31/01/2025
आवश्यक सूचना
आप सभी को अवगत कराया जाता है कि उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में 09.02.2025 को आयोजित होने वाली किसान-मजदूर महापंचायत फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव जी की माताजी के निधन के कारण स्थगित की जाती है।
दुःख की इस घडी में भारतीय किसान यूनियन का समस्त परिवार आपके साथ है। संगठन दिवंगत आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
नोटः- उत्तर प्रदेश की समन्वय समिति के विचार-विमर्श करने के पश्चात फिरोजाबाद की कोई अन्य तिथि महापंचायत के लिए नियत की जाएगी।