27/07/2024
नमस्कार, किसान भाईयों और बहनों...
जुलाई माह में अब तक उ0प्र0 के कई हिस्सों में विशेष कर उ0प्र0 के मध्य भाग में तथा बुन्देलखंड में औसत वर्षा से काफ़ी कम वर्षा हुई है और अभी भी 25 से 30 प्रतिशत खेतों में बुवाई होनी है।
आप सभी लोगों से अनुरोध है कि धान की फसल लगाने का इन्तज़ार करने की जगह आप मक्का, बाजरा, ज्वार की फसल लगायें। इस वर्ष मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने उ0प्र0 के किसान भाईयों की आय बढ़ाने और बाजार में मक्के की बढ़ती माँग को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत संकर मक्का सामान्य बीज वितरण पर 50 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था की गई है। देशी मक्का, संकर मक्का एवं पॉपकॉर्न मक्का के प्रदर्शन पर ₹6000/- प्रति हे0, बेबी कॉर्न मक्का पर ₹40,000/- प्रति हे0 एवं स्वीट कॉर्न मक्का पर ₹50,000/- प्रति हे0 अनुदान दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी विकास खण्डों पर मक्का, बाजरा एवं ज्वार के हाईब्रिड बीज के निजी कम्पनियों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं, इन बीजों पर भी 50 प्रतिशत अनुदान आपके खाते में भेजा जायेगा।
विकास खंड के विक्रय केन्द्रों पर मिलेट्स में मडुआ, सावा, कोदो, बाजरा के निःशुल्क बीज मिनी कीट के साथ दलहन और तिलहन के बीज विशेष कर उड़द, मूंग, अरहर एवं तिल के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम में भेजे गये हैं जो पी0ओ0एस0 मशीन से बीज पर मिलने वाले अनुदान को समायोजित कर मात्र 50 प्रतिशत क़ीमत के भुगतान पर किसान भाईयों को मिल जायेगा।
अतः आप सभी किसान भाईयों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि मौसम को देखते हुए आपको अपने ख़ाली खेतों में मक्का, मिलेट्स, दलहन और तिल की फसलों की बुवाई शुरू कर दें जिससे आपका आच्छादन समय से पूरा हो सके और आप संभावित आर्थिक क्षति से अपने को बचा सके।
Narendra Modi PMO India Bharatiya Janata Party (BJP) J.P.Nadda Amit Shah Sunil Bansal MYogiAdityanath Bhupendra Singh Dharampal Singh Chief Minister Office Uttar Pradesh BJP Uttar Pradesh