28/02/2026
बाल विवाह गंभीर समाजिक समस्या, जागरूकता जरुरी : डीसी
# बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवाना.
गोड्डा 28 फरवरी 2026 : बाल विवाह अपराध है कम उम्र में शादी होने से बालिकाओं और बालको की पढ़ाई छूट जाती है जिससे उनके सपने अधूरे रह जाता है कम उम्र में माँ बन जाती है और स्वास्थ्य भी खराब होता है इसके खिलाफ जन जागरूकता के साथ हर व्यक्ति को प्रण लेना चाहिए और गोड्डा को बाल विवाह मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए उक्त बाते साथी संस्था द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपलक्ष में समहरणालय परिसर में उपायुक्त अंजलि यादव ने कही. इन्होने कहा की ये जागरूकता रथ सुदूर क्षेत्र में बहुत कारगर साबित होगा.
जागरूकता रथ को उपायुक्त अंजलि यादव, अपर समहरता प्रेमलता मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, बाल संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार साथी के निदेशक कालेश्वर मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अपर समहरता प्रेमलता मुर्मू ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीतियां समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा हैं और इनके विरुद्ध सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक अपराध बताते हुए इसे जड़ से समाप्त करने के लिए जिले वासियों से अपील किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने कहा कि क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें, विद्यालयों, पंचायतों एवं समुदाय स्तर पर संवाद स्थापित करें और समाज के हर व्यक्ति तक बाल विवाह से होने वाले खतरे, क़ानून कि जानकारी पहुंचने कि जरुरत है.
साथी के निदेशक कालेश्वर मंडल ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इन्होने कहा कि साथी जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायंस का सहयोगी है जो देश के चार सौ जिलों में बाल विवाह मुक्ति के लिए काम कर रही है. कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सलोमी किस्कू, सुमन भारती, चाइल्ड लाइन की टीम, साथी के रौशन कुमार, पिंकी, लाउस, संध्या, सुबोध, गौरव, नारायण, अमित, संतोषिनी, सुशील, जूलीयस, बीरेंद्र आदि मौजूद थे.