14/10/2026
आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुआ। 70 वर्षों की यह गौरवमयी यात्रा विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक योगदान का प्रतीक है।
दानवीर राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं रानी पद्मावती जी द्वारा अपनी पुत्री राजकुमारी इंदिरा सिंह की स्मृति में की गई विश्वविद्यालय की स्थापना एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल है।
विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
इस गरिमामय अवसर पर सांसद श्री संतोष पांडे, कुलपति डॉ. लवली शर्मा सहित विश्वविद्यालय परिवार व गणमान्यजन उपस्थित रहे।