Godda Dist. Congress Committee, Minority Cell

Godda Dist. Congress Committee, Minority Cell गोड्डा जिला कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक विभाग)

The Indian National Congress is the world's largest democratic political organization.

झारखंड बोर्ड में 97.4% नम्बरों के साथ रॉंची टॉप करने वाली तहरीन फातिमा की कहानी कमाल की है, आज सुबह इस बच्ची के परिवार स...
28/05/2025

झारखंड बोर्ड में 97.4% नम्बरों के साथ रॉंची टॉप करने वाली तहरीन फातिमा की कहानी कमाल की है, आज सुबह इस बच्ची के परिवार से मिला और बच्ची की हौसला अफ़ज़ाई के लिये उसे सम्मानित किया।
तहरीन के पिता सड़क किनारे रेहड़ी पर कपड़ा बेंचते हैं, लेकिन जज़्बा कमाल का है, उनसे मिल के उन्हें बधाई दे रहा था तो वो सहजता से बोले सर मुझे कुछ कहना है....मैंने कहा बोलिये

वो बेसाख़्ता बोले....

ये किसने कह दिया तुमसे कि बस पंचर बनाते हैं

छोटे छोटे शहरों में पलने वाले यही हौसले एक दिन समाज में बड़ा बदलाव लायेंगे।

Imran Pratapgarhi

18/12/2024
 #विश्व_अल्पसंख्यक_अधिकार_दिवसभारत समेत पूरे विश्व में अल्पसंख्यकों के लिए स्वतंत्र और समानता के अधिकार को बनाए रखने तथा...
18/12/2024

#विश्व_अल्पसंख्यक_अधिकार_दिवस

भारत समेत पूरे विश्व में अल्पसंख्यकों के लिए स्वतंत्र और समानता के अधिकार को बनाए रखने तथा अल्पसंख्यकों के सम्मान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह दिवस विभिन्न जातीय मूल के अल्पसंख्यक समुदाय के समक्ष आने वाली चुनौतियां और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।
वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में घोषित किया गया था संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा के अनुसार ऐसा समुदाय जिसका सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से कोई प्रभाव ना हो और जिसकी आबादी कम हो उसे अल्पसंख्यक कहा जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जिस देश का अल्पसंख्यक खुशहाल नहीं वह देश कभी विकसित नहीं हो सकता।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29, 30, 350ए तथा 350बी में अल्पसंख्यक शब्द का प्रयोग किया गया है।
भारत के राज्यक्षेत्र या उसके किसी भाग के निवासी नागरिकों के किसी अनुभाग जिसकी जिसकी अपनी विशेष भाषा लिपि या संस्कृति है को बनाए रखने का अधिकार होगा।
भारत में अल्पसंख्यक मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी शामिल हैं यह दिन अल्पसंख्यकों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करने के मकसद से मनाया जाता है।

इन सब बातों को जानने के बाद क्या आपको लगता है भारत में आज अल्पसंख्यक खुशहाल है क्या संविधान के अनुच्छेदों में जो हमें अधिकार मिला है उसका पालन किया जा रहा है अगर नहीं तो हमें सभी अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी होगी और अल्पसंख्यकों के साथ हो रही भेद भाव को रोकने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस सभी अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी नजर आएगी ।

अरशद वहाब
जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस, गोड्डा।

खूबसूरत तस्वीर: वायनाड की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाक़ात कर उन्हें मुबारकबाद देते Indian National ...
29/11/2024

खूबसूरत तस्वीर: वायनाड की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाक़ात कर उन्हें मुबारकबाद देते Indian National Congress, Minority Department के चेयरमैन माननीय Imran Pratapgarhi जी।

समानता का है जिसमें विधान,वही है भारतीय संविधान!संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा है।इसने हम सभी को सम्मान और स्वाभिमान से...
26/11/2024

समानता का है जिसमें विधान,
वही है भारतीय संविधान!
संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा है।
इसने हम सभी को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है।
भारत का संविधान देश के नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार देता है।
आइए, हम साथ मिलकर संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा लें और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने वाले इस संविधान को हम सादर प्रणाम करते हैं, साथ ही इस संविधान के अहम निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर और उनके सभी सहायकों को कोटि कोटि धन्यवाद।। 🙏🏻
समस्त देशवासियों को #संविधान_दिवस की हार्दिक बधाई! 💐


🇮🇳

01/11/2024

जिस ज़मीं पर मैं खड़ा हूँ ये मेरी पहचान है
आप ऑंधी हैं तो क्या मुझको उड़ा ले जायेंगें।
-अज्ञात

14/05/2024

नरेंद्र मोदी ने देश को नोटबंदी की लाइन में लगाया, ऑक्सीजन सिलेंडर की लाइन में रुलाया और प्रतियोगीता परीक्षा दे रहे युवाओं को कोर्ट-कचहरी की लाइन में उलझाया।

कांग्रेस सिर्फ एक लाइन में लगाएगी - 1 लाख की लाइन

ऐसी लाइन जिसमें खड़े होने का इंतजार हर गरीब महिला बेसब्री से कर रही है।

महालक्ष्मी योजना गरीब परिवारों की ‘लाइफ लाइन’ बनने जा रही है।
Indian National Congress, Minority Department
Imran Pratapgarhi

11/05/2024

कांग्रेस आ रही हैं । आइए कांग्रेस के संग चलें
Indian National Congress, Minority Department

30/04/2024

कांग्रेस की गारंटी

✅ युवा न्याय

1.⁠ पहली नौकरी पक्की - हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार

2.⁠ ⁠भर्ती भरोसा - 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे

3.⁠ ⁠⁠पेपर लीक से मुक्ति - पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां

4.⁠ ⁠⁠गिग-वर्कर सुरक्षा - गिग वर्कर के लिए बेहतर काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा

5.⁠ ⁠⁠युवा रोशनी - युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड

✅ नारी न्याय

1.⁠ ⁠महालक्ष्मी - हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए

2.⁠ ⁠आधी आबादी, पूरा हक - केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण

3.⁠ ⁠शक्ति का सम्मान - आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज़्यादा सैलरी, दोगुने सरकारी योगदान से

4.⁠ ⁠अधिकार मैत्री - महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में

5.⁠ ⁠सावित्री बाई फुले हॉस्टल - कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल

✅ किसान न्याय

1.⁠ ⁠सही दाम - MSP की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ

2.⁠ ⁠कर्ज़ मुक्ति - क़र्ज़ माफ़ी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग

3.⁠ ⁠ बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर - फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर

4.⁠ ⁠ उचित आयात-निर्यात नीति - किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी

5.⁠ GST-मुक्त खेती - किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी

✅ श्रमिक न्याय

1.⁠ ⁠श्रम का सम्मान - दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू

2.⁠ ⁠सबको स्वास्थ्य अधिकार - ₹25 लाख का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी

3.⁠ ⁠शहरी रोजगार गारंटी - शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना

4.⁠ ⁠सामाजिक सुरक्षा - असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा

5.⁠ ⁠सुरक्षित रोजगार - मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद

✅ हिस्सेदारी न्याय

1.⁠ ⁠ गिनती करो - सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती

2.⁠ ⁠ आरक्षण का हक - संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर SC/ST/OBC को आरक्षण का पूरा हक

3.⁠ SC/ST सब प्लान की कानूनी गारंटी - जितनी SC/ST जनसंख्या, उतना बजट; यानी ज़्यादा हिस्सेदारी

4.⁠ ⁠जल-जंगल-ज़मीन का क़ानूनी हक़ - वन अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला

5.⁠ ⁠अपनी धरती, अपना राज - कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं

28/04/2024

हाथ बदलेगा हालात , आइए कांग्रेस को मजबूत करें ।

गैस सिलेंडर के दाम घटे ??
27/04/2024

गैस सिलेंडर के दाम घटे ??

Address

The Indian National Congress Interstate The World's Largest Democratic Political Organization. #GintiKaro #BhagidariNyay #KisaanNyay #YuvaNyay #NaariNyay #ShramikNyay
Godda

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Godda Dist. Congress Committee, Minority Cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share