Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan

Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan "गरीब, मुसहर, भुइयाँ और वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान।
📍बोधगया, बिहार
📞 7632880828"

बाबा दशरथ माँझी शिक्षण संस्थान सामाजिक कुरीतियों, रुढ़ीवादी, अंधविश्वासी, अशिक्षा् से ग्रसित दीनहीन, गरीब, लाचार, असहाय, बच्चों को शारीरीक, मानसिक, समाजिक, शैक्षणिक, क्षेत्र में शशक्त बनाने हेतू संकल्पित है। ताकि बच्चा अपना भविष्य का निर्माण वैज्ञानिक तरीका से खुद कर सके।

30/08/2026

आर्थिक गुलामी से ज्यादा घातक मानसिक गुलामी होती है

17/08/2026

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि🙏

मेरी पहली लेखनी… मेरे जीवन का एक यादगार पड़ाव मेरे जीवन की पहली लेखनी “पर्वत पुरुष दशरथ मांझी: धैर्य, साहस और जीत की वेद...
13/08/2026

मेरी पहली लेखनी… मेरे जीवन का एक यादगार पड़ाव

मेरे जीवन की पहली लेखनी “पर्वत पुरुष दशरथ मांझी: धैर्य, साहस और जीत की वेदना” अब किताब के रूप में मूर्त रूप ले चुकी है।

यह सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि मेरे लिए वर्षों से संजोए विचारों, भावनाओं और संघर्षों का परिणाम है। इस सफर में जिन लोगों ने अपने अथक प्रयास, सहयोग, मार्गदर्शन और शुभकामनाओं से मेरा हौसला बढ़ाया, उन सभी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मेरी पहली लेखनी को पुस्तक का रूप देने में आपका सहयोग मेरे लिए सदैव यादगार रहेगा।

आप सभी को सहृदय धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार। 🙏
पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के धैर्य, साहस और संघर्ष की प्रेरणादायी कहानी को जन-जन तक पहुँचाएँ।

#मेरीपहलीलेखनी #पर्वतपुरुषदशरथमांझी #दशरथमांझी #धैर्य #साहस #संघर्ष #प्रेरणा #किताब #लेखक #लेखन #साहित्य #बिहार #बोधगया

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी—सपनों को सफलता की उड़ान! दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा...
10/08/2026

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी—सपनों को सफलता की उड़ान!
दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने हेतु वचनबद्ध है।
अगर आपके बच्चे को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी, मार्गदर्शन या आवेदन से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो बेझिझक हमसे संपर्क करें।
हमारा प्रयास है कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिल सके।
एक बच्चा पढ़ेगा, एक परिवार बदलेगा।
शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत सीढ़ी है।

जरूरतमंद अभिभावक इस पोस्ट को जरूर शेयर करें।

#दशरथमांझीशिक्षणसंस्थान #नवोदयविद्यालय #नवोदयप्रवेशपरीक्षा #नवोदयतैयारी #शिक्षा #गरीबबच्चोंकीशिक्षा #बच्चोंकाभविष्य #गरीबबच्चोंकासपना

अगर आपका बच्चा पंचम वर्ग में पढ़ रहा है जिसका उम्र 12 साल से कम है तो आप अपने बच्चों को नवोदय में पढ़ना ना भूले ❤️❤️❤️
08/08/2026

अगर आपका बच्चा पंचम वर्ग में पढ़ रहा है जिसका उम्र 12 साल से कम है तो आप अपने बच्चों को नवोदय में पढ़ना ना भूले ❤️❤️❤️

07/08/2026

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का फॉर्म जो नहीं भर पाए हैं उनके लिए सुनहरा अवसर 7 अगस्त से डेट बढ़ी....

31/07/2026

महत्वपूर्ण सूचना | जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027–28

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान (DMSS), बोधगया द्वारा ग्रामीण एवं वंचित समुदाय के बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6) की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है।वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027–28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।
हम बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से विनम्र आग्रह करते हैं कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5 के सभी पात्र विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आवेदन भरने के लिए प्रोत्साहित एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि कोई भी योग्य बच्चा केवल जानकारी या मार्गदर्शन के अभाव में इस अवसर से वंचित न रह जाए।
नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

🙏 सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हर पात्र बच्चे तक यह अवसर पहुँच सके।



Bihar Education Department ,

31/07/2026

महत्वपूर्ण सूचना
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027

हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, जो आज समाप्त होने वाली थी, बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।

जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने बच्चों का आवेदन नहीं कराया है, वे इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाते हुए 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा दिलाने का यह सुनहरा अवसर न गंवाएँ।

🙏 कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक अभिभावकों तक साझा करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा आवेदन से वंचित न रहे।
संयुक्त पहल
NYEF और DMSS

31/07/2026
आज नालंदा जिले के मोहिउद्दीनपुर ग्राम में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।हमारे प्रतिभ...
25/07/2026

आज नालंदा जिले के मोहिउद्दीनपुर ग्राम में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।

हमारे प्रतिभाशाली बच्चे पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मार्गदर्शन देने का दायित्व हमारे समर्पित फेलो निभाएंगे।

नीतीश कुमार प्राइमरी स्कूल, मोहिउद्दीनपुर के प्रधानाध्यापक महोदय ने हमें 100% सहयोग का आश्वासन दिया है। उनके इस विश्वास और सहयोग के लिए हम हृदय से आभारी हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और समाज का सहयोग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएगा। निश्चित रूप से हमारी सफलता होगी और हमारे बच्चे नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन करेंगे।

"सपनों को उड़ान तभी मिलती है, जब मेहनत के साथ समाज का सहयोग भी जुड़ जाता है।"

Address

Gaya
803120

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan:

Shortcuts

Share

Category