04/08/2026
"कुछ रिश्ते हमें बहुत कुछ सिखाकर चले जाते हैं…" 💔
जो अपना नहीं हुआ, उस पर कभी"हक़ मत जताना",
क्योंकि जब किसी के दिल में हमारे लिए जगह ही नहीं हो,
तो बार-बार अपनी जगह बनाने की कोशिश
सिर्फ़ हमें ही भीतर से तोड़ती है।
और जो तुम्हें "समझ ही नहीं सकता",
उसे अपना दर्द कभी मत बताना…
क्योंकि हर कोई आँसू देख सकता है,
लेकिन हर कोई उन आँसुओं के पीछे छिपी "तकलीफ़ नहीं समझ सकता"।
ज़िंदगी में एक समय ऐसा भी आता है,
जब हम किसी को खोने से नहीं डरते…
बल्कि यह समझ जाते हैं कि
"जिसे हमारी कद्र नहीं, उसके पीछे अपनी खुशियाँ खोना भी समझदारी नहीं।"
कभी-कभी रिश्ते बचाने के लिए नहीं,
"खुद को बचाने के लिए छोड़ने पड़ते हैं।"
और यकीन मानिए…
कुछ दूरियाँ दर्द तो देती हैं,
लेकिन वही दूरियाँ बाद में"सुकून भी देती हैं।" 🌿
"आपके जीवन में भी कभी ऐसा कोई रिश्ता आया है,
जहाँ आपको लगा कि सामने वाला आपको समझ ही नहीं पाया?"
यदि हाँ… तो जरूर बताइए,
"आपने उसे समझाया या फिर खामोशी से दूर हो गए?"
👇अपनी बात जरूर लिखिए… शायद आपकी कहानी किसी के दिल को भा जाए और किसी के जीवन को सकारात्मक दिशा मिल जाए ।
आपका - सुधीर चौहान