03/09/2026
📢 अति महत्वपूर्ण सूचना — सभी दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए
ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 5 सितंबर 2026 को विकास खंड कार्यालय (ब्लॉक) पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिन दिव्यांगजनों के पैर, हाथ, आंख, कान अथवा शरीर के किसी अन्य अंग में दिव्यांगता है, वे इस योजना के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार वृद्धजनों को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
🙏 सभी से विशेष अनुरोध है कि अपने गांव के पात्र दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों तक यह सूचना जरूर पहुंचाएं और उन्हें दिनांक 5 सितंबर को ब्लॉक कार्यालय पर अवश्य लेकर जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रह जाए।
📢 मंदिर एवं मस्जिद से भी इस सूचना का अधिक से अधिक ऐलान कराया जाए, ताकि गांव के प्रत्येक दिव्यांगजन और वृद्धजन तक जानकारी पहुंच सके
जिस भी भाई को आगर कुछ दिक्कत समझ मै आये तो वो panchyat भवन या प्रधान जी से संपर्क कर सकते है पुरा सहयोग किया जाएगा
आपकी एक सूचना किसी जरूरतमंद के लिए बहुत बड़ी मदद बन सकती है।
— ग्राम पंचायत उसिया
.