15/08/2026
बेलागंज विधानसभा के रहने वाले एमडी. अफ़र हुसैन को प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलने पर बहुत-बहुत मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎉🏆
https://www.facebook.com/share/p/1JsQcge3bg/
#स्वतंत्रता_दिवस_2026 के अवसर पर के पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक मो० अफसर हुसैन को Police Medal for Gallantry से सम्मानित किया गया है। वीरता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला यह सम्मान समस्त बिहार पुलिस के लिए गौरव का विषय है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बिहार पुलिस की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं #शुभकामनाएं।
घटना का संक्षिप्त :- दिनांक 10.07.2020 को गुप्त सूचना के आलोक में बगहा जिला के लौकरिया वन क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध की गयी छापामारी में पुलिस तथा नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 04 नक्सली मारे गये थे तथा भारी मात्रा में आधुनिक हथियार, कारतूस, डेटोनटर आदि बरामद किया गया था। इस संबंध में लौकरिया थाना कांड सं0- 48/2020 दर्ज किया गया था। इस मुठभेड़ में मो० अफसर हुसैन की भूमिका महत्वपूर्ण थी। इन्हें स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर #वीरता_पदक से अलंकृत किया गया है।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar