High School Basantrai +2

High School Basantrai +2 My School is going on very well.

आज +2 हाई स्कूल बसंतराई में विश्व हाथ धुलाई दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थ...
15/10/2025

आज +2 हाई स्कूल बसंतराई में विश्व हाथ धुलाई दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में हाथ धोने के सही तरीके बताए गए और बच्चों ने स्वयं साबुन से हाथ धोकर इसका पालन किया। शिक्षकों ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। # Global Handwashing Day

पहले दिन के खेल में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। KHELO JHARKHAND 😊😊 प्रतियोगिता में उन्होंने...
26/09/2025

पहले दिन के खेल में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। KHELO JHARKHAND 😊😊 प्रतियोगिता में उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से भाग लिया तथा 5 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।

आज हमारे विद्यालय में PTM का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोड्डा ज़िला के माननीय SDM सर तथा हमारे प्रखंड के BDO सर मुख्य र...
13/09/2025

आज हमारे विद्यालय में PTM का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोड्डा ज़िला के माननीय SDM सर तथा हमारे प्रखंड के BDO सर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन पर विशेष, ध्यान देने की अपील की। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित हुआ जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर बल दिया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर +2 हाई स्कूल बसंतराई में प्रभात फेरी एवं पी.टी. परेड का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ...
01/09/2025

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर +2 हाई स्कूल बसंतराई में प्रभात फेरी एवं पी.टी. परेड का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे खेलों के महत्व का संदेश प्रसारित हुआ

हमारे विद्यालय में फ़ाइलेरिया जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को दवा दी गई और उन्हें इस बीमा...
19/08/2025

हमारे विद्यालय में फ़ाइलेरिया जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों को दवा दी गई और उन्हें इस बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में बीडीओ महोदय भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने एवं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर से बच्चों में जागरूकता बढ़ी।

15/08/2025

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

आज का दिन केवल तिरंगा लहराने का नहीं,
बल्कि उन अनगिनत बलिदानों को याद करने का है जिन्होंने हमें यह आज़ादी दिलाई।

हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और संकल्प को नमन करते हुए,
आइए हम सब संकल्प लें कि देश को आगे ले जाने के लिए
हम ईमानदारी, शिक्षा और सेवा के पथ पर चलेंगे।

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है।

जय हिंद, जय भारत!
वंदे मातरम् ।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आज दिनांक 15 अगस्त के पावन अवसर पर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्ला...
15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

आज दिनांक 15 अगस्त के पावन अवसर पर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान छात्रों की मेहनत, लगन और संकल्प का प्रतीक है। विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जय हिंद! 🇮🇳

02/08/2025

My president. ...

शोक संदेशहम अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे विद्यालय के कक्षा 12 के होनहार छात्र सानू फरहान का आज दुखद निधन...
02/08/2025

शोक संदेश
हम अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे विद्यालय के कक्षा 12 के होनहार छात्र सानू फरहान का आज दुखद निधन हो गया। यह खबर हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाली है।

सानू एक मेहनती, अनुशासित और मिलनसार छात्र थे। उनके स्वभाव और व्यवहार ने न केवल शिक्षकों का बल्कि सहपाठियों का भी दिल जीत लिया था। उनका असमय जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

विद्यालय परिवार शोक की इस घड़ी में सानू फरहान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे।

ॐ शांति।
- विद्यालय परिवार

😭   शोक संदेशअत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे विद्यालय के कक्षा 12 के होनहार छात्र सानू फरहान का आज दुखद निध...
02/08/2025

😭 शोक संदेश
अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे विद्यालय के कक्षा 12 के होनहार छात्र सानू फरहान का आज दुखद निधन हो गया। यह खबर हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाली है।

सानू एक मेहनती, अनुशासित और मिलनसार छात्र थे। उनके स्वभाव और व्यवहार ने न केवल शिक्षकों का बल्कि सहपाठियों का भी दिल जीत लिया था। उनका असमय जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

विद्यालय परिवार शोक की इस घड़ी में सानू फरहान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे।

ॐ शांति।
- विद्यालय परिवार 🙏💐

आज दसवीं के छात्र छात्राओं को वोकेशनल एजुकेशन के अन्तर्गत एम्प्लॉयिबिलिटी स्किल का बुक वितरण किया गया।
25/07/2025

आज दसवीं के छात्र छात्राओं को वोकेशनल एजुकेशन के अन्तर्गत एम्प्लॉयिबिलिटी स्किल का बुक वितरण किया गया।

राजकीय कृत+2उच्च विद्यालय बसंतराय में दिनांक 17 जुलाई 2025 को कक्षा 9 के  छात्र/छात्रा को कॉपी वितरित किया गया l
17/07/2025

राजकीय कृत+2उच्च विद्यालय बसंतराय में दिनांक 17 जुलाई 2025 को कक्षा 9 के छात्र/छात्रा को कॉपी वितरित किया गया l

Address

Basantrai
Godda
BASANTRAI.PIN-814155

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 1pm

Telephone

+918709296372

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when High School Basantrai +2 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to High School Basantrai +2:

Share