08/11/2023
*स्वीप नोडल व सीईओ जिला पंचायत महोदया ने व्यपारियो के मध्य पहुँच कर किया शत प्रतिशत मतदान की अपील*
*प्रमुख बाज़ार की छोटी बड़ी दुकानों में मतदाता जागरूकता के लगाए गए स्टीकर व पोस्टर*
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संकल्प अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक के आस पास प्रमुख बाज़ार स्थल पहुँच कर सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती रीता यादव ने की शत प्रतिशत मतदान, निष्पक्ष व भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त मतदान हेतु अपील किया गया। साथ ही मतदान के दिन दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान हेतु अवकाश प्रदान करने की भी अपील की गई। जिले में कलेक्टर महोदय श्री आकाश छिकारा के सफल मार्गदर्शन व सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के कुशल नेतृत्व में चल रहे चुनई तिहार 2023 में आयोजित यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शहरी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रोत्साहित किया जाना था। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत महोदया के साथ मतदाता मित्र/संकल्प दूत द्वारा बाजार की प्रमुख दुकानों पर पहुच कर जागरूकता संबंधी स्टीकर व पोस्टर भी लगाया गया। दीवाली त्योहार के मद्देनजर भीड़भाड़ होने वाली मिठाई दुकानों, ज्वेलरी दुकानों, फैंसी सजावटी दुकानों, गुपचुप चाट चौपाटी इत्यादि में शामिल थे। इस दौरान शहर के व्यापारियों के द्वारा मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दरम्यान जनपद पंचायत गरियाबंद सीईओ श्रीमती पदमिनी हरदेल, सीएमओ श्री आशीष तिवारी, डीपीएम श्री पतंजलि मिश्र, डीपीएम श्री आशीष सिंह, श्री के नागेश सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत जनपद पंचायत, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित होकर लोगो को जागरूक किया गया। दुकानों के साथ साथ बस व ऑटो में भी जागरूकता के स्टीकर चिपका कर मतदान हेतु अपील की गई। शत प्रतिशत मतदान का संकल्प गरियाबंद के जन जन तक पहुँच रहा है।
Chhattisgarh State Election Commission
#चुनईतिहार2023 #संकल्पगरियाबंद Gariyaband District