Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh

  • Home
  • India
  • Gohad
  • Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh

Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh स्वच्छता ही सेवा जन सेवा नारायण सेवा

07/11/2025
02/11/2025

डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नई उड़ान भरेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” – एक नवंबर को 70वां स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को मिलेंगी सौगातें

रवीन्द्र भवन में होगा राज्य स्तरीय समारोह

----------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के गौरवशाली 70वें स्थापना दिवस पर राज्य सरकार डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी नई उड़ान भरने जा रही है। नागरिकों और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए तीन नई डिजिटल पहल शुरू होंगी। इनमें “MP ई-सेवा पोर्टल” के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सेवाएँ सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगी। “Invest MP 3.0” पोर्टल निवेशकों के लिए एक उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेगा, जिससे निवेश की प्रक्रिया और अधिक सहज व समयबद्ध बनेगी। वहीं “Wash on Wheels” मोबाइल ऐप युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए शहरी स्वच्छता सेवाओं में नई तकनीकी ऊर्जा जोड़ेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश निवेश उपलब्धियों, औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन के विजन पर अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर “द टू-ईयर जर्नी” शीर्षक से एक विशेष ऑडियो-विजुअल का प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें विगत दो वर्षों की राज्य की निवेश प्रोत्साहन यात्रा और उपलब्धियों का जीवंत चित्रण होगा।

अभ्युदय मध्यप्रदेश का यह राज्य स्तरीय समारोह 1 नवम्बर 2025 को भोपाल के रवींद्र भवन में सुबह 11:30 बजे से होगा। यह केवल उत्सव नहीं बल्कि प्रदेश की सशक्त विकास यात्रा उपलब्धियों और आने वाले वर्षों के संकल्पों का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को भी नई दिशा देने के लिए विमानन क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इनमें उज्जैन हवाई अड्डे के विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर, रीवा–नई दिल्ली और रीवा–इंदौर फ्लाइट के लिए अनुबंध तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के अनुबंध शामिल हैं। इन पहलों से राज्य के औद्योगिक, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई उड़ान मिलेगी।

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” राज्य सरकार की नीति, दृष्टि और प्रतिबद्धता का ऐसा संगम होगा, जिसमें प्रदेश के विकास के साथ भविष्य की दिशा का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विजन से प्रेरित होकर “समृद्ध मध्यप्रदेश 2047” के संकल्प को नई गति दे रही है। यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है जो यह संदेश देगा कि मध्यप्रदेश दृढ़-संकल्प शक्ति के साथ लगातार बढ़ रहा है।

समारोह में केंद्रीय मंत्रियों, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम में विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन के. बेरी, मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप तथा अदानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री प्रणव अदानी सहित आंध्रप्रदेश से आने वाले गणमान्य अतिथि और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन राज्य की विकास यात्रा एवं भविष्य की रूपरेखा पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में “समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” दृष्टि-पत्र का विमोचन किया जाएगा जो प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप प्रस्तुत करेगा। यह दस्तावेज़ एक ऐसे मध्यप्रदेश की परिकल्पना करता है जो नागरिकों के जीवन की सुगमता और गुणवत्ता पर केंद्रित, निवेश और रोजगार सृजन के अवसरों से सम्पन्न तथा परंपरा और आधुनिकता के संतुलन से सशक्त सांस्कृतिक राज्य के रूप में आगे बढ़े।

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” स्थापना दिवस आत्मविश्वास, नवाचार और प्रगति की नई उड़ान का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन उस भावना का उत्सव है जो कहती है, मध्यप्रदेश न केवल अपनी विरासत पर गर्व करता है, बल्कि भविष्य को और उज्ज्वल बनाने के लिए पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh

02/11/2025

किसी भी स्थिति में कोई भी ऑनलाईन दर्ज नकल/नक्शा आदि के प्रकरणों को सीधे तौर पर संबंधित/अनाधिकृत अन्य किसी को नहीं दें - अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जिला भिण्ड, प्रभारी अधिकारी जिला रिकार्ड रूम भिण्ड, समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार, प्रभारी अधिकारी तहसील रिकार्ड रूम भिण्ड, अधीक्षक कलेक्ट्रेट भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि संज्ञान में आया है लोकसेवा गारण्टी अधिनियम 2010 अन्तर्गत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से दर्ज होने वाले प्रकरणों/समाधान एक दिवस संबंधी प्रकरणों में दर्ज होने वाले प्रकरणों में वस्तुस्थिति पाई गई है कई प्रकरणों में आपके कार्यालयीन स्टाफ के द्वारा नकल/नक्शों आदि के प्रकरणों में तैयार कराई गई प्रतियाँ सीधे तौर पर संबंधित आवेदक अथवा अन्य किसी माध्यम से अनाधिकृत व्यक्ति को प्रदान कर दी जाती हैं इस आशय के साथ कि लोकसेवा केन्द्र पर जाकर प्रमाणित करा लें (टिकिट आदि
कार्यवाही) जो कि पूर्णत: अनुचित एवं अनियमितता की श्रेणी का कृत्य है इस कारण से केन्द्रों पर कई बार आवेदक सीधे पहुंचकर तत्काल टिकिट लगाने की बोलते हैं जबकि केन्द्र पर तत्समय अन्य आवेदकों की भीड़ उपलब्ध रहती है इसक कारण से अव्यवस्था एवं अनावश्यक व्यवधान की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा यह भी स्थिति निर्मित हो जाती है कि आवेदक की नकल के पृष्ठों की संख्या (उनकी जरूरत के अनुसार) कम ज्यादा होकर वास्तविक डी.ओ. ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज होने की संख्या में भिन्न होती है इस कारण से राजस्व की हानि शासन एवं जिले दोनों को होती है यह कृत्य वित्तीय अनियमितता को परिलच्छित करता है।
अतएव आप समस्त को स्पष्टतः निर्देशित किया जाता है कि गंभीरता पूर्वक इस ओर स्वयं जॉंच/परीक्षण करते हुए व्यवस्था में सुधार लायें, अधीनस्थों को कढ़ाई के साथ नियमानुसार कार्य करने हेतु पाबंद करेंगे तथा किसी भी स्थिति में कोई भी ऑनलाईन दर्ज नकल/नक्शा आदि के प्रकरणों को सीधे तौर पर संबंधित/अनाधिकृत अन्य किसी को नहीं देंगे बल्कि व्यवस्था बनाकर निर्धारित समय-सीमा में/प्रति दिवस उक्त समस्त प्रकरणों का निराकरण वास्तविक संख्या के अधार पर उनका डी.ओ. ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज करते हुए लोकसेवा केन्द्रों को प्रतियाँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड

14/09/2025

जनकल्याण और विकास की दिशा में जारी रखें सतत् प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के संबंध में कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से वीसी के जरिए की चर्चा
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। यही हमारा लक्ष्य भी है। आने वाली 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान नागरिकों की सेवा और सुविधा से जुड़े सभी कार्यों सहित स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की जाएं। सेवा पखवाड़े को जनता को प्रदेश में सुशासन का भरपूर लाभ देने वाला पखवाड़ा बनाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर से सेवा पखवाड़ा की तैयारियों के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से मुखातिब हो रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मैदानी अधिकारियों से सेवा पखवाड़ा के क्रमबद्ध आयोजन के बारे में चर्चा की और इसकी रूपरेखा सहित तैयारियों की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मंत्रालय से इस वीसी में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से कहा कि प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और भी सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजेस के निर्माण कार्य अब विस्तारित स्वरूप में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूल-चूल सुधार होगा। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त हेल्थ बॉडीज प्रदेश के नागरिकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा‍ कि प्रदेश के बड़े गांवों, नगरीय निकायों एवं बड़े शहरों में सौंदर्यीकरण और हरियाली के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से "नमो पार्क, नमो वन, नमो उपवन" जैसे हरे-भरे उद्यानों का विकास किया जाए। ऐसे वन-उपवन न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हराभरा बनाएंगे, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराएंगे। इसलिए उद्यानिकी गतिविधियों एवं उद्यान विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनजातीय बहुल अंचल के विकास एवं समृद्धि के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय एवं प्रादेशिक विकास योजनाओं का संचालन कर अनेक प्रकार के अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगातें दी जा रही हैं। इन लक्षित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं की सहज उपलब्धता से ही जनजातीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इसके लिए कलेक्टर्स सेवा पखवाड़ा अवधि में जनजातीय अंचल में प्रचार-प्रसार एवं सभी नवाचारी गतिविधियां आयोजित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की मेहनत का भरपूर लाभ दिलाना और उनकी फसल की चिंता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा एवं कीट प्रकोप से किसानों की फसलों को हुई क्षति का पूरी संवेदनशीलता के साथ आंकलन किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फसल क्षति का पारदर्शी तरीके से सम्पूर्ण सर्वे कार्य शीघ्र पूरा कर लें, इससे किसानों को समय पर समुचित मुआवज़ा एवं फसल बीमा योजना की क्षतिपूर्ति राशि का लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा कि इस काम में तेजी लायें, जिससे सरकार पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत राशि दे सके।

Dr Mohan Yadav
Kailash Vijayvargiya
Pratima Bagri

14/09/2025
14/09/2025
14/09/2025
14/09/2025

: A journey to change!

A transformative campaign under , 2025 focuses on:

⏩Creating awareness about the scheme
⏩Accelerating completion of sanctioned houses
⏩Fast-tracking beneficiary verification
⏩Provision of easy home loans to beneficiaries
⏩Awareness camps to empower citizens
🗓️The campaign will run up to 31st October 2025.
Reach out to your nearest ULB & take benefits of the scheme today!

03/09/2025

Boost to Textile Manufacturing with .

Address

Gohad
477117

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919165703363

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ward No 09 Nagar Malanpur Gohad Bhind Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share