Kataria

Call Directions

Kataria गाजीपुर जिले के कटरियाँ गाँव का सामूहिक पेज🙏

सोशल मीडिया से दूर....इनको तो आप पहचानते ही होंगे....इनकी तस्वीर मिलना तो बहुत दुर्लभ है। संजोग से ये मिल गए, और फोटो भी...
01/09/2026

सोशल मीडिया से दूर....

इनको तो आप पहचानते ही होंगे....इनकी तस्वीर मिलना तो बहुत दुर्लभ है।

संजोग से ये मिल गए, और फोटो भी मिल गई😀

जमानिया के अतिथि रेस्टोरेंट में #हनी_चिली_पोटैटो { } का ऑर्डर हुआ और फिर बातों का सिलसिला लम्बा चला।

ये डिश इनको काफी अच्छी लगी। लगे हाथों इन्होंने Dubey Nitish जी के अतिथि रेस्टोरेंट की काफी प्रशंसा की।

क्या आप इनको जानते हैं? जो जानते हैं वो इनको कमेंट के माध्यम से सन्देश भेज सकते हैं।

🤠🤠📢

🕉️ दुःखद निधन एवं शोक संवेदना (पुरैना)🙏अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे गाँव के अत्यंत सम्मानित, सरल एव...
26/08/2026

🕉️ दुःखद निधन एवं शोक संवेदना (पुरैना)🙏

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे गाँव के अत्यंत सम्मानित, सरल एवं सज्जन व्यक्तित्व पूर्व प्रधान श्री यादवेंद्र दुबे जी की धर्मपत्नी श्रीमती मांडवीय देवी जी का स्वर्गवास हो गया हैं...ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवे एवं परिवार को इस भयावह दुःख को सहने की.. सहनशक्ति प्रदान करे 🙏💐 😭ॐ शांति ॐ 😭💐🙏

सूचना स्त्रोत- श्री शुभम कुमार द्विवेदी एवं इंजीनियर सुजीत निषाद का पेज

14/08/2026

शोक संवेदना

कटरियाँ गाँव निवासी श्री कांता यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

स्वर्गीय श्री संकठा सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🌹श्री संकठा सिंह जी (स्वर्गीय श्री रामजी सिंह जी के सुपुत्र) के निध...
03/08/2026

स्वर्गीय श्री संकठा सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🌹

श्री संकठा सिंह जी (स्वर्गीय श्री रामजी सिंह जी के सुपुत्र) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके जाने से कटरिया गाँव ने एक ऐसे कर्मशील, सरल और दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

लगभग 30 वर्ष पूर्व, जब ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी उद्योग की अवधारणा भी सीमित थी, तब श्री संकठा सिंह जी ने कटरिया गाँव में पहला डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता और रोजगार की एक नई राह दिखाई। उनका यह साहसिक प्रयास आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

एस्कॉर्ट ट्रैक्टर चलाते हुए वे अक्सर गाँव और आसपास की सड़कों पर दिखाई देते थे। उनकी सादगी, कर्मठता और अपने कार्य के प्रति समर्पण उन्हें सभी के बीच विशिष्ट बनाता था।

आज की पीढ़ी शायद उनके इस अमूल्य योगदान से पूरी तरह परिचित न हो। इसलिए उनके जीवन और गाँव के विकास में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करना हम सभी का दायित्व है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

01/08/2026

हरियाणा के #कुरुक्षेत्र जिले का अभिमन्युपुर (अमीन) गांव पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।🏐

यह वह गांव है, जहां लगभग हर घर में एक #वॉलीबॉल खिलाड़ी है और अनेक परिवारों ने खेलों के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल की है। यह बताता है कि हरियाणा में खेल संस्कृति केवल मैदानों तक सीमित नहीं, बल्कि घर-घर में बसती है। यही कारण है कि देश के लिए सबसे अधिक #पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा के खिलाड़ियों की अग्रणी भूमिका रहती है।

यदि हम नकारात्मकता छोड़कर अपने-अपने गांव और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प लें, तो हर गांव युवाओं के लिए नई संभावनाओं और सफलता का केंद्र बन सकता है।

आइए, #अभिमन्युपुर (अमीन) जैसे गांवों से प्रेरणा लें और खेलों के माध्यम से सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ। 🇮🇳

28/07/2026

एक दिन कटरिया पेज की टीम को आदरणीय श्री उमाशंकर पांडेय जी ने बुलाया....

हम रात के लगभग 9 बजे कटरियाँ गाँव स्थित उनके निवास स्थान पर पहुँचे...उन्होंने टीम का स्वागत किया और फिर बुलाने का कारण बताया।

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि कटरिया गांव सिद्ध पुरूषों की धरा है। तो इस विषय पर उनसे गहन चर्चा हुई। उनकी आयु 90 वर्ष से भी अधिक है और कटरिया गाँव, धरम्मरपुर और आसपास के क्षेत्र के सम्बंध में की गई अनेक भविष्यवाणी के बारे में बताया।

बताते चलें कि आदरणीय 'उमा पंडितजी' 9 दशकों से लगातार रामलीला की सेवा कर रहे हैं एवं रामचरित मानस उन्हें पूरी कंठस्थ है। उन्होंने भी गाँव के विषय में एवं हमारे गाँव के युवाओं के विषय में कुछ भविष्यवाणी की। आपको इनके बारे में जानने के लिए उनके पास जाना होगा।

हम इस समय उनके द्वारा की गई किसी भी भविष्यवाणी के विषय में नहीं लिखेंगे।

गुरु पूर्णिमा के दिन आप सभी अपने गुरुजनों के दर्शन करें एवं माँ सरस्वती से सच्चे मन से प्रार्थना करें। हर युवा का निश्चित ही कल्याण होगा। जो लोग किसी को गुरु को नहीं मानते वो शिव जी का ध्यान करें, उनका भी कल्याण होगा।

इस वीडियो में वह भगवान श्री कृष्ण जी से विनती कर रहे हैं......

कटरिया पेज की टीम से भेंट के दौरान युवाओं की सहायता से लिखवाए हुए बहुमूल्य रजिस्टर के कुछ पन्ने भी उन्होंने साझा किए एवं हमसे पढ़वाए। इनमे कटरिया एवं यहां के सिद्ध लोगों के बारे में काफी जानकारी है। आप लोग चाहे तो उनके घर जाकर उस रजिस्टर को पढ़ भी सकते हैं।

जय गोविंद, जय गोपाल 🙏🚩

25/06/2026

📍 ग्राम - कटरिया, ज़िला गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

इस वीडियो में आपको वॉलीबॉल खेलते कुछ बच्चे दिख रहे हैं ना?

ज़रा ठहरकर देखिए…
कुछ और भी दिख रहा है।

यह सिर्फ़ खेल नहीं है।
यह मिट्टी में जन्मे सपनों की उड़ान है।
यह उन पैरों की कहानी है जिनमें स्पोर्ट्स शूज़ नहीं, चप्पल हैं; पर चाल किसी मंझे हुए खिलाड़ी जैसी है।
यह उन हाथों की ताकत है, जिन्हें शायद महंगे कोच नहीं मिले, पर मेहनत ने खुद ही उनका गुरु बनना स्वीकार कर लिया।

हम अक्सर सिर्फ़ गेंद को उछलते देखते हैं,
लेकिन उसके साथ उछलती हुई उम्मीद नहीं देख पाते।

हम नहीं देख पाते वह दृढ़ इच्छाशक्ति, जो संसाधनों की कमी को बहाना नहीं बनने देती।
हम नहीं देख पाते वह जिद, जो मोबाइल की रीलों, बेकार आदतों और भटकाव से दूर रहकर शरीर को पसीने में और मन को लक्ष्य में ढाल रही है।

हम नहीं देख पाते कि ऐसे ही गांवों में किसान केवल खेतों में फसल नहीं उगाते,
वे देश के लिए खिलाड़ी भी तैयार करते हैं, सैनिक भी तैयार करते हैं, और सबसे बढ़कर चरित्रवान नागरिक तैयार करते हैं।

इन बच्चों की आंखों में जो चमक है, वह किसी स्टेडियम की लाइट से कम नहीं।
इनकी हंसी में गांव की सादगी है, इनके खेल में अनुशासन है, और इनके पसीने में भारत का भविष्य है।

कटरिया की यह धरती बता रही है कि प्रतिभा शहरों की गलियों में ही नहीं, गांव की मिट्टी में भी सांस लेती है।
बस उसे देखने वाली आंखें और सहारा देने वाले हाथ चाहिए।

कभी-कभी ऐसे दृश्य आंखों के कोने नम कर देते हैं, क्योंकि इनमें कमी नहीं दिखती-इनमें भारत दिखता है। 🇮🇳

23/06/2026

🎥"मेरा कटरिया, मेरी कहानी" अभियान🌿

प्रिय ग्रामवासियों,
हर व्यक्ति के पास अपने गांव से जुड़ी कुछ अनमोल यादें होती हैं। आइए, उन्हें पूरे ग्राम परिवार के साथ साझा करें।

📹 आपसे एक छोटी-सी वीडियो क्लिप का आग्रह है (1-3 मिनट)
अपनी क्लिप में बताइए-
👤 आपका परिचय
🏡 आप कटरिया में कब से रह रहे हैं या आपका गांव से क्या संबंध है
🌳 कटरिया से जुड़ी आपकी सबसे प्रिय यादें
❤️ गांव की कौन-सी बातें आपको सबसे अच्छी लगती हैं
💬 ग्रामवासियों, युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए आपका संदेश

आपकी वीडियो को आपके संक्षिप्त परिचय के साथ "मेरी कटरिया, मेरी कहानी" श्रृंखला के अंतर्गत इस पेज पर प्रकाशित किया जाएगा।
यह केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक स्मृतियों, अनुभवों और गांव के प्रति प्रेम को संजोने का एक प्रयास है।

📩 अपनी वीडियो हमें इनबॉक्स/व्हाट्सएप के माध्यम से भेजें।

आइए, मिलकर कटरिया की कहानियों, संस्कारों और यादों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।

🌿 ग्राम कटरिया - हमारी पहचान, हमारी विरासत, हमारा गौरव।

Address

Post Dharammarpur
Ghazipur
232332

Telephone

8141011567

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kataria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share