07/05/2025
पूर्वांचल भोजपुरी महासभा का प्रतिनिधिमंडल मिला डी.एम. गाज़ियाबाद से — युद्ध जैसी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन के साथ मिलकर करेगा कार्य
आज पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गाज़ियाबाद से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में मेरे साथ श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जे.पी. यादव, आनंद मणि त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी ,अभिनंदन तिवारी सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
मैं, निर्भय कुमार श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर – नागरिक सुरक्षा जनजागरूकता कमेटी, पूर्वांचल भोजपुरी महासभा, ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा कि यदि पाकिस्तान से युद्ध जैसी कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो पूर्वांचल भोजपुरी महासभा प्रशासन और सिविल डिफेंस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से भागीदारी निभाएगी।
हमारा यह मानना है कि युद्ध जैसी किसी भी आपदा की घड़ी में नागरिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और ऐसे समय में जनजागरूकता, समन्वय और सेवा भावना ही समाज को एकजुट रखती है। जिलाधिकारी महोदय ने हमारे सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यकता पड़ने पर सहयोग का आश्वासन भी दिया।
“राष्ट्र सर्वोपरि — हम सब साथ हैं।”
जय हिंद!
निर्भय कुमार श्रीवास्तव
कोऑर्डिनेटर – नागरिक सुरक्षा जनजागरूकता कमेटी
पूर्वांचल भोजपुरी महासभा