Nagar Nigam Gaya

Nagar Nigam Gaya Official page of Gaya Municipal Corporation

Under HDFC Bank Parivartan-CEE Project in partnership with Gayaji Municipal Corporation today conducted an awareness ses...
21/08/2026

Under HDFC Bank Parivartan-CEE Project in partnership with Gayaji Municipal Corporation today conducted an awareness session on Waste and Responsibile behavior of Waste Management, Source Segregation and Environmental Impact with the NCC Cadets in a camp of 27th Batallion of NCC at Gayaji. 390 NCC Cadets were present during the session.
Following points were covered
1. What is waste ans types of Waste.
2. Need and Importance of Source Segregation and environmental & health impact.
3. Hazards of open dumping, littering and burning of Waste specially plastic waste.
4. SWM Rules
5. Role of NCC cadets as change agents in community. Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

आशा सिंह मोड़ मार्केट को कचरा मुक्त बाजार के रूप में विकसित करने की पहल के बाद अब इस अभियान का विस्तार पूरे वार्ड संख्या...
17/08/2026

आशा सिंह मोड़ मार्केट को कचरा मुक्त बाजार के रूप में विकसित करने की पहल के बाद अब इस अभियान का विस्तार पूरे वार्ड संख्या 32 तक किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत IEC गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में वार्ड संख्या 32 को “कचरा मुक्त मॉडल वार्ड” के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस पहल के तहत स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जन-जागरूकता, नियमित निगरानी एवं नागरिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गया नगर निगम, गयाजी, Air Pollution Action Group (A-PAG) के सक्रिय सहयोग से इस पहल को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगा।

🤝 आइए, मिलकर वार्ड 32 को बनाएं —
🌱 कचरा मुक्त मॉडल वार्ड
🌿 स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ वार्ड! Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#कचरा_मुक्त_मॉडल_वार्ड #कचरा_मुक्त_गया #स्वच्छ_गया_स्वस्थ_गया

https://www.facebook.com/share/1BpfkjSwbG/?mibextid=wwXIfr

🏛️ गया नगर निगम, गयाजी🧥☔ वर्षा ऋतु में सफाईकर्मियों को रेनकोट एवं अंगवस्त्र का वितरणगया नगर निगम, गयाजी द्वारा शहर के सभ...
12/08/2026

🏛️ गया नगर निगम, गयाजी

🧥☔ वर्षा ऋतु में सफाईकर्मियों को रेनकोट एवं अंगवस्त्र का वितरण

गया नगर निगम, गयाजी द्वारा शहर के सभी वार्डों में कार्यरत सफाईकर्मियों को वर्षा ऋतु में कार्य के दौरान सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेनकोट एवं अंगवस्त्र उपलब्ध कराया गया। 🧥☔

🧹 इस अवसर पर सफाईकर्मियों द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने में किए जा रहे निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई। वर्षा के दौरान प्रतिकूल मौसम एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और गयाजी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की गई।

🌧️ नगर निगम द्वारा कहा गया कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कार्य-सुविधा का ध्यान रखना निगम की प्राथमिकता है। रेनकोट एवं अंगवस्त्र उपलब्ध कराने का उद्देश्य वर्षा ऋतु में सफाईकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उनके मनोबल को बढ़ावा देना है।

✨ स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ गयाजी के निर्माण में सफाईकर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#नगरनिगमगयाजी | | #स्वच्छगयाजी | | #सफाईकर्मी |

🏛️ गया नगर निगम, गयाजी📅 दिनांक : 08-08-2026🌧️ वर्षा ऋतु में सफाईकर्मियों एवं वाहन चालकों के बीच अंगवस्त्र एवं रेनकोट का ...
08/08/2026

🏛️ गया नगर निगम, गयाजी
📅 दिनांक : 08-08-2026

🌧️ वर्षा ऋतु में सफाईकर्मियों एवं वाहन चालकों के बीच अंगवस्त्र एवं रेनकोट का वितरण

गया नगर निगम, गयाजी के महापौर डॉ. बिरेंद्र कुमार उर्फ श्री गणेश पासवान एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार द्वारा निगम के सफाईकर्मियों, वाहन चालकों एवं अन्य कर्मियों के बीच अंगवस्त्र एवं रेनकोट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने सफाईकर्मियों एवं अन्य कर्मियों द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में किए जा रहे निरंतर परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की। साथ ही, वर्षा ऋतु में कार्य के दौरान कर्मियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेनकोट उपलब्ध कराया गया। 🧥☔

महापौर एवं नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर गयाजी के निर्माण में सफाईकर्मियों एवं निगम के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम एवं सेवा भावना से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलती है। 🧹

कार्यक्रम के अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी श्री शुभम कुमार, श्री चंदन कुमार सहित निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित गयाजी के निर्माण में निरंतर योगदान देने वाले सभी कर्मियों का आभार। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#नगरनिगमगयाजी | | #स्वच्छगयाजी | | #सफाईमित्र | | #स्वच्छताकर्मी |

28/07/2026
24/07/2026
📍 गया नगर निगम, गयाजी📅 दिनांक : 21-07-2026🏛️ वार्ड संख्या 15 में आयोजित सहयोग शिविर का नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार द्वारा न...
21/07/2026

📍 गया नगर निगम, गयाजी
📅 दिनांक : 21-07-2026

🏛️ वार्ड संख्या 15 में आयोजित सहयोग शिविर का नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार द्वारा निरीक्षण

नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने आज वार्ड संख्या 15 में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही त्वरित एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#नगरनिगमगयाजी | | #सहयोगशिविर | | #जनसेवा | | | #जनसमस्या_समाधान |

Address

Durga Bari
Gaya
823001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am
Saturday 9:30am - 6am

Telephone

+918409461488

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Nigam Gaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Nigam Gaya:

Shortcuts

Share