Government scheme & Education related

Government scheme & Education related Education

24/01/2023

*9वीं-12वीं छात्रों के लिए राहत भरी खबर, माशिमं ने जारी किया आदेश, नामांकन में संशोधन-परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बढ़ाई गई तारीख, मिलेगा लाभ*

मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं छात्र को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल परीक्षा फॉर्म भरनेफॉर्म में संशोधन करने के लिए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया। छात्रों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जिसके बाद अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। हालांकि अंतिम तिथि से पहले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने सहित उसमें संशोधन करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें अब अन्य मौके नहीं दिए जाएंगे।

MPBSE, भोपाल द्वारा आदेश जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं वर्ष 2023 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने सहित परीक्षा फॉर्म में संशोधन के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 से निर्धारित किया गया था।
*छात्रों की मांग*
हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल को लगातार छात्रों के पत्र प्राप्त हुए थे। जिनमें कहा जा रहा था कि नियत तिथि के बाद भी अनेकों छात्रों द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भरा गया। साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन की अनुमति दी जाए ताकि त्रुटि को सुधारा जा सके।
ऐसे में छात्र हित को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा अंतिम तिथि तक निर्धारित विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र भरने और परीक्षा आवेदन पत्र में शुल्क जमा कर संशोधन करने के लिए अंतिम तिथि को 26 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 के लिए भरे गए परीक्षा आवेदन में 30 जनवरी तक विषय, जाति और लिंग संशोधन की सुविधा प्रदान की गई है। मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा छात्रों को निर्देश दिया गया है कि तय समय सीमा के भीतर विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने और त्रुटि को सुधारने की प्रक्रिया को पूरा करें।

9वी में नामांकन में त्रुटि सुधार-11वीं में प्रवेश सूची में छात्रों के नाम जोड़ने आदेश
वही दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 9वी में नामांकन में त्रुटि सुधार और 11वीं में प्रवेश सूची में छात्रों के नाम जोड़ने के लिए भी उन्हें एक मौका उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

दरअसल मंडल द्वारा संचालित परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाते हैं। ऐसे में कक्षा नौवीं के नामांकन डाटा पर आधारित होते हैं।

मंडल को विभिन्न माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 9वी में डेटा में छात्रों की स्पेलिंग त्रुटि को देखते हुए उन्हें एक मौका दिया गया। साथ ही कक्षा 11वीं के ऐसे छात्र, जिनके नाम प्रवेश सूची में छूट गए हैं, वह अपने नाम उसमें जोड़ सकते हैं।
इसके लिए जारी निर्देश में कहा गया कि कक्षा 9वी और 11वीं के छात्र पिता माता के नाम की स्पेलिंग सहित अपने नाम की स्पेलिंग की त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसके साथ ही 9वी में जन्मतिथि और फोटो में भी संशोधन किया जा सकेगा।
इसके साथ ही 9वी और 11वीं में जिन छात्रों का नियमित प्रवेश निर्धारित तिथि को हुआ है। प्रवेश सूची में उनके नाम जोड़ने का उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही विषयों में संशोधन किया जा सकता है। 15 फरवरी 2023 तक यह संशोधन पूरा करने का दायित्व संस्था के प्राचार्य को सौंपा गया है।

*10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग की नई तैयारी, होगी रेंडम सेंपलिंग, इस तरह मिले...
21/01/2023

*10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग की नई तैयारी, होगी रेंडम सेंपलिंग, इस तरह मिलेगा लाभ*

प्रदेश में जल्द 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।1 मार्च से होने वाली परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन पहल की जा रही है। जिससे छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही कमजोर छात्रों को अलग से तैयार करवाए जाने की तैयारी की गई है।

मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नई पहल की जा रही है। वहीं सी, डी और ई ग्रेड लाने वाले छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें विशेष तैयारी दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को पीयर लर्निंग की भावना विकसित करने के लिए भी कहा जा रहा है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासकीय स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया गया है। प्राचार्यों को निर्देश देते हुए कहा गया कि बोर्ड का रिजल्ट बेहतर करने के लिए छात्रों को विशेष तैयारी करवाई जाए इसके लिए समय सारणी भी जारी की गई है।
आदर्श प्रश्न पत्र हल करेंगे छात्र
सभी स्कूलों में 27 जनवरी को आदर्श प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। स्कूल द्वारा 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच छात्रों को अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में डीईओ नितिन सक्सेना का कहना है कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यास कार्य कराया जाएगा।
आभास सत्र होगा आयोजित
जारी समय सारणी के अनुसार शिक्षक द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए एक दिन पहले कक्षा में दिया जाएगा। हालांकि छात्र प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अपने घर भी ले जा सकते हैं। कॉपी का मूल्यांकन करने के बाद 13 से 28 फरवरी के बीच छात्रों को इसकी तैयारी करवाई जाएगी। वहीं छात्रों के जो टॉपिक कमजोर रहेंगे। उनकी तैयारी छात्रों को करनी होगी।

होगी रैंडम सैंपलिंग
इसके साथ ही बच्चों की रेंडम सैंपलिंग की जाएगी। सभी विषय के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे और प्राचार्य 10% मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं का रेंडम सेंपलिंग करेंगे। इसके साथ ही इसकी जांच करेंगे। इस अभ्यास के आधार पर छात्रों के कमजोर बिंदुओं पर उनकी तैयारी में उन्हें सहायता की जाएगी

WhatsApp Group Invite

हमारा प्रयास सब पड़े सब बड़े।  🎬👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻
21/01/2023

हमारा प्रयास सब पड़े सब बड़े। 🎬👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻

17/01/2023

*ग्रुप लिंक दोस्तों को शेयर करें*
👆👆👆
*10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी:24 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 29 जनवरी तक कर सकेंगे अप्लाई*

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे में 4103 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा निकाली गई बंपर भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
• एसी मैकेनिक - 250 पद
• बढ़ई - 18 पद
• डीजल मैकेनिक - 531 पद
• इलेक्ट्रीशियन - 1019 पद
• इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 92 पद
• फिटर - 1460 पद
• मशीनी - 71 पद
• पेंटर - 80 पद
• वेल्डर - 553 पद
• एमएमडब्ल्यू - 24 पद
योग्यता
• न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
• उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
• आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है।
• आयु की गणना का आधार 1 मई, 2022 रखा गया है। रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार छूट दी गई है।
• मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
• सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर क्लिक करें।
• वेबसाइट के होम पेज पर Apprentice Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद के लिंक पर Online application for Engagement of Apprentices under the Apprentices के ऑप्शन पर जाएं।
• अगले पेज पर Registration के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
• अब अप्लीकेशन फॉर्म भरें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख ले

PTET 2022 फीस रिफंड आवेदन
17/01/2023

PTET 2022 फीस रिफंड आवेदन

15/01/2023

*ग्रुप लिंक दोस्तों को शेयर करें*
👆👆👆
*CCTV कैमरों की नजर में होगी MP बोर्ड परीक्षा, इन विषयों पर पैनी नजर*

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP 10th-12th Board Exams) की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी. इसके लिए मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है. पूरे प्रदेश में करीब 3 हजार से ज्यादा केंद्रों पर ये परीक्षा होगी. परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए संवदेनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र पर वीडियोग्राफी की जाएगी. 10वीं-12वीं दोनों परीक्षाओं में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे.
बता दें कि बोर्ड परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होग इसलिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ता भी तैनात होगा. छात्रों के अलावा टीचरों-पर्यवेक्षकों पर भी उड़नदस्तों की नजर रहेगी.
इन सबजेक्ट के पेपर में वीडियोग्राफी
मंडल ने तैयारी की है कि गणित, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के पेपर में परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पूरे प्रदेश के 3800 केंद्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जिला कलेक्टर की कमेटी करेगी. 10 फरवरी तक जिलों के सभी कलेक्टरों को नियुक्ति के आदेश दिए है.
20 विषयों के प्रश्नपत्र अपलोड़
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपनी वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के आदर्श प्रश्नपत्र अपलोड किए है. इसमें 12वीं के 20 विषयों को अपलोड किया है. इस प्रश्नपत्र के मदद से छात्रों को पैटर्न की तैयारी कराई जा रही है.
प्रैक्टिकल एग्जाम्स की डेट जारी
वहीं मंडल ने 10वीं-12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है. प्रायोगिक परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2023 तक होगी.
प्री-बोर्ड एग्जाम नहीं होगी
गौरतलब है कि इस बार मध्यप्रदेश में प्री बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो रही है. आपको बता दें कि हर साल जनवरी तक 10वीं-12वीं की परीक्षा आयोजित कर ली जाती थी, लेकिन इस बार लेट होने का कारण ऐसा नहीं हो रहा है.

MPESB High School TET Online Form 2023
15/01/2023

MPESB High School TET Online Form 2023

15/01/2023

आप देके ओर दोस्तों को भी शेयर करें 👇
*10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी सुपर-5 हजार योजना हेतु आवेदन 31 मार्च तक प्रस्तुत करें*

मंदसौर। सहायक श्रमायुक्‍त अधिकारी द्वारा बताया गया कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीबद्ध निर्माण श्रमिकों के पुत्र/ पुत्रियों के माध्‍यमिक शिक्षा मंडल से प्राप्‍त शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 10वीं एवं 12वीं की संकायवार प्रथम 5 हजार विद्यार्थियों प्रावीण्य सूची श्रम सेवा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पात्र विद्यार्थियों को एकमुश्‍त राशि रू. 25 हजार का नगद पुरस्‍कार मंडल द्वारा दिया जाना है। निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रिया विद्यायल के माध्‍यम से आवदेन 31 मार्च 2023 तक कर सकते है। आवेदन करते समय दस्‍तावेज निर्माण श्रमिक का पोर्टल जनरेटेड परिचय पत्र, हिताधिकारी (निर्माण श्रमिक) की बैंक पासबुक फोटो कॉपी, संस्‍थान प्रमुख का वर्तमान में अध्‍ययनरत का प्रमाण-पत्र, अंकसूची की फोटो कॉपी एवं जनपद / नगरीय निकायों के द्वारा पंजीयन का प्रमाणीकरण संबंधी प्रमाण-पत्र आवदेन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्‍न करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्‍त मंदसौर में सम्‍पर्क कर सकते है।

Interview मे अपना परिचय देना सीखें 🇮🇳
15/01/2023

Interview मे अपना परिचय देना सीखें 🇮🇳

वर्तमान  केंद्रिय मंत्री और उनके पद
14/01/2023

वर्तमान केंद्रिय मंत्री और उनके पद

13 जनवरी 2023 का करेंट अफेयर्सCurrent Affairs of 13 January 2023 in Hindi   #मेरी_इच्छा_सबको_शिक्षा  #
13/01/2023

13 जनवरी 2023 का करेंट अफेयर्स
Current Affairs of 13 January 2023 in Hindi
#मेरी_इच्छा_सबको_शिक्षा #

13/01/2023

Address

Garoth
Garot
458880

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government scheme & Education related posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share