Suman Lata - Social Worker

Suman Lata - Social Worker निगम पार्षद वार्ड 50
नगर निगम गाजियाबाद

वार्ड 50 के अंतर्गत वीवीआईपी मॉल के सामने से आने वाले रास्ते पर खंभों की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाईट नहीं थी...
06/09/2026

वार्ड 50 के अंतर्गत वीवीआईपी मॉल के सामने से आने वाले रास्ते पर खंभों की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाईट नहीं थी आज रास्ते पर खंभों के साथ स्ट्रीट लाईट लगवा कर शुरू किया गया अभी कुछ खंभों की और जरूरत है शीघ्र उनको भी पूर्ण कर दिया जाएगा।

आज वहां लाइटें हैं जहां कभी नहीं हुआ करती थीं। यह प्रयास सिर्फ जनता की सुगमता और समस्याओं को देख कर था उनका निराकरण ही मेरा प्रथम दायित्व है।

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे भाई ईश्वर आपको दीर्घायु करें और हमेशा आप यूं ही स्वस्थ जीवन के साथ हंसते और मुस्कुरात...
17/08/2026

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे भाई ईश्वर आपको दीर्घायु करें और हमेशा आप यूं ही स्वस्थ जीवन के साथ हंसते और मुस्कुराते रहें।

Jagdish Pal 🎂🎉

कल से तबियत ठीक नहीं होने के कारण उद्घाटन कार्य में देरी हुई और डॉक्टर से दवाई लेकर उद्घाटन स्थल पहुंच कर बारिश की बाधा ...
13/08/2026

कल से तबियत ठीक नहीं होने के कारण उद्घाटन कार्य में देरी हुई और डॉक्टर से दवाई लेकर उद्घाटन स्थल पहुंच कर बारिश की बाधा के बीच भी सम्पन्न कराया।
जिसमें वीवीआईपी मॉल के सामने वाले रास्ते पर पोल नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाईट नहीं लग पाती थी।
आज उसी क्रम में वार्ड की पथ प्रकाश को ध्यान में रखते हुए पूरे रोड पर नवीन खम्भों के साथ स्ट्रीट लाईट का उद्घाटन किया। जिससे पूरे रोड पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी।
आज का उद्घाटन बड़े भैया श्री राजेश त्यागी जी के कर कमलों द्वारा किया गया। मेरे वार्ड का हर उद्घाटन मेरे वार्ड के वरिष्ठ और बुजुर्गों का सम्मान है परन्तु बारिश के कारण आज थोड़ा अव्यवस्था हुई।

शीघ्र पूरा रोड जगमगाता हुआ दिखेगा।
आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

आज नूर नगर से भव्य तृतीय विशाल पद यात्रा कांवड़ लेने गए समस्त भोललों का और उनकी समस्त टीम का मुरादनगर आवागमन पर देवी अहि...
09/08/2026

आज नूर नगर से भव्य तृतीय विशाल पद यात्रा कांवड़ लेने गए समस्त भोललों का और उनकी समस्त टीम का मुरादनगर आवागमन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही समिति द्वारा भेंट स्वरूप एक मोमेंटो प्रस्तुत की गई।
इस दौरान समिति के सदस्य और पाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आप सभी का आभार व्यक्त करते हुए भोले बाबा की जय 🙏

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

आज सद्दीक नगर से पुनीत भोले और उनकी समस्त टीम का मुरादनगर आवागमन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति पर पुष्...
09/08/2026

आज सद्दीक नगर से पुनीत भोले और उनकी समस्त टीम का मुरादनगर आवागमन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही समिति द्वारा भेंट स्वरूप एक मोमेंटो प्रस्तुत की गई।
इस दौरान समिति के सदस्य और पाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आप सभी का आभार व्यक्त करते हुए भोले बाबा की जय 🙏

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

असालतनगर मुरादनगर क्षेत्र जोकि मेरा परिवार और मायका है, पारिवारिक कार्यक्रम में जाकर बेटी को आशीर्वाद दिया इसी बीच मेरे ...
02/08/2026

असालतनगर मुरादनगर क्षेत्र जोकि मेरा परिवार और मायका है, पारिवारिक कार्यक्रम में जाकर बेटी को आशीर्वाद दिया इसी बीच मेरे पाल समाज के सभी मेरे देवतुल्य वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने मुझे आशिर्वाद दिया और निरंतर इनके बीच रहती हूं तो एक सुखद अनुभूति होती है कि इनके आशीर्वाद से सब कुशल होता है।

रघुनंदन पाल जी की पौत्री के विवाह उत्सव की कुछ छायाचित्र

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

नूर नगर के शिव शक्ति मंदिर के पानी संयोजन का कार्य करा दिया गया है।काफी दिनों से मंदिर के पंडित जी का पानी के संयोजन के ...
02/08/2026

नूर नगर के शिव शक्ति मंदिर के पानी संयोजन का कार्य करा दिया गया है।
काफी दिनों से मंदिर के पंडित जी का पानी के संयोजन के लिए बोला गया था परन्तु लेबर व्यस्त होने के कारण कार्य में थोड़ा देरी हुई आज सफलता पूर्वक हो गया।

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

आज कर्नाटक संघ सेमिनार हॉल में आयोजित स्वाभिमान मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में पहुंचना हुआ अतिथि के रूप में जब निमंत्रण ...
26/07/2026

आज कर्नाटक संघ सेमिनार हॉल में आयोजित स्वाभिमान मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में पहुंचना हुआ अतिथि के रूप में जब निमंत्रण प्राप्त हुआ तो सोचा कि दूर है समय लगेगा और कार्य्रकम काफी हैं।
रविवार का दिन मतलब व्यस्तता अधिक होना परन्तु कार्यक्रम के लिए Gadariya Ashok Pal जी का निमंत्रण जिस तरह प्राप्त हुआ और आग्रह के वो शब्द जिसने वहां पहुंचने के लिए बाध्य कर दिया।

मैं धन्यवाद करना चाहूंगी संस्था की पूरी टीम जिन्होंने एक मंच दिया महिलाओं के सम्मान के लिए जहां सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सभी ने अपने संघर्ष और पहचान को स्वाभिमान और मातृशक्ति भावनाओं के साथ जिया।

कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सराहनीय था।

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

नगर निगम गाजियाबाद पार्षद परिवार के मेरे शेर भाई हिमांशु पंडित भाई जो पिछले दिनों अपने शारीरिक बीमारी से लड़कर घर आया और...
26/07/2026

नगर निगम गाजियाबाद पार्षद परिवार के मेरे शेर भाई हिमांशु पंडित भाई जो पिछले दिनों अपने शारीरिक बीमारी से लड़कर घर आया और इसी बीच उनके पिताजी का यूँ जाना और माता जी के बारे में भी पता चला कि वो अभी भी अस्पताल में हैं।
परिवार के लिए बड़ा ही पीड़ादायक है, ईश्वर से प्रार्थना है कि शीघ्र परिवार में सब कुशल हो और माता जी जल्दी स्वस्थ होकर परिवार के बीच आशीर्वाद बनाए रखें।

आज पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूरा पार्षद परिवार मौजूद था।

सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50

Address

Noor Nagar, Sihani
Ghaziabad
201003

Telephone

+917838549271

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suman Lata - Social Worker posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Suman Lata - Social Worker:

Shortcuts

Share

Category