Narender Modi Vichar Manch

Narender Modi Vichar Manch 'नरेंद्र मोदी विचार मंच' एक सामाजिक-राजनीतिक और गैर-सरकारी संगठन है जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र म

समानता, न्याय और मानवाधिकारों की आवाज़ बने महान नेता, भारत रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित  #नेल्सन_मंडेला_जी क...
18/07/2026

समानता, न्याय और मानवाधिकारों की आवाज़ बने महान नेता, भारत रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित #नेल्सन_मंडेला_जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि ll

#नेल्सन_मंडेला

17/07/2026

📍 श्रद्धांजलि एवं सम्मान का गौरवपूर्ण क्षण 🇮🇳
आज हमारे जनपद में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय श्री राजपाल त्यागी जी की प्रतिमा के अनावरण के शुभ अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धेय राजपाल त्यागी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम शर्मा एवं उत्तर प्रदेश जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश गिरी जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
श्रद्धेय राजपाल त्यागी जी का जनसेवा, समाजहित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🚩

There's a rumour going around that if Yogi ji wins the coming election, he'll be removed right after. Think about that l...
17/07/2026

There's a rumour going around that if Yogi ji wins the coming election, he'll be removed right after.

Think about that logic for a second, why would anyone spend years building an organisation around someone only to discard him the moment he delivers a win.

Every leader who matters in this party, the PM, the Home Minister, the national president, has said the same thing publicly.

Yogi leads this campaign and this government.

If the plan was really to sideline him, nobody bothered informing the people actually running the party.

16/07/2026

जय जगन्नाथ! 🚩

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का दिव्य पर्व है। यह पावन यात्रा हमें अहंकार त्यागकर सेवा, श्रद्धा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

महाप्रभु जगन्नाथ जी की असीम कृपा से यह भव्य रथयात्रा सभी के जीवन में शुभ का संचार करे और संपूर्ण सृष्टि सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना करता हूँ।

उत्तर प्रदेश की तेज़ आर्थिक प्रगति ने देश के विकास में नई ऊर्जा भरी है।₹36 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था UP की बदलती पहचान क...
15/07/2026

उत्तर प्रदेश की तेज़ आर्थिक प्रगति ने देश के विकास में नई ऊर्जा भरी है।
₹36 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था UP की बदलती पहचान को दर्शाती है।

Desh Ka Growth Engine UP


Uttar Pradesh continues to strengthen its position among India's leading economies.  Desh Ka Growth Engine UP
15/07/2026

Uttar Pradesh continues to strengthen its position among India's leading economies.

Desh Ka Growth Engine UP

कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यत...
14/07/2026

कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और समाज के जागरण के लिए समर्पित रहा। उनकी सरलता, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम का भाव आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

जब चौतरफा विकास के साथ हर देशवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है, तब राष्ट्र की प्रगति को भी नई गति मि...
13/07/2026

जब चौतरफा विकास के साथ हर देशवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है, तब राष्ट्र की प्रगति को भी नई गति मिलती है। इसी प्रेरक भावना के साथ हम भारत के सामर्थ्य को निरंतर मजबूती देने में जुटे हुए हैं।

कन्यानां सम्प्रदानञ्च कुमाराणाञ्च रक्षणम्।

राष्ट्रस्य सङ्ग्रहे नित्यं विधानमिदमाचरेत्॥

12/07/2026

सुरक्षित कल की मजबूत नींव - एक पेड़ माँ के नाम 🌱

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को उत्तर प्रदेश जनभागीदारी के माध्यम से एक ‘नया विस्तार’ दे रहा है।‘वृक्षारोपण महायज्ञ -2026’ का यह अभियान प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारे दायित्व का राष्ट्रीय संकल्प है।

मैं आज ‘शौर्यभूमि’ झांसी में इस महाअभियान का सहभागी बनूंगा। आप सभी से मेरा आग्रह है कि उत्तर प्रदेश के 35 करोड़ वृक्षारोपण के इस ऐतिहासिक अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

आइए, एक पेड़ माँ के नाम लगाएं, उसका संरक्षण करें और सुरक्षित कल की मजबूत नींव रखने में अपना योगदान दें।

“राजनाथ सिंह जी ”            Ji भारतीय राजनीति के उन विरले चेहरों में से एक, जो जिस विचार के साथ पैदा हुए, उसी विचार के ...
10/07/2026

“राजनाथ सिंह जी ”
Ji

भारतीय राजनीति के उन विरले चेहरों में से एक, जो जिस विचार के साथ पैदा हुए, उसी विचार के साथ आज भी चट्टान की तरह मजबूती से तटस्थ खड़े हैं।

#संघ जीवन में एक बाल स्वयंसेवक से लेकर प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी होने तक

#संगठन के एक जिला पदाधिकारी से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन (भाजपा) के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक,

#विधायी सफर में जनसंघ से विधायक से लेकर देश के गृह मंत्री- रक्षा मंत्री तक - उनका पूरा जीवन राष्ट्रवाद और निष्ठा की एक बेमिसाल दास्तान है।

• 10 जुलाई 1951 को जन्में राजनाथ जी ने 1964 में 13 वर्ष की उम्र में RSS से जुड़कर सक्रिय स्वयंसेवक बने।

• 1969 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में M.Sc. करने के दौरान के गोरखपुर संभाग के संगठन मंत्री रहे।

• 1971 में मिर्जापुर के के.बी. पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज में भौतिक विज्ञान (Physics) के लेक्चरर (प्रोफेसर) नियुक्त हुए।
1972: संघ द्वारा मिर्जापुर शहर के 'नगर कार्यवाह' बनाए गए।

• 1974 में भारतीय जनसंघ की मिर्जापुर इकाई के सचिव बने।

• 1975 मेजप आंदोलन के जिला संयोजक बने और इमरजेंसी में 21 महीने जेल में रहे।

• 1977 में जनता पार्टी में जनसंघ कोटे विधायक बने।

• 1980 में BJP के संस्थापक सदस्य

• 1983 में UP भाजपा के प्रदेश सचिव

• 1984 में BJP- युवामोर्चा UP के प्रदेश अध्यक्ष।

• 1986 में BJP- युवामोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव।

• 1988 मे BJP- युवामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

• 1989 में MLC सदस्य।

• 1991 में कल्याण सिंह जी की सरकार में शिक्षा मंत्री बने।

• 1992 में ऐतिहासिक 'नकल विरोधी कानून' लाए और पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को शामिल कराया।

• 1994 राज्यसभा सांसद

• 1997 उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष।

• 1999 अटल जी की सरकार में केंद्रीय भू-तल परिवहन मंत्री बनें और 'स्वर्णिम चतुर्भुज योजना' की शुरुआती की।

• 2000 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश।

• 2003 में अटल जी की कैबिनेट में केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री।

• 2004 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव।

• 2005 BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष।

• 2009 गाजियाबाद लोकसभा सांसद

• 2013 पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष।

• 2013 पार्टी व देश हित में नरेंद्र मोदी जी को भाजपा का आधिकारिक प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया।

• 2014 पुनः लोकसभा संसद

• 2014 केंद्रीय गृह मंत्री बनें।

• 2019 दोबारा सांसद

• 2019 केंद्रीय रक्षा मंत्री का पदभार।

• 2024 से निरंतर: लखनऊ से लगातार तीसरी बार लोकसभा सांसद, मोदी सरकार में पुनः रक्षा मंत्री।

Address

Ghaziabad
201206

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narender Modi Vichar Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share