03/09/2026
यथासंभव काउंसिल के तत्वावधान में आज पूर्णिया स्थित वृद्धाश्रम में “स्नेह की थाली” पहल के तहत वृद्धजनों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया।।
इस सेवा कार्य में विशेष वर्मा, रविन्द्र यादव, तोफीक आलम, मुरारी कुमार सिंह, पिंटू सिंह, कमलेश सिंह, मिथिलेश सिंह एवं अमर केशरी की सहभागिता रही।
यथासंभव काउंसिल जरूरतमंदों की सहायता के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
आइए, इस नेक पहल से अधिक से अधिक लोग जुड़ें और मिलकर समाज में सेवा, सहयोग और अपनत्व की भावना को मजबूत करें।
यथासंभव- हर संभव मदद, हर चेहरे पर मुस्कान।
#मानवसेवा #स्नेहकीथाली #समाजसेवा
Yathasambhava - यथासंभव