मोतीलाल महतो - विद्रोही

  • Home
  • India
  • Giridih
  • मोतीलाल महतो - विद्रोही

मोतीलाल महतो - विद्रोही Official page of Motilal Mahto
(3)

जोहार जनक्रांति जातरा – दूसरे दिन, दूसरा पंचायत !!आज जोहार जनक्रांति यात्रा के दूसरे दिन टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचा...
01/06/2026

जोहार जनक्रांति जातरा – दूसरे दिन, दूसरा पंचायत !!

आज जोहार जनक्रांति यात्रा के दूसरे दिन टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत भुईयां चित्रो पंचायत के पहाड़पुर, रघुनाथपुर एवं रतनपुर गांवों के विभिन्न बूथों का दौरा किया गया।

इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ विस्तार अभियान चलाया गया। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनभावनाओं को सुना गया तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया गया।

'प्रेम' है मुझेइन पहाड़ों से,नदियों से,नालों से,यहाँ की जंगलों सेयहाँ की मिट्टी से !!
01/06/2026

'प्रेम' है मुझे

इन पहाड़ों से,
नदियों से,
नालों से,

यहाँ की जंगलों से
यहाँ की मिट्टी से !!

संघर्ष के साथियों को जोहार।बाघमारा के बेनीडीह स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आ...
01/06/2026

संघर्ष के साथियों को जोहार।

बाघमारा के बेनीडीह स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है।
शुक्रवार दोपहर बेनीडीह फायर एरिया में कार्यरत 34 वर्षीय युवा डोजर ऑपरेटर श्री सोनू कुमार सिंह जी की जमीन धंसने की दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश, धुआं और आग के बीच अचानक जमीन धंस गई, जिससे उनका डोजर गहरी खाई में जा गिरा। परिस्थितियां इतनी भयावह थीं कि उन्हें बचाने का कोई अवसर नहीं मिल सका और वे मौके पर ही झुलस गए।

माँ अंबे कंपनी द्वारा अंतिम संस्कार हेतु ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही, बीसीसीएल एवं अंबे कंपनी द्वारा परिजनों को लिखित आश्वासन दिया गया है कि कोल इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार ₹25 लाख की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दुःख की घड़ी में JLKM के सभी साथी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि शोकाकुल परिवार को उनका पूरा अधिकार और न्याय मिले। हम प्रशासन एवं संबंधित कंपनियों से मांग करते हैं कि सभी वादों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

जोहार जनक्रांति जतरा का आज दूसरा दिन टुंडी विधानसभा के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत में बूथ विस्तार चल रहा है।...
01/06/2026

जोहार जनक्रांति जतरा का आज दूसरा दिन टुंडी विधानसभा के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत में बूथ विस्तार चल रहा है।
Jairam Kumar Mahato
Tiger Jairam Mahato - Krantikari

जोहार जनक्रांति जातरा के तहत टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड में बूथों का विस्तार चल रहा है।Jairam Kumar Maha...
31/05/2026

जोहार जनक्रांति जातरा के तहत टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड में बूथों का विस्तार चल रहा है।
Jairam Kumar Mahato
Tiger Jairam Mahato - Krantikari

जोहार जनक्रांति जातरा !!टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत के सिंहडीह, सतकिरा, कल्याणपुर, ...
31/05/2026

जोहार जनक्रांति जातरा !!

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत के सिंहडीह, सतकिरा, कल्याणपुर, काशीटांड, करमाटांड एवं जरुवाडीह सहित पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों का विस्तार कार्य पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया गया।

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का निर्धारण करने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनसरोकार के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
Jairam Kumar Mahato
Tiger Jairam Mahato - Krantikari

आज टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दुमदुमी पंचायत निवासी प्रतिभाशाली छात्र गौतम कुमार महतो से उनके आवा...
31/05/2026

आज टुंडी विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दुमदुमी पंचायत निवासी प्रतिभाशाली छात्र गौतम कुमार महतो से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

गौतम कुमार महतो ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, पंचायत एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें शॉल एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बेरमो घटना मे  देर रात 6 लोगो की हुवी गिरफ्तारी,नेता बहुत आते हैं, लेकिन न्याय मिलने तक जो खड़ा रहे, वह है डुमरी विधायक ...
31/05/2026

बेरमो घटना मे देर रात 6 लोगो की हुवी गिरफ्तारी,
नेता बहुत आते हैं, लेकिन न्याय मिलने तक जो खड़ा रहे, वह है डुमरी विधायक

बेरमो में 4 महीने की गर्भवती महिला की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। न्याय की मांग को लेकर लोग सड़क पर बैठे रहे, लेकिन प्रशासन की चुप्पी टूटने का नाम नहीं ले रही थी।

कई बड़े नेता आए, बयान दिए और चले गए, मगर डुमरी विधायक पीड़ित परिवार के साथ जमीन पर डटे रहे। उन्होंने साफ ऐलान किया— "जबतक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, हम यहां से नहीं हटेंगे।" उनकी मौजूदगी से प्रशासन पर दबाव बना, पुलिस महकमा सक्रिय हुआ और आखिरकार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

30/05/2026

हत्या के विरुद्ध सड़क जाम में अपना समर्थन देने पहुंचे हैं, बेरमो।

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें तोपचांची प्रखंड एवं राजगंज ज़ोन के पदाधिक...
30/05/2026

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें तोपचांची प्रखंड एवं राजगंज ज़ोन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Address

Dumri
Giridih
825106

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मोतीलाल महतो - विद्रोही posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मोतीलाल महतो - विद्रोही:

Share