SONIA MOR

SONIA MOR Social Service, Motivational Speaker विचारक बनिए प्रचारक नहीं

07/03/2026

भाजपा सरकार का आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम

हरियाणा में ए.टी.एस. (Anti-Terrorist Squad) का ढांचा तय, 575 पदों पर होगी भर्ती

हमारे पिता तुल्य अंकल जी, श्री अचल सिंह दहिया, दिनांक 20 फरवरी 2026 को पंचतत्व में विलीन हो गए।आज 21 फरवरी को मन भारी है...
21/02/2026

हमारे पिता तुल्य अंकल जी, श्री अचल सिंह दहिया, दिनांक 20 फरवरी 2026 को पंचतत्व में विलीन हो गए।
आज 21 फरवरी को मन भारी है, शब्द कम पड़ रहे हैं और स्मृतियाँ से दिल आया!
ग्राम बनिहाड़ी, जिला नारनौल के इस सरल, खुशमिज़ाज, मिलनसार और दिलेर व्यक्तित्व को हर कोई सम्मान और स्नेह से याद करेगा। अंकल जी का आशीर्वाद हमेशा हम सब पर एक पिता की तरह रहा। परिवार, गांव और समाज में उनका विशेष स्थान था।
उनके सुपुत्र मेजर सतीश दहिया, शौर्य चक्र, ने 14 फरवरी 2017 को मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बलिदान पर पूरा परिवार और देश सदैव गर्व करता रहेगा।
कल उनकी पोती प्रियाशा ने पूरे परिवार के साथ मिलकर मुखाग्नि दी। प्रियाशा से अंकल जी का अत्यंत प्रेम और मोह था—दादा और पोती का यह स्नेह उनके जीवन का सबसे बड़ा सुख और संबल था।
इस दुःख की घड़ी में मेजर सतीश दहिया की यूनिट 30 राष्ट्रीय राइफल्स (30 RR) ने भी अपने विशेष प्रतिनिधिमंडल को भेजकर परिवार के साथ एकजुटता प्रकट की और यह भरोसा दिलाया कि भारतीय सेना इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह हमारे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण रहा।
अंकल जी ने हमेशा पूरे परिवार को एक साथ जोड़े रखा और हम सब पर उनका स्नेह व आशीर्वाद एक पिता के समान बना रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आंटी श्रीमती अनीता देवी को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें और अंकल जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
🙏 ओम् शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

दुःखद एवं हृदय विदारक!बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के आकस्मिक निधन का समाच...
28/01/2026

दुःखद एवं हृदय विदारक!

बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

25/12/2025
राष्ट्रनिर्माण के प्रखर स्तंभ और राजनीति के दूरदर्शी शिखर पुरुष, 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजप...
25/12/2025

राष्ट्रनिर्माण के प्रखर स्तंभ और राजनीति के दूरदर्शी शिखर पुरुष, 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

आदरणीय अटल जी हम सभी के लिए कुशल संगठनकर्ता, ओजस्वी वक्ता और कालजयी कवि के रूप में एक आदर्श प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी दूरदर्शिता और भाषणों की ताकत सदैव हमारे मार्गदर्शन का आधार बनी रहेगी।

सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाने वाली उनकी जयंती, राष्ट्रव्यापी व्यवस्था परिवर्तन और शासन में पारदर्शिता का प्रतीक है।


23/12/2025

2014 में MBBS की 700 सीटें थी, आज यह संख्या बढ़कर 2500 हो गई हैं- यह बदलाव हरियाणा सरकार की दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति का परिणाम है।

सोनीपत की निकिता दहिया ने यूपीएससी सफलता का श्रेय सेल्फ-स्टडी को दिया, रिजर्व लिस्ट में 37वीं रैंक हासिल कीसोनीपत, हरिया...
31/10/2025

सोनीपत की निकिता दहिया ने यूपीएससी सफलता का श्रेय सेल्फ-स्टडी को दिया, रिजर्व लिस्ट में 37वीं रैंक हासिल की

सोनीपत, हरियाणा: आत्म-विश्वास और कड़ी मेहनत की ताकत को रेखांकित करते हुए, सोनीपत के रोहट गाँव की निकिता दहिया ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की रिजर्व लिस्ट में 37वीं रैंक हासिल की है।

इस उपलब्धि पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सोनीपत, श्रीमती सोनिया मोर ने निकिता के घर जाकर उन्हें और उनके माता-पिता को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। इस दौरान, निकिता ने भावी उम्मीदवारों के लिए एक शक्तिशाली संदेश साझा करते हुए कहा, "यह एक मिथक है कि केवल बड़े कोचिंग संस्थान ही आपको यूपीएससी में सफलता दिला सकते हैं। आपकी स्वयं की पढ़ाई और कड़ी मेहनत ही सफलता की असली कुंजी हैं।"

भारतीय सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली निकिता के पिता, सूबेदार विनोद दहिया, भारतीय सेना की 19 राजपूताना राइफल्स में सेवारत रहे हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा सोनीपत के ऋषिकुल विद्या पीठ से पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक किया।

सिविल सेवाओं का उनका सफर श्रीमती अनु कुमारी से प्रेरित था, जिन्होंने यूपीएससी 2017 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की थी। 12वीं कक्षा की छात्रा रहते हुए, निकिता इतनी प्रेरित हुईं कि वह अनु कुमारी से मिलने उनके गाँव गईं। यह मुलाकात थी जिसने राष्ट्र की सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत किया।

श्रीमती सोनिया मोर ने निकिता की सराहना करते हुए भारतीय सेना के साथ अपने गहरे जुड़ाव का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मैं स्वयं एक फौजी परिवार से हूं, मेरा बेटा सेना में कप्तान है और मेरे पति और ससुर भी भारतीय सेना में सेवारत रहे हैं। मैं इस परिवार के संघर्षों और कुर्बानियों को अच्छी तरह से समझ सकती हूं। निकिता ने पूरे फौजी बिरादरी, सोनीपत और हरियाणा का मान बढ़ाया है। वह एक सच्ची रोल मॉडल हैं।"

निकिता के पिता, सूबेदार विनोद दहिया ने भावुक होकर अपनी बेटी की सफलता का श्रेय उसकी अथक मेहनत और अपनी पत्नी के अटूट समर्पण को दिया। उन्होंने कहा, "जब मैं सीमा पर देश की सेवा में तैनात था, तब मेरी पत्नी ने घर की जिम्मेदारी संभाली और निकिता को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक सहायक माहौल बनाया। यह उपलब्धि मेरी बेटी की लगन और मेरी पत्नी की कुर्बानियों का नतीजा है।"

रोहट गाँव की निकिता दहिया की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और आत्म-अनुशासन के साथ, उम्मीदवार अपने स्वयं के परिश्रम पर यूपीएससी के अपने सपनों को हासिल कर सकते हैं।

08/10/2025

मोदी जी की राम-राम हर घर तक🙏

"कार्यकर्ता बने संदेशवाहक - हर घर तक पहुंचे बुलावा, कोई घर न छूटे, सबको मिले निमंत्रण"

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच के चलते प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते एक वर्ष में हर वर्ग और हर समुदाय के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे न केवल कार्यकर्ताओं में, बल्कि जन-जन में भी सरकार की वर्षगांठ को लेकर उत्साह और उमंग है।

17 अक्टूबर को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शुभ आगमन का प्रत्येक नागरिक बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

सोनीपत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आप सभी से राम-राम कहने 🙏और संवाद करने आ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि बिना निमंत्रण कोई भी घर न छूटे।

~प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली जी

Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP) Nayab Saini Mohan Lal Badoli

कल माननीय प्रदेशअध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ोली जी के द्वारा सभी सोनीपत ज़िले के निवासियों के लिये फ्री इलेक्ट्रो हेमोपैथिक मे...
04/08/2025

कल माननीय प्रदेशअध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ोली जी के द्वारा सभी सोनीपत ज़िले के निवासियों के लिये फ्री इलेक्ट्रो हेमोपैथिक मेडिकल कैंप का आयोजन 423 बड़ौली जी के ऑफिस मे करवाया गया जहॉ पर सोनीपत निवासियों और जिले के अन्य लोगो ने भी अपनी जाँच करवाई और निशुल्क दवाई प्राप्तः की !मै स्वयं इस कैंप मे गईं और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति गीता जी की उपस्तिथि वहाँ रही !

Address

Gohana

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SONIA MOR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category