22/07/2026
केंद्र सरकार नीट पेपर लीक में अपनी नाकामी छुपाने के लिए जो कुकृत्य बच्चों पर कर रही है उससे आज की पीढ़ी जो आगे जाकर देश का भविष्य तय करेंगी उनका आज की सरकार से ऐसा जान पड़ता है कि मोह भंग हो सकता है ।
हम यह मानते है कि इसके पीछे कुछ पार्टीया अपनी खिसकी हुई ज़मीन को पाने का सुनहरा अवसर भी तलाश कर रही है परंतु इसका यह कदापि मतलब नहीं है कि मौजूदा सरकार इसकी जवाबदेही के लिए आज पढ़ने वाले बच्चों पर अपना ज़ोर-जुर्म चलाए ।
सरकार एक मसौदा तैयार क्यू नहीं कर रही है कि अगर बच्चों के भविष्य के साथ में ऐसा खिलवाड़ अगर किसी ने भी किया तो उस डिपार्टमेंट के मंत्री से लेकर और नीचे के चपरासी तक सबको अपनी कुर्सी एवम् नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा और उन सबके ख़िलाफ़ रासुका लगाकर फ़ास्ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उनको सज़ा मिले और बच्चों ने नीट की तैयारी के लिए जितने साल लगाए उसका मेहनताना उन्ही कल्परिट लोगो की ज़मीन, जायदाद की नीलामी से बच्चों को दिया जाये ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा पाप करने से पहले 100 बार सोचे
हमे दिल्ली पुलिस प्रशासन को एवम् वहाँ पर तैनात जितनी भी फ़ोर्स है उनको बिल्कुल भी टारगेट नहीं करना चाहिए क्यूँकि उनको जैसे आदेश हमारे देश के तथाकथित अनपढ़ नेतागण देंगे वह उसी का पालन करेंगे क्यूँकि उन्होंने अपनी जॉब लेते वक़्त हमेशा अपने देश के क़ानून का पालन करने की ओथ खायी होती है ।
PMO India
Narendra Modi
धन्यवाद सहित
नई सोच नई उड़ान ।