Information Department Ghaziabad

Information Department Ghaziabad Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Information Department Ghaziabad, Public & Government Service, Ghaziabad.

02/05/2021
15/04/2021


*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 18:00 बजे तक और फाइनल रिपोर्ट*
भोजपुर - 76.88
मुरादनगर - 79.16
रजापुर - 68.16
लोनी - 71.50
*कुल प्रतिशत - 74.33*

15/04/2021

बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय का बड़ा फैसला⬜⬜⬜⬜⬜ रात्रि कर्फ्यू समय अवधि में की गई बढ़ोतरी अब प्रत्येक दिन शाम 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू की अवधि होगी लागू⬜⬜⬜⬜⬜ जनपद के सभी नागरिक कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए नाइट कर्फ्यू के नियमों का पालन करेंगे सुनिश्चित⬜⬜⬜⬜⬜⬜ उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन करेगा कड़ी कार्यवाही⬜⬜⬜⬜⬜ जनपद में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय के द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए नाइट कर्फ्यू की अवधि में बढ़ोतरी की है। आज से आगामी आदेशों तक नाइट कर्फ्यू का समय रात्रि 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नाइट कर्फ्यू के नियमों का अक्षर से पालन सुनिश्चित करें, जिनके द्वारा नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन किया जाएगा उनके विरूद्ध जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।*

15/04/2021


*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 05:00 बजे तक*
भोजपुर - 68.08
मुरादनगर - 72.50
रजापुर - 57.90
लोनी - 63.00
*कुल प्रतिशत - 65.76*

15/04/2021


*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 03:00 बजे तक*
भोजपुर - 54.48
मुरादनगर - 60.15
रजापुर - 46.24
लोनी - 51.92
*कुल प्रतिशत - 53.39*

15/04/2021


*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 01:00 बजे तक*
भोजपुर - 40.80
मुरादनगर - 44.95
राजापुर - 34.70
लोनी - 40.38
*कुल प्रतिशत - 40.23*

15/04/2021


*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 11:०० बजे तक*
भोजपुर - 27.28
मुरादनगर - 26.65
राजापुर - 19.25
लोनी - 28.84
*कुल प्रतिशत - 24.82*

15/04/2021

* ghaziabad
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 9:०० बजे तक*
भोजपुर - 9.60
मुरादनगर - 10. 30
राजापुर - 10. 20
लोनी - 9. 62
*कुल प्रतिशत - 9. 94*

13/04/2021

जनपद गाजियाबाद में स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक पंचायत निर्वाचन संपन्न कराने को राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा श्री के रविंद्र नायक को प्रेक्षक किया नियुक्त⬜⬜⬜⬜⬜⬜ पंचायत सामान्य निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सूचना प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 9717448021 पर जनसामान्य करा सकते हैं उपलब्ध⬜⬜⬜⬜⬜ राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद गाजियाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया के सभी कार्यों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री के रविंद्र नायक प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नंबर 9717448021 है। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के संबंध में जनपद का कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता तथा चुनाव संबंधी अपनी किसी प्रकार की भी समस्या प्रेक्षक के मोबाइल नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।

01/04/2021

पंचायत निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त⬜⬜⬜⬜⬜⬜ आज अपनी ड्यूटी में 18 ए आर ओ पाए गए अनुपस्थित⬜⬜⬜⬜⬜ प्राथमिकी दर्ज कराने की जिला प्रशासन कर रहा है तैयारी⬜⬜⬜⬜⬜ जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पंचायत निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। पंचायत निर्वाचन को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा अपनी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए ए आर ओ को आज अपनी ड्यूटी पर ब्लॉक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, जिसके सापेक्ष आज 18 ए आर ओ अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए हैं, जिसमेंअरुण कुमार, बलराम अभियंता, बलराम दास गुप्ता, नीरज कुमार, सुशील कुमार, कपिल कुमार, अविनाश शाह, भानु प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, सतीश कुमार, विकास विक्रम सिंह, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अरुण कुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, अनूप कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार सिंह एवं योगेश कुमार पटेल सम्मिलित हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर सभी अनुपस्थित पाए गए 18ए आर ओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही भी प्रस्तावित की जा रही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत निर्वाचन के कार्य को सुचारू रुप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंचायत निर्वाचन की ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण समय पर अपनी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध भी इसी प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

01/04/2021

जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय का समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश⬜⬜⬜⬜⬜⬜ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर होगी सख्त कार्यवाही⬜⬜⬜⬜⬜ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण अपनी अपनी ड्यूटी को निर्धारित समय अवधि एवं मानकों के अनुरूप करें सुनिश्चित⬜⬜⬜⬜⬜ जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया संचालित है। राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जनपद में पंचायत निर्वाचन का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने का दायित्व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का है। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों अन्य अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि पंचायत निर्वाचन कार्य में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी एवं दायित्व सौंपा गए हैं सभी अधिकारी कर्मचारी गण निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी-अपनी ड्यूटी को अंजाम देंगे। अन्यथा की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। *

Address

Ghaziabad
201001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Information Department Ghaziabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share