सामने आते हैं गौ हत्यारों का एक तरह से सर्वनाश आरंभ हो जाता है,अब नेपाल को नेपाल नरेश मिलने वाले है, गौ माता नेपाल का राष्ट्रीय गौरव होने जा रही हैं।पुरीपीठाधीश्वर पूर्वाम्नाय अनंत विभूषित शंकराचार्य भगवान के अनुसार नेपाल नरेश ही स्वंय पशुपतिनाथ शिव हैं,केवल नेपाल नरेश ही सभी हिन्दुओ के धर्म सम्राट हैं अन्य कोई नही।नेपाल पुन:हिन्दु राष्ट्र बनने जा रहा है...
🙏🙏

11/09/2025

*30 की उम्र के हर व्यक्ति को पता होने चाहिए ये संकेत, हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि 30 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के शुरुआती लक्षण पहले ही शरीर में दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।
पहले हार्ट अटैक को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन आजकल के समय में कम उम्र में ही लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहा है। हाल ही में 35 वर्षीय माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर प्रतीक पांडेय की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तनाव और ओवरवर्क से जूझ रहे थे, लेकिन कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। अधिक तनाव के चलते ही उन्हें हार्ट अटैक आया। दरअसल, आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव और गलत आदतें युवाओं को भी समय से पहले हार्ट से जुड़ी बीमारियां अपनी चपेट में ला रही हैं।
छाती में बार-बार बेचैनी
दिल के दौरे का संकेत देने के लिए सीने में तेज और असहनीय दर्द होना जरूरी है। दरअसल, यह बेचैनी हल्की भी हो सकती है, जिसे अक्सर एसिडिटी, मांसपेशियों में खिंचाव या सिर्फ काम का तनाव समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। युवाओं में यह दर्द आता-जाता रह सकता है और शायद दर्द जैसा भी न लगे, बल्कि यह भारीपन, जकड़न या जलन जैसा हो सकता है। अगर, यह तकलीफ बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

LIVE TV
App
My Account
Hindi News
health news hindi
heart attack symptoms in 30s early signs of heart attack blockage coronary artery disease
30 की उम्र के हर व्यक्ति को पता होने चाहिए ये संकेत, हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि 30 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के शुरुआती लक्षण पहले ही शरीर में दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।
Written by Naveen Prajapati
नई दिल्ली
September 8, 2025 13:40 IST

हमें फॉलो करें

heart attack symptoms in 30s, early signs of heart attack, Pratik Pandey heart attack, heart health for young adults
heart health for young adults: हार्ट अटैक के कारण और बचाव (Freepik)

पहले हार्ट अटैक को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन आजकल के समय में कम उम्र में ही लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहा है। हाल ही में 35 वर्षीय माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर प्रतीक पांडेय की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तनाव और ओवरवर्क से जूझ रहे थे, लेकिन कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। अधिक तनाव के चलते ही उन्हें हार्ट अटैक आया। दरअसल, आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव और गलत आदतें युवाओं को भी समय से पहले हार्ट से जुड़ी बीमारियां अपनी चपेट में ला रही हैं।

राजीव गांधी अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि 30 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के शुरुआती लक्षण पहले ही शरीर में दिखाई दे देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। चलिए आपको बताते हैं आजकल युवाओं को क्या हार्ट अटैक आ रहा है। इसके अलावा हार्ट की समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

छाती में बार-बार बेचैनी
दिल के दौरे का संकेत देने के लिए सीने में तेज और असहनीय दर्द होना जरूरी है। दरअसल, यह बेचैनी हल्की भी हो सकती है, जिसे अक्सर एसिडिटी, मांसपेशियों में खिंचाव या सिर्फ काम का तनाव समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। युवाओं में यह दर्द आता-जाता रह सकता है और शायद दर्द जैसा भी न लगे, बल्कि यह भारीपन, जकड़न या जलन जैसा हो सकता है। अगर, यह तकलीफ बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

Also Read
ग्रीन टी में मिलाएं ये 5 चीजें, पेट पर जमी चर्बी होने लगेगी कम, इन 3 समस्याओं से भी मिलेगी राहत
सामान्य थकान से अलग सांस फूलना
युवा सोचते हैं कि सांस फूलना सिर्फ बुज़ुर्गों या फेफड़े की बीमारी वालों में होता है, लेकिन हल्की एक्टिविटी के बाद या आराम करते वक्त भी सांस फूलना हार्ट की कमजोरी का संकेत हो सकता है। अक्सर यह छाती के दर्द से पहले नजर आता है। 30 की उम्र में बिना किसी कारण के सांस फूलना, खासकर हल्की-फुल्की गतिविधि के बाद या आराम करते समय भी एक खतरे का संकेत हो सकता है।

बिना वजह पसीना आना
पसीना आना केवल गर्मी, एक्सरसाइज या नर्वसनेस से जुड़ा नहीं है। अगर ऑफिस में बैठते हुए या रात में नींद से जागने पर ठंडा पसीना आ रहा है, तो यह दिल की परेशानी का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक स्ट्रेस और ओवरवर्क हार्ट पर दबाव डाल सकते हैं
जबड़े, गर्दन या कंधे में दर्द
अधिकतर लोग मानते हैं कि हार्ट अटैक में केवल छाती में दर्द होता है। असल में दिल की परेशानी का दर्द जबड़े, गर्दन, पीठ या कंधों तक फैल सकता है। यह असामान्य लक्षण अक्सर हार्ट अटैक की पहचान को देर से कराता है।
अलग तरह की थकान
आजकल हर कोई थकान को काम और तनाव से जोड़ता है, लेकिन हार्ट से जुड़ी थकान अलग होती है। आराम करने के बाद भी खत्म नहीं होती और रोजमर्रा के काम मुश्किल लगने लगते हैं। यह संकेत है कि मांसपेशियों तक पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है।
अपच जो अपच नहीं है
कई बार हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण अपच, पेट में भारीपन या मिचली जैसे लगते हैं। खासकर युवाओं में हार्ट डिस्टर्बेंस का यह पहला संकेत हो सकता है। लोग इसे एंटासिड से ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में दिल धीरे-धीरे कमजोर हो रहा होता है।
इसके अलावा सुबह उठते ही कुछ लक्षण दिखाई देने पर भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना अधिक हो जाती है, इन साइन को भी इग्नोर करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

Address

Dhumra Deeh
Gola Gokaran Nath
262805

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhumra Deeh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share