Life Saviour Foundation Bihar

Life Saviour Foundation Bihar Life Saviour Foundation Bihar❤️परिवार
कहीं भी कभी भी 24*7
#सेवा_सहयोग_समर्पण_संकल्प🙏

https://www.lifesaviourfoundation.org/

 #रक्तदानजीवनदान 🩸स्वैच्छिक रक्तदान लाइंस ब्लड सेंटर।रक्तदाता भाई को नमन 🙏Life Saviour Foundation Bihar
17/03/2026

#रक्तदानजीवनदान 🩸
स्वैच्छिक रक्तदान लाइंस ब्लड सेंटर।
रक्तदाता भाई को नमन 🙏
Life Saviour Foundation Bihar

जय माता दी।🙏🚩 #रक्तदानमहादान 🩸आज माता रानी के दरबार में ( Maa Blood Centre - Patna ) में 3 रक्तदाता भाइयों ने हाजरी लगाय...
17/03/2026

जय माता दी।🙏🚩
#रक्तदानमहादान 🩸
आज माता रानी के दरबार में ( Maa Blood Centre - Patna ) में 3 रक्तदाता भाइयों ने हाजरी लगाया और अपना स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता का मान बढ़ाया। यह क्षण बेहद ही खाश था , पहली मुलाकात और किसी अनजान के लिए अपना रक्तदान करना , इससे बड़ी पूजा और श्रद्धा क्या ही हो सकती है।
माता रानी हमारे तीनों रक्तदाता भाइयों पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखे।
1st रक्तदाता (रवि रंजन) पटना।
2nd रक्तदाता (चंद्रभानु) खगड़िया।
3rd रक्तदाता (राज भाई) पूर्णिया।
अलग अलग जिलों से बरसता प्यार।🙏
आपकी अपनी संस्था।
आपका अपना परिवार।
Life Saviour Foundation Bihar

 #सेवा और समर्पण का सम्मान: Life Saviour Foundation Bihar गया की धरती, जो अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए जानी ...
17/03/2026

#सेवा और समर्पण का सम्मान:
Life Saviour Foundation Bihar
गया की धरती, जो अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए जानी जाती है, आज Life Saviour Foundation Bihar के मानवीय प्रयासों से गौरवान्वित है।हमें यह साझा करते हुए अपार हर्ष और गर्व हो रहा है कि Life Saviour Foundation Bihar को गया में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड (गया जी) द्वारा "शहीद भगत सिंह अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया है। 🏆
यह सम्मान केवल एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि उन अनगिनत रक्तदाताओं और निस्वार्थ स्वयंसेवकों के संघर्ष की जीत है जिन्होंने आधी रात को भी किसी की जान बचाने के लिए कदम आगे बढ़ाए। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर मिला यह पुरस्कार हमें समाज के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है।
हम हृदय से आभारी हैं शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के, जिन्होंने हमारी मेहनत को पहचाना। यह सम्मान हमारे हर उस डोनर को समर्पित है जिसने 'रक्तदान-जीवनदान' के हमारे मिशन को सफल बनाया है। 🙏✨

महादेव की दया।। #रक्तदानमहादान 🩸सवेरा कैंसर अस्पताल , पटना में  , पीयूष भाई की बड़ी मम्मी (ऊषा सिंह)  जी के लिए , 1 यूनि...
17/03/2026

महादेव की दया।।
#रक्तदानमहादान 🩸
सवेरा कैंसर अस्पताल , पटना में , पीयूष भाई की बड़ी मम्मी (ऊषा सिंह) जी के लिए , 1 यूनिट रक्त(PRBC) साथ ही 4 यूनिट प्लाज्मा की पूर्ति, आपातकालीन स्थिति में ( Maa Blood Centre - Patna ) मुकेश हिसारिया भईया, द्वारा पूर्ति करवाया गया।। दो रक्तदाता भाई ने भी अपना रक्तदान किया।।
आज के दौर में जहाँ इंसानियत कहीं खोती नजर आती है, वहाँ मुकेश हिसारिया भैया जी और 'माँ ब्लड सेंटर' (पटना) जैसे सेवाभावी नाम उम्मीद की एक नई किरण जगाते हैं। एक अनजान व्यक्ति, जिसका हमसे कोई रक्त का रिश्ता नहीं था, उसे जीवन की कठिन घड़ी में रक्त की आवश्यकता पड़ी। ऐसे समय में मुकेश भैया और उनकी टीम ने देवदूत बनकर निस्वार्थ भाव से रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित की।
रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि एक जीवनदान है। मुकेश हिसारिया जी पिछले कई वर्षों से जिस समर्पण के साथ 'माँ ब्लड सेंटर' के माध्यम से लावारिस मरीजों और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। बिना किसी जान-पहचान के, केवल मानवता के नाते आपकी त्वरित सहायता ने यह साबित कर दिया कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
रक्तदाता साथियों और बड़े भईया @⁨Mukesh Hissariya Maa Blood Centre⁩ जी को दिल से आभार । 🙏
MAA BLOOD CENTRE 🩸
आपकी अपनी संस्था।
आपका अपना परिवार।
Life Saviour Foundation Bihar 🙏

*महादेव की दया..* #रक्तदानजीवनदान 🩸*लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान।।**उत्तर प्रदेश अंतर्गत...
17/03/2026

*महादेव की दया..*
#रक्तदानजीवनदान 🩸
*लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान।।*
*उत्तर प्रदेश अंतर्गत सोनभद्र के दुद्धी जनपद की पवित्र धरती पर प्रगति फाउंडेशन द्वारा लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार के परिवार को बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह 2026 में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित लौंगी भुइयां जी, दुद्धी की पूर्व विधायिका एवं जगन्नाथ पुरी की CBI इंस्पेक्टर संयुक्ता आचार्य जी के हाथों वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏*
*नोट:- लूंगी भुंइया जी के बारे में आप गूगल सर्च कर सकते हैं जो 30 वर्षों तक कड़ी परिश्रम से 5 किलोमीटर का नहर अकेले बना दिए जिससे तीन गांव के लगभग 3000 से अधिक लोगों को लाभान्वित करती है।*
*इन्हें बिहार का दूसरा दशरथ मांझी भी कहा जाता है, ये बिहार के गया जिले से हैं ।।*

*यह सम्मान प्रभु राम के चरणों में सादर अर्पित है।।प्रभु की कृपा सदैव बनी रहे।।*

*बड़े भैया रंजीत मिश्रा और बिकाश भाई को दिल से आभार एवं प्रणाम।।*

*आपकी अपनी संस्था,आपका अपना परिवार*
Life Saviour Foundation Bihar

* #रक्तदानजीवनदान 🩸महादेव की दया..**भरोसा और विश्वास जितना है जिसका काम।।**लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार है उसका नाम।।**इश्...
17/03/2026

*
#रक्तदानजीवनदान 🩸
महादेव की दया..*
*भरोसा और विश्वास जितना है जिसका काम।।*
*लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार है उसका नाम।।*

*इश्क में खून बहाना पुरानी बात हो गई,*
*अब रक्तदान करके किसी के घर का चिराग जलाइए।।*

*रात्रि के दस बजे रक्तदाता जीवनदाता होते हैं और होते हैं देवदुत।। मेरे हीरो रक्तवीर गुड्डू भाई ने आज यथार्थ कर दिखाया।।सुभाष यादव रानीगंज (धनहा)धर्मपत्नी बहन चंचल कुमारी को आज रात्रि डिलेवरी के समय डाँ साहिबा ने कही की पहले ब्लड फिर आगे की बात।।घबराहट देखते हुए डाँ साहब ने स्वयं नंबर दिया लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार का और बोली इतनी रात को ब्लड मिलेगा यह भरोसा केवल लाईफ सेवियर पर किया जा सकता है।।भरोसे पर खरा उतरा यह परिवार।।*
*महादेव की दया और आप सबके आर्शीवाद से सब संभव हो जाता है।।बहन आपरेशन थियेटर तक पहूंच चुंकि है और डाँ साहब तक ब्लड।।*

*बहुत बहुत आभार गुड्डू बाबु।।महादेव आपको सदैव स्वस्थ रखें ।।*

*आपकी अपनी संस्था,आपका अपना परिवार*
*लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार (अररिया)*
Life Saviour Foundation Bihar

महादेव की दया।। #रक्तदानजीवनदान कोशी अस्पताल विराटनगर में इलाजरत , बुद्धा नगर, निवाशी (मधु रॉय) के लिए , एक यूनिट रक्त क...
17/03/2026

महादेव की दया।।
#रक्तदानजीवनदान
कोशी अस्पताल विराटनगर में इलाजरत , बुद्धा नगर, निवाशी (मधु रॉय) के लिए , एक यूनिट रक्त की पूर्ति Rahul Mandal भाई द्वारा , रक्तदाता भाई विष्णु मंडल को साथ ले जाकर रक्तदान करवाया गया।
विष्णु मंडल भाई को सहृदय धन्यवाद जिन्होंने समय रहते , मानव कल्याण में अपना योगदान दिए।🙏
आपकी अपनी संस्था।
आपका अपना परिवार।
Life Saviour Foundation Bihar

बिहार के ब्लड मैन कहे जाने वाले मेरे बड़े भैया,मुकेश भैया ,मां ब्लड बैंक पटना द्वारा फारबिसगंज वार्ड नंबर 24 के वार्ड पा...
05/03/2026

बिहार के ब्लड मैन कहे जाने वाले मेरे बड़े भैया,मुकेश भैया ,मां ब्लड बैंक पटना द्वारा फारबिसगंज वार्ड नंबर 24 के वार्ड पार्षद को AB पॉजिटिव रक्त की पूर्ति की गई,, लाइफ सेवियर फाऊंडेशन बिहार की ओर से भैया को एवं मां ब्लड सेंटर पटना को सह्रदय धन्यवाद, माता रानी की कृपा बनी रहे

महादेव की दया..ऐसे ही बच्चों के लिये कहते है रक्तदान करिये।बेकार मरने से अच्छा है कुछ तो नेकि का काम करिये।।  ब्लड कैंसर...
17/02/2026

महादेव की दया..
ऐसे ही बच्चों के लिये कहते है रक्तदान करिये।
बेकार मरने से अच्छा है कुछ तो नेकि का काम करिये।।

ब्लड कैंसर से जंग लड रहा है अररिया का आनंद पासवान।।अररिया में पाँव पसार चुका है ब्लड कैंसर अबतक केवल फारबिसगंज में दर्जनों मरीज है इसके.. खासकर युवा और बच्चें।।

मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में ईलाजरत अररिया महादेव कोल निवासी 11वर्षिय आनंद कुमार पासवान पिता रघुनाथ पासवान जी के बेटे लिये ब्लड की आवश्यकता पडने पर उसने अररिया निवासी दिल्ली गुरुकुल में पढा रहे आदित्य आनंद और अररिया रामपुर निवासी शिव शिष्य लाला झा गुरु भाई से संपर्क किया फिर उसने इसकी सुचना लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार परिवार को दी।। उसके बाद लाईफ सेवियर परिवार ने मुजफ्फरपुर मे अपने दिल के चहेते हरदिल अजीज युवा मुजफ्फरपुर की आन बान शान गोपी मेहता जी तक सुचना पहुँची समय ना गवाते हुए इस ब्लड कैंसर पिडित बालक के लिये दो युनिट ब्लड एवं एक युनिट प्लेटलेट का प्रबंध कर दिया.. दिल से आभार एवं प्रणाम गोपी भाई साहब।।

आज बच्चे का किमो हुआ है शायद कुछ दर्द कम हो।।

आपकी अपनी संस्था, आपका अपना परिवार
लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार (अररिया )

Address

Jira Devi Path, Ward #08, Mahabir Chowk
Forbesganj
854318

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Life Saviour Foundation Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Life Saviour Foundation Bihar:

Share

Category