Ajitpal Tyagi

Ajitpal Tyagi Ajitpal Tyagi, MLA, Muradnagar Assembly Constituency , Ghaziabad
(Uttar Pradesh) अजीतपाल त्यागी,विधायक( भाजपा )54- मुरादनगर विधानसभा ।

हर हर महादेव! 🚩ग्राम सरना में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।भगवान शिव के भक्त कांवड़िय...
02/08/2026

हर हर महादेव! 🚩

ग्राम सरना में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भगवान शिव के भक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु समर्पित सभी आयोजकों एवं सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन।

ग्राम रईसपुर में आयोजित तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।युवा प्रतिभाओं का उत्साह...
02/08/2026

ग्राम रईसपुर में आयोजित तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

युवा प्रतिभाओं का उत्साह और खेल भावना प्रेरणादायक है। सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

मुरादनगर, चुंगी नंबर-3 (सरना रोड) पर आयोजित कांवड़ सेवा भंडारे में पहुंचकर भगवान शिव के श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा का ...
31/07/2026

मुरादनगर, चुंगी नंबर-3 (सरना रोड) पर आयोजित कांवड़ सेवा भंडारे में पहुंचकर भगवान शिव के श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सेवा, समर्पण और श्रद्धा की यह पावन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। कांवड़ सेवा में समर्पित सभी समाजसेवियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का हृदय से अभिनंदन। भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन कलश यात्रा के शुभ अवसर पर भाजपा महानगर कार्यालय, गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्र...
31/07/2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन कलश यात्रा के शुभ अवसर पर भाजपा महानगर कार्यालय, गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nawab Singh Nagar जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता एवं मानवता के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार सामाजिक सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करते हैं।

31/07/2026

सपा ने तुष्टिकरण की राजनीति में मिटाई पहचान, भाजपा सरकार लौटा रही संत रविदास जी का सम्मान।

भदोही को फिर 'संत रविदास नगर' के नाम से पहचान देने की पहल हमारी महान संत परंपरा, संस्कृति और विरासत के गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हर हर महादेव! 🚩आज पाइपलाइन रोड, मुरादनगर में कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों की सेव...
30/07/2026

हर हर महादेव! 🚩

आज पाइपलाइन रोड, मुरादनगर में कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं उनकी सुविधा हेतु समर्पित यह शिविर सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण के भाव से संचालित होगा।

30/07/2026

भदोही को फिर से 'संत रविदास नगर' के नाम से जाना जाएगा। सद्गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को सम्मान देते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

—मुख्यमंत्री जी

हर हर महादेव 🙏भगवान शिव की उपासना कों समर्पित पावन श्रावण मास के शुभारंम की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!!
30/07/2026

हर हर महादेव 🙏

भगवान शिव की उपासना कों समर्पित पावन श्रावण मास के शुभारंम की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!!

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कविनगर मंडल...
29/07/2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कविनगर मंडल स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संत गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव और मानवता के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। आइए, सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का प्रण लें।

सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा एवं संत गुरु रविदास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

📍विकास भवन, गाजियाबादआज माननीय प्रभारी मंत्री श्री Dharam Pal Singh  जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागित...
26/07/2026

📍विकास भवन, गाजियाबाद

आज माननीय प्रभारी मंत्री श्री Dharam Pal Singh जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता कर जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, कांवड़ यात्रा की तैयारियों तथा विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के उपरांत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

जनपद के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए हमारा संकल्प निरंतर अटूट है।

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh

Address

Ghaziabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajitpal Tyagi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share