12/11/2023
आप सभी को #दीपावली के पावन पर्व की असंख्य शुभकामनाएँ। मंगलकामना है कि यह त्यौहार आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का जगमगाता प्रकाश लेकर आये तथा खुशियों की सतरंगी किरणें आपके घर के मुंडेर से लेकर आंगन द्वार व हर कोने को आलोकित करती रहें। प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे।
आइए हम सभी जाति-धर्म व ऊँच-नीच का भेदभाव भूलकर देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, नकारात्मकता, अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और लाचारी के अंधेरे को समाप्त कर जन-जन के जीवन में खुशहाली का उजियारा लाने का संकल्प लें।
Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.DR.J.D - राष्ट्रीय जनता दलराष्ट्रीय जनता दल Tej Pratap Yadav Nitish Kumar Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Sanjay Kumar Jha